• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

आजादी के बाद पहली बार इस तक पहुँचेगी रेल, प्रदेश के विकास में जुड़ेगा नया ऐतिहासिक अध्याय सीएम साय…

NBTV24 by NBTV24
October 20, 2026
in छत्तीसगढ़
0
आजादी के बाद पहली बार इस तक पहुँचेगी रेल, प्रदेश के विकास में जुड़ेगा नया ऐतिहासिक अध्याय सीएम साय…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

छत्तीसगढ़ :-: रेल इतिहास में 20 अक्टूबर का दिन एक ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में दर्ज होने जा रहा है। आजादी के बाद पहली बार रावघाट तक रेल पहुँचेगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में ताड़ोकी – रावघाट रेल लाइन एवं अभनपुर – कुरूद ब्रॉडगेज रेल लाइन का उद्घाटन किया जाएगा। इस अवसर पर रावघाट – रायपुर एवं रायपुर – कुरूद नई यात्री रेल सेवाओं का शुभारंभ तथा रायपुर में इलेक्ट्रिक रेल इंजन मेंटेनेंस फैसिलिटी का शिलान्यास भी होगा। केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि रावघाट तक रेल पहुँचना केवल रेल नेटवर्क का विस्तार नहीं, बल्कि बस्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों को विकास की नई संभावनाओं से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण कदम है। इससे शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, व्यापार और आवागमन की सुविधाओं का विस्तार होगा तथा क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में रेल अधोसंरचना का अभूतपूर्व विस्तार हो रहा है। डबल इंजन सरकार का संकल्प है कि प्रदेश के दूरस्थ और जनजातीय अंचलों तक भी आधुनिक परिवहन सुविधाएँ पहुँचें और विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित हो।

रावघाट तक रेल – बस्तर के विकास को नई रफ्तार

दल्लीराझरा से रावघाट के मध्य लगभग 1,628 करोड़ रुपए की लागत से 95 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन का कार्य पूर्ण किया गया है। ताड़ोकी से रावघाट के बीच 17.5 किलोमीटर रेल लाइन का निर्माण पूरा होने के साथ ही यह महत्वपूर्ण परियोजना पूर्ण हो गई है।

रावघाट तक रेल संपर्क स्थापित होने से क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलने के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और व्यापार के अवसरों तक पहुँच आसान होगी। इससे औद्योगिक एवं आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। रावघाट क्षेत्र के लौह अयस्क के परिवहन और भिलाई इस्पात संयंत्र सहित देश के इस्पात उद्योग की आवश्यकताओं की दृष्टि से भी यह रेल संपर्क महत्वपूर्ण होगा।

अभनपुर – कुरूद ब्रॉडगेज लाइन से राजधानी तक आवागमन होगा सुगम

अभनपुर – धमतरी गेज परिवर्तन परियोजना के अंतर्गत अभनपुर से कुरूद के बीच 22 किलोमीटर रेल लाइन का गेज परिवर्तन कार्य पूरा हो गया है। इसके उद्घाटन से क्षेत्र में रेल संपर्क का विस्तार होगा और यात्रियों को राजधानी रायपुर तक बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी। परियोजना के शेष कुरूद- धमतरी सेक्शन में कार्य प्रगति पर है।

रावघाट – रायपुर एवं रायपुर – कुरूद नई यात्री रेल सेवाओं के शुरू होने से विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, किसानों, व्यापारियों और आम यात्रियों को सीधी रेल कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा। इससे शिक्षा, चिकित्सा, व्यापार, कृषि और पर्यटन से जुड़ी गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

रायपुर में विकसित होगी आधुनिक रेल इंजन मेंटेनेंस सुविधा

रायपुर में इलेक्ट्रिक रेल इंजन मेंटेनेंस फैसिलिटी का भी शिलान्यास किया जाएगा। इस आधुनिक सुविधा के विकसित होने पर भविष्य में 300 हाई हॉर्सपावर इलेक्ट्रिक रेल इंजनों के रखरखाव की क्षमता विकसित होगी। इससे रेल परिचालन को अधिक सुचारु बनाने और बढ़ती माल परिवहन आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायता मिलेगी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नई रेल लाइनें, यात्री सेवाएँ और आधुनिक रेल अधोसंरचना छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा को नई गति देंगी। रावघाट तक रेल की सीटी अब केवल यात्रा की शुरुआत नहीं, बल्कि बस्तर में विकास, विश्वास और नई संभावनाओं के एक नए दौर का प्रारम्भ है।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsछत्तीसगढ़नई दिल्ली
Previous Post

मुख्यमंत्री साय ने विधायक श्रीमती रायमुनी भगत का जाना कुशलक्षेम : शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की…

Next Post

कल प्रदेश पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राजधानी में तैयारियां तेज, कई रास्तों पर बदलेगा आवागमन, निकलने से पहले देखें रूट प्लान

Related Posts

प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए CM साय का बड़ा ऐलान, गांव-गांव में होगी प्रतिभाओं की तलाश, स्पोर्ट्स सेंटर में बढ़ेंगी सीटें…
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री की घोषणा पर कोरबा में नवीन सर्किट हाउस निर्माण को मिली मंजूरी

October 20, 2026
महाअष्टमी पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किए मां दंतेश्वरी, मां परमेश्वरी और मां चंडी के दर्शन…

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का बस्तर आगमन गौरव का अवसर, मुरिया दरबार में होंगी शामिल सीएम साय

October 19, 2026
नवनियुक्त राज्यपालों को मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं…
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में जिले में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात

October 19, 2026
शिवरीनारायण को विकास की बड़ी सौगात यहां पर 63 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनेगा नया पुल…
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में डिजिटल प्रशासन की मजबूत पहल 38 विभागों की 939 सेवाएं एक मंच पर…

October 19, 2026
Next Post
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का बस्तर आगमन गौरव का अवसर, मुरिया दरबार में होंगी शामिल सीएम साय

कल प्रदेश पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राजधानी में तैयारियां तेज, कई रास्तों पर बदलेगा आवागमन, निकलने से पहले देखें रूट प्लान

प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए CM साय का बड़ा ऐलान, गांव-गांव में होगी प्रतिभाओं की तलाश, स्पोर्ट्स सेंटर में बढ़ेंगी सीटें…

मुख्यमंत्री की घोषणा पर कोरबा में नवीन सर्किट हाउस निर्माण को मिली मंजूरी

October 20, 2026
सुप्रीम कोर्ट में निकली भर्ती, ग्रेजुएट 10 नवंबर तक करें आवेदन; शुरुआती वेतन ₹47,600, जाने योग्यता…

सुप्रीम कोर्ट में निकली भर्ती, ग्रेजुएट 10 नवंबर तक करें आवेदन; शुरुआती वेतन ₹47,600, जाने योग्यता…

October 20, 2026
महाअष्टमी पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किए मां दंतेश्वरी, मां परमेश्वरी और मां चंडी के दर्शन…

महाअष्टमी पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किए मां दंतेश्वरी, मां परमेश्वरी और मां चंडी के दर्शन…

October 20, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए CM साय का बड़ा ऐलान, गांव-गांव में होगी प्रतिभाओं की तलाश, स्पोर्ट्स सेंटर में बढ़ेंगी सीटें…

मुख्यमंत्री की घोषणा पर कोरबा में नवीन सर्किट हाउस निर्माण को मिली मंजूरी

October 20, 2026
सुप्रीम कोर्ट में निकली भर्ती, ग्रेजुएट 10 नवंबर तक करें आवेदन; शुरुआती वेतन ₹47,600, जाने योग्यता…

सुप्रीम कोर्ट में निकली भर्ती, ग्रेजुएट 10 नवंबर तक करें आवेदन; शुरुआती वेतन ₹47,600, जाने योग्यता…

October 20, 2026
प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए CM साय का बड़ा ऐलान, गांव-गांव में होगी प्रतिभाओं की तलाश, स्पोर्ट्स सेंटर में बढ़ेंगी सीटें…
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री की घोषणा पर कोरबा में नवीन सर्किट हाउस निर्माण को मिली मंजूरी

by NBTV24
October 20, 2026
0

कोरबा, /मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा कोरबा प्रवास के दौरान जिला मुख्यालय में नवीन सर्किट हाउस निर्माण की घोषणा की गई...

Read more
सुप्रीम कोर्ट में निकली भर्ती, ग्रेजुएट 10 नवंबर तक करें आवेदन; शुरुआती वेतन ₹47,600, जाने योग्यता…

सुप्रीम कोर्ट में निकली भर्ती, ग्रेजुएट 10 नवंबर तक करें आवेदन; शुरुआती वेतन ₹47,600, जाने योग्यता…

October 20, 2026
महाअष्टमी पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किए मां दंतेश्वरी, मां परमेश्वरी और मां चंडी के दर्शन…

महाअष्टमी पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किए मां दंतेश्वरी, मां परमेश्वरी और मां चंडी के दर्शन…

October 20, 2026
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का बस्तर आगमन गौरव का अवसर, मुरिया दरबार में होंगी शामिल सीएम साय

कल प्रदेश पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राजधानी में तैयारियां तेज, कई रास्तों पर बदलेगा आवागमन, निकलने से पहले देखें रूट प्लान

October 20, 2026
आजादी के बाद पहली बार इस तक पहुँचेगी रेल, प्रदेश के विकास में जुड़ेगा नया ऐतिहासिक अध्याय सीएम साय…

आजादी के बाद पहली बार इस तक पहुँचेगी रेल, प्रदेश के विकास में जुड़ेगा नया ऐतिहासिक अध्याय सीएम साय…

October 20, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com