• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

शहीद गुंडाधुर की धरती से लिखी जा रही यहां पर बदलाव की कहानी…

NBTV24 by NBTV24
October 26, 2026
in छत्तीसगढ़
0
शहीद गुंडाधुर की धरती से लिखी जा रही यहां पर बदलाव की कहानी…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

छत्तीसगढ़:- कभी नक्सल हिंसा और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के कारण बुनियादी सुविधाओं से कोसों दूर रहने वाले बस्तर के गांवों में अब विकास और विश्वास की एक नई और स्वर्णिम इबारत लिखी जा रही है। कभी जिन क्षेत्रों में खौफ का साया रहता था, अब वहां सुरक्षा कैंप विकास और जनसेवा के केंद्र में तब्दील हो चुके हैं। बस्तर के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्थापित लगभग 200 सुरक्षा कैंपों को वीर शहीद गुंडाधुर सेवा डेरा के रूप में विकसित करने की महत्वाकांक्षी योजना पर काम चल रहा है, जिसके तहत पहले चरण में 70 कैंपों को इन सेवा डेरों में बदला जा रहा है। यह पहल आज बस्तर के ग्रामीणों के लिए डिजिटल सेवाओं, बैंकिंग, कौशल प्रशिक्षण और स्वरोजगार का एक नया संबल बन चुकी है।

विकास की मुख्यधारा से जुड़ता बस्तर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में बस्तर अब तेजी से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दृढ़ संकल्प से बस्तर आज नक्सलवाद के प्रभावों से मुक्त हो रहा है। सरकार का मुख्य लक्ष्य इसे देश के अग्रणी विकसित जनजातीय क्षेत्रों में शुमार करना है। ‘नियद नेल्ला नार’ योजना के माध्यम से आज सुदूर अंचलों तक सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं। कृषि, पशुपालन और सिंचाई योजनाओं के जरिए ग्रामीणों की आय में लगातार इजाफा हो रहा है।

शहीद वीर गुंडाधुर सेवा डेरा सुशासन और जनविश्वास का प्रतीक

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने 18 मई 2026 को बस्तर जिले के नेतानार स्थित सीआरपीएफ कैंप परिसर में देश के पहले शहीद वीर गुंडाधुर सेवा डेरा जन सुविधा केंद्र का उद्घाटन किया था। अब इस योजना का दायरा तेजी से बढ़ाया जा रहा है। नेतानार वही ऐतिहासिक भूमि है जो बस्तर के महान जननायक शहीद वीर गुंडाधुर की जन्मस्थली है। वर्ष 1910 के ऐतिहासिक भूमकाल विद्रोह में गुंडाधुर ने आदिवासी अस्मिता, स्वाभिमान और जल-जंगल-जमीन के अधिकारों के लिए शोषणकारी अंग्रेजी सत्ता के खिलाफ हुंकार भरी थी। आज उसी ऐतिहासिक धरा पर खुला यह सेवा डेरा आदिवासी समाज के स्वावलंबन और आधुनिक विकास का नया केंद्र बन गया है।

एक ही छत के नीचे मिल रही हैं तमाम सरकारी सुविधाएं

पहले बस्तर के ग्रामीणों को छोटे-छोटे कार्यों, जैसे आधार कार्ड बनवाने, बैंक खाता खोलने या जाति-निवास प्रमाण पत्र के लिए कई-कई किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता था। लेकिन अब सेवा डेरा के माध्यम से यह सारी व्यवस्थाएं उनके गांव के पास ही उपलब्ध हो गई हैं। डिजिटल सेवाएं जैसे आधार कार्ड बनवाने व अपडेट कराने, केवाईसी, मोबाइल नंबर लिंक करने और जन्म-मृत्यु, आय व जाति प्रमाण पत्र जैसी ऑनलाइन सुविधाएं अब स्थानीय स्तर पर मिल रही हैं।

बैंकिंग सेवाएं (बैंक सखी)

महिलाओं को बैंक सखी के रूप में प्रशिक्षित किया जा रहा है, जिससे वे गांव में ही पैसे निकालने, जमा करने और खाते खोलने जैसी बैंकिंग सुविधाएं दे रही हैं। इन केंद्रों के माध्यम से स्वास्थ्य परामर्श, आंगनबाड़ी और प्राथमिक शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाएं भी सुलभ हो रही हैं।

महिला स्व-सहायता समूहों से आ रही आर्थिक क्रांति

सेवा डेरा स्थानीय संसाधनों और पारंपरिक कौशल को बाजार से जोड़ने का बेहतरीन माध्यम बन गया है। नेतानार में गुंडाधुर महिला स्व-सहायता समूह की महिलाएं इमली का प्रसंस्करण कर उच्च गुणवत्ता वाला इमली पल्प तैयार कर रही हैं। समूह की सदस्य लंबी नाग बताती हैं कि इस कार्य से जुड़कर महिलाएं सालाना एक लाख रुपये तक की आय अर्जित करने की राह पर हैं। इसी तरह, सुखदेवी जैसी ग्रामीण महिलाओं के लिए जीवन आसान हुआ है, जिन्हें अब अपनी छोटी बच्ची का आधार बनवाने के लिए दूर नहीं जाना पड़ता।

स्थानीय परंपरा को सहेजते हुए पारंपरिक ढेंकी से चावल तैयार करने और उसकी बिक्री से महिलाओं को अतिरिक्त आमदनी हो रही है, जबकि धान की भूसी का उपयोग पशु आहार के रूप में हो रहा है। इसके अलावा, सिलाई प्रशिक्षण केंद्र के जरिए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsछत्तीसगढ़नई दिल्ली
Previous Post

जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं अपनी समस्याएं, कलेक्टर अधिकारियों को समयबद्ध निराकरण के दिए निर्देश

Next Post

करवा चौथ पर लाल रंग के कपड़े पहनने की परंपरा का ये है महत्व…

Related Posts

जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं अपनी समस्याएं, कलेक्टर अधिकारियों को समयबद्ध निराकरण के दिए निर्देश
छत्तीसगढ़

जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं अपनी समस्याएं, कलेक्टर अधिकारियों को समयबद्ध निराकरण के दिए निर्देश

October 26, 2026
प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं के लिए चयनित विद्यार्थियों की सूची जारी
छत्तीसगढ़

प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं के लिए चयनित विद्यार्थियों की सूची जारी

October 26, 2026
चक्रवात के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी वर्षा की गतिविधियां, किसानों के लिए मौसम आधारित सलाह जारी
छत्तीसगढ़

चक्रवात के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी वर्षा की गतिविधियां, किसानों के लिए मौसम आधारित सलाह जारी

October 26, 2026
शहरों के सुनियोजित विकास और आधुनिक अधोसंरचना को मिलेगी नई रफ्तार…
छत्तीसगढ़

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं…

October 26, 2026
सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर मुख्यमंत्री साय…
छत्तीसगढ़

‘मन की बात’ देश की लोकशक्ति की आराधना और 140 करोड़ देशवासियों से आत्मीय संवाद का सशक्त माध्यम: मुख्यमंत्री साय…

October 25, 2026
साय केबिनेट बैठक 27 अक्टूबर को समय..
छत्तीसगढ़

साय केबिनेट बैठक 27 अक्टूबर को समय..

October 25, 2026
Next Post
करवा चौथ पर लाल रंग के कपड़े पहनने की परंपरा का ये है महत्व…

करवा चौथ पर लाल रंग के कपड़े पहनने की परंपरा का ये है महत्व…

महंत सत गिरी पहुंचे त्र्यंबकेश्वर, सिंहस्थ कुंभ की तैयारी को लेकर तैयार करेंगे ये योजना…

महंत सत गिरी पहुंचे त्र्यंबकेश्वर, सिंहस्थ कुंभ की तैयारी को लेकर तैयार करेंगे ये योजना…

October 26, 2026
करवा चौथ पर लाल रंग के कपड़े पहनने की परंपरा का ये है महत्व…

करवा चौथ पर लाल रंग के कपड़े पहनने की परंपरा का ये है महत्व…

October 26, 2026
शहीद गुंडाधुर की धरती से लिखी जा रही यहां पर बदलाव की कहानी…

शहीद गुंडाधुर की धरती से लिखी जा रही यहां पर बदलाव की कहानी…

October 26, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

महंत सत गिरी पहुंचे त्र्यंबकेश्वर, सिंहस्थ कुंभ की तैयारी को लेकर तैयार करेंगे ये योजना…

महंत सत गिरी पहुंचे त्र्यंबकेश्वर, सिंहस्थ कुंभ की तैयारी को लेकर तैयार करेंगे ये योजना…

October 26, 2026
करवा चौथ पर लाल रंग के कपड़े पहनने की परंपरा का ये है महत्व…

करवा चौथ पर लाल रंग के कपड़े पहनने की परंपरा का ये है महत्व…

October 26, 2026
महंत सत गिरी पहुंचे त्र्यंबकेश्वर, सिंहस्थ कुंभ की तैयारी को लेकर तैयार करेंगे ये योजना…
सामान्य

महंत सत गिरी पहुंचे त्र्यंबकेश्वर, सिंहस्थ कुंभ की तैयारी को लेकर तैयार करेंगे ये योजना…

by NBTV24
October 26, 2026
0

नई दिल्ली:- संन्यासी अखाड़ों में से प्रमुख आवाहन अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री एवं कुंभ मेला प्रभारी श्री महंत सत गिरि...

Read more
करवा चौथ पर लाल रंग के कपड़े पहनने की परंपरा का ये है महत्व…

करवा चौथ पर लाल रंग के कपड़े पहनने की परंपरा का ये है महत्व…

October 26, 2026
शहीद गुंडाधुर की धरती से लिखी जा रही यहां पर बदलाव की कहानी…

शहीद गुंडाधुर की धरती से लिखी जा रही यहां पर बदलाव की कहानी…

October 26, 2026
जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं अपनी समस्याएं, कलेक्टर अधिकारियों को समयबद्ध निराकरण के दिए निर्देश

जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं अपनी समस्याएं, कलेक्टर अधिकारियों को समयबद्ध निराकरण के दिए निर्देश

October 26, 2026
प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं के लिए चयनित विद्यार्थियों की सूची जारी

प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं के लिए चयनित विद्यार्थियों की सूची जारी

October 26, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com