छत्तीसगढ़:- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे बाबा कार्तिक उरांव जन्म शताब्दी समारोह में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे। इसके बाद दोपहर 3 बजे सोनतराई से सूर तक बनने वाली फोरलेन सड़क का भूमिपूजन करेंगे।
दोनों कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर से ही शामिल होंगे। कार्यक्रमों को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।






