• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

प्रदेश में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 33 जिलों के 1,606 केंद्रों में शुरू हुआ उपार्जन, अब तक 1.98 लाख क्विंटल धान की खरीदी…

NBTV24 by NBTV24
November 15, 2026
in छत्तीसगढ़
0
मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा एवं गौरा-गौरी पर्व की दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

छत्तीसगढ़ :- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का आगाज हो गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जनजातीय गौरव दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में शामिल होने धरमजयगढ़ पहुंचे और खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल की उपस्थिति में धान खरीदी का शुभारंभ किया। राज्य सरकार ने इस वर्ष किसानों से प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान की खरीदी 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से करने की व्यवस्था की है। किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि निर्धारित 21 क्विंटल प्रति एकड़ से कम धान बेचने वाले पात्र किसानों को भी कृषक उन्नति योजना के तहत प्रति एकड़ 13,839 रुपये की पूरी आदान सहायता राशि प्रदान की जाएगी। इस निर्णय से विशेष रूप से कम उत्पादन वाले जनजातीय एवं वनांचल क्षेत्रों के किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।

     मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि कई बार कम उत्पादन अथवा अन्य परिस्थितियों के कारण किसान निर्धारित 21 क्विंटल प्रति एकड़ के अनुपात में धान नहीं बेच पाते। ऐसी स्थिति में भी पात्र किसानों को उनके सत्यापित रकबे के आधार पर पूरी आदान सहायता राशि मिलेगी। उदाहरण के तौर पर यदि कोई पात्र किसान प्रति एकड़ 15 क्विंटल धान बेचता है, तो शेष 6 क्विंटल के बराबर की आदान सहायता राशि भी उसे प्रदान की जाएगी। इस प्रकार किसानों को प्रति एकड़ 13 हज़ार 839 रुपये की पूरी निर्धारित सहायता मिलेगी। राज्य सरकार किसानों की आर्थिक समृद्धि और उनकी मेहनत का उचित मूल्य सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रदेश के 3,095 उपार्जन केंद्रों में खरीदी की व्यापक व्यवस्था

    राज्य सरकार द्वारा इस खरीफ विपणन वर्ष में प्रदेश के लगभग 27 लाख 50 हजार किसानों से धान खरीदी के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रदेश के 33 जिलों में कुल 3,095 धान उपार्जन केंद्रों की व्यवस्था की गई है। 15 नवंबर 2026 की स्थिति में इनमें से 2,805 केंद्रों में टोकन जारी किए जा चुके हैं, जबकि 1,606 केंद्रों में धान खरीदी प्रारंभ हो गई है। इन केंद्रों के माध्यम से अब तक कुल 1,98,364.80 क्विंटल धान का उपार्जन किया जा चुका है। इसमें 1,10,979.20 क्विंटल मोटा धान, 80,489.60 क्विंटल पतला धान तथा 6,896 क्विंटल सरना धान शामिल है।

धान खरीदी में बालोद और राजनांदगांव जिले सबसे आगे

      जिलेवार आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में धान खरीदी की गतिविधियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं। बालोद जिले में 161 उपार्जन केंद्रों में से सभी 161 केंद्रों में टोकन जारी किए जा चुके हैं तथा 123 केंद्रों में खरीदी प्रारंभ हो गई है। यहां अब तक सर्वाधिक 24,676 क्विंटल धान का उपार्जन हुआ है। राजनांदगांव जिले के 122 उपार्जन केंद्रों में सभी केंद्रों में टोकन जारी किए गए हैं तथा 115 केंद्रों में खरीदी शुरू हो चुकी है। यहां 26,464.40 क्विंटल धान का उपार्जन दर्ज किया गया है। महासमुंद जिले में 202 केंद्रों में से 201 में टोकन जारी हुए तथा 176 केंद्रों में खरीदी प्रारंभ हुई है। यहां 20,444.80 क्विंटल धान खरीदा गया है। धमतरी जिले में 108 केंद्रों में सभी में टोकन जारी हुए तथा 99 केंद्रों में खरीदी शुरू हो चुकी है। यहां 19,829.20 क्विंटल धान का उपार्जन हुआ है।

     इसी प्रकार बेमेतरा जिले में 157 उपार्जन केंद्रों में सभी केंद्रों में टोकन जारी हुए तथा 118 केंद्रों में खरीदी प्रारंभ हुई है। यहां 16,320.40 क्विंटल धान का उपार्जन किया गया है। दुर्ग जिले में 123 केंद्रों में सभी में टोकन जारी हुए तथा 83 केंद्रों में खरीदी शुरू हो चुकी है। यहां 13,952.80 क्विंटल धान खरीदा गया है। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में 72 केंद्रों में सभी में टोकन जारी हुए तथा 71 केंद्रों में खरीदी प्रारंभ हुई है। यहां 11,871.60 क्विंटल धान का उपार्जन हुआ हैl बलौदाबाजार- भाटापारा जिले में 181 केंद्रों में से 178 में टोकन जारी किए गए हैं तथा 116 केंद्रों में खरीदी शुरू हुई है। यहां 10,004.40 क्विंटल धान खरीदा गया है। रायपुर जिले में 159 केंद्रों में से 158 में टोकन जारी हुए तथा 129 केंद्रों में खरीदी शुरू हो चुकी है। यहां 9,365.60 क्विंटल धान का उपार्जन दर्ज किया गया है।
Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsछत्तीसगढ़नई दिल्ली
Previous Post

जनजातीय गौरव दिवस पर CM साय ने बिरसा मुंडा को किया नमन, उनके संघर्ष और आदर्शों को किया याद…

Next Post

नर्सिंग केवल रोजगार का माध्यम नहीं, मानवता की सेवा और पुण्य का कार्य मुख्यमंत्री साय…

Related Posts

नर्सिंग केवल रोजगार का माध्यम नहीं, मानवता की सेवा और पुण्य का कार्य मुख्यमंत्री साय…
छत्तीसगढ़

लोकभवन में दीपावली मिलन समारोह आयोजित…
छत्तीसगढ़

लोकभवन में दीपावली मिलन समारोह आयोजित…

November 15, 2026
मुख्यमंत्री साय लोकभवन में आयोजित दीपावली प्रेम, सद्भाव और नई आशाओं का पर्व मिलन समारोह में हुए शामिल…
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय लोकभवन में आयोजित दीपावली प्रेम, सद्भाव और नई आशाओं का पर्व मिलन समारोह में हुए शामिल…

November 15, 2026
मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा एवं गौरा-गौरी पर्व की दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं…
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियां पूर्ण…

November 15, 2026
बालको के नंद घरों से संवर रहा बच्चों का बचपन, मजबूत हो रही शिक्षा और पोषण की नींव
छत्तीसगढ़

बालको के नंद घरों से संवर रहा बच्चों का बचपन, मजबूत हो रही शिक्षा और पोषण की नींव

November 14, 2026
Next Post
नर्सिंग केवल रोजगार का माध्यम नहीं, मानवता की सेवा और पुण्य का कार्य मुख्यमंत्री साय…

नर्सिंग केवल रोजगार का माध्यम नहीं, मानवता की सेवा और पुण्य का कार्य मुख्यमंत्री साय…

नर्सिंग केवल रोजगार का माध्यम नहीं, मानवता की सेवा और पुण्य का कार्य मुख्यमंत्री साय…

नर्सिंग केवल रोजगार का माध्यम नहीं, मानवता की सेवा और पुण्य का कार्य मुख्यमंत्री साय…

November 15, 2026
मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा एवं गौरा-गौरी पर्व की दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं…

प्रदेश में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 33 जिलों के 1,606 केंद्रों में शुरू हुआ उपार्जन, अब तक 1.98 लाख क्विंटल धान की खरीदी…

November 15, 2026
जनजातीय गौरव दिवस पर CM साय ने बिरसा मुंडा को किया नमन, उनके संघर्ष और आदर्शों को किया याद…

जनजातीय गौरव दिवस पर CM साय ने बिरसा मुंडा को किया नमन, उनके संघर्ष और आदर्शों को किया याद…

November 15, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

नर्सिंग केवल रोजगार का माध्यम नहीं, मानवता की सेवा और पुण्य का कार्य मुख्यमंत्री साय…

नर्सिंग केवल रोजगार का माध्यम नहीं, मानवता की सेवा और पुण्य का कार्य मुख्यमंत्री साय…

November 15, 2026
मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा एवं गौरा-गौरी पर्व की दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं…

प्रदेश में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 33 जिलों के 1,606 केंद्रों में शुरू हुआ उपार्जन, अब तक 1.98 लाख क्विंटल धान की खरीदी…

November 15, 2026
नर्सिंग केवल रोजगार का माध्यम नहीं, मानवता की सेवा और पुण्य का कार्य मुख्यमंत्री साय…
छत्तीसगढ़

नर्सिंग केवल रोजगार का माध्यम नहीं, मानवता की सेवा और पुण्य का कार्य मुख्यमंत्री साय…

by NBTV24
November 15, 2026
0

छत्तीसगढ़:- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले की ग्राम पंचायत आरा में नर्सिंग कौशल कॉलेज का विधिवत शुभारंभ किया।...

Read more
मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा एवं गौरा-गौरी पर्व की दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं…

प्रदेश में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 33 जिलों के 1,606 केंद्रों में शुरू हुआ उपार्जन, अब तक 1.98 लाख क्विंटल धान की खरीदी…

November 15, 2026
जनजातीय गौरव दिवस पर CM साय ने बिरसा मुंडा को किया नमन, उनके संघर्ष और आदर्शों को किया याद…

जनजातीय गौरव दिवस पर CM साय ने बिरसा मुंडा को किया नमन, उनके संघर्ष और आदर्शों को किया याद…

November 15, 2026
लोकभवन में दीपावली मिलन समारोह आयोजित…

लोकभवन में दीपावली मिलन समारोह आयोजित…

November 15, 2026
मुख्यमंत्री साय लोकभवन में आयोजित दीपावली प्रेम, सद्भाव और नई आशाओं का पर्व मिलन समारोह में हुए शामिल…

मुख्यमंत्री साय लोकभवन में आयोजित दीपावली प्रेम, सद्भाव और नई आशाओं का पर्व मिलन समारोह में हुए शामिल…

November 15, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com