• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home आज

भारत की एक सबसे अनोखी डरावनी झील,, अंदर भरे हैं सैकड़ों कंकाल, जानिए वैज्ञानिकों की क्या है राय….

NBTV24 by NBTV24
October 15, 2023
in आज, दुनिया, सामान्य
0
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

उत्तराखण्ड:- जिनके बारे में लोगों को कम ही जानकारी होती है।आपने देश के भूतिया किले, भानगढ़ के बारे में सुना होगा। साथ ही बंगाल में भूतिया रेलवे स्टेशन बेगुनकोडोर के बारे में सुना होगा। इसी प्रकार एक झील भी है, जो दिखने में बेहद खूबसूरत लगती है, पर जब आपको इस झील की असलियत के बारे में पता चलेगा, तो आपके होश उड़ जाएंगे। इस झील का नाम रूपकुंड है। रूपकुंड भारत उत्तराखंड राज्य के चमोली जिले में स्थित एक हिम झील है जो अपने किनारे पर पाए गये पांच सौ से अधिक मानव कंकालों के कारण प्रसिद्ध है। यह स्थान निर्जन है और हिमालय पर लगभग 5029 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इन कंकालों को 1942 में नंदा देवी शिकार आरक्षण रेंजर एच. के. माधवल, ने पुनः खोज निकाला, यद्यपि इन हड्डियों के बारे में आख्या के अनुसार वे 19वीं सदी के उतरार्ध के हैं।

वैज्ञानिकों ने दी राय
इससे पहले विशेषज्ञों द्वारा यह माना जाता था कि उन लोगों की मौत महामारी भूस्खलन या बर्फानी तूफान से हुई थी। 1960 के दशक में एकत्र नमूनों से लिए गये कार्बन डेटिंग ने अस्पष्ट रूप से यह संकेत दिया कि वे लोग 12वीं सदी से 15वीं सदी तक के बीच के थे।
2004 में, भारतीय और यूरोपीय वैज्ञानिकों के एक दल ने उस स्थान का दौरा किया ताकि उन कंकालों के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त की जा सके। उस टीम ने अहम सुराग ढूंढ़ निकाले जिनमें गहने, खोपड़ी, हड्डियां और शरीर के संरक्षित ऊतक शामिल थे।

लाशों के डीएनए परीक्षण से यह पता चला कि वहां लोगों के कई समूह थे जिनमें शामिल था छोटे कद के लोगों का एक समूह और लंबे लोगों का एक समूह जो महाराष्ट्र में कोकणस्थ ब्रामिंस के डीएनए उत्परिवर्तन विशेषता से निकट संबंधित थे। हालांकि संख्या सुनिश्चित नहीं की गयी, 500 से अधिक लोगों से संबंधित अवशेष पाए गए हैं और यह भी माना जाता है कि छह सौ से अधिक लोग मारे गए थे। ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय रेडियोकार्बन प्रवर्धक यूनिट में हड्डियों की रेडियोकार्बन डेटिंग के अनुसार इनकी अवधि 850 ई. में निर्धारित की गयी है जिसमें 30 वर्षों तक की गलती संभव है।

हजारों लोग हिमालय में मौजूद टूरिस्ट डेस्टिनेशन में हर साल घूमने जाते हैं। पर यहां एक ऐसी झील भी है, जहां लोग जाते तो हैं, पर उन्हें इसके पास पहुंचकर डर का एहसास होता है। ये त्रिशुल पर्वत के निचले भाग पर, उत्तराखंड में मौजूद है। झील कुछ दूर से तो अच्छी लगेगी, पर इसके अंदर जब कोई झांककर देखता है, तो उसकी रूह कांप जाती है, क्योंकि अंदर सैकड़ों कंकाल नजर आते हैं।

ये झील सालभर जमी रहती है, पर मौसम के हिसाब से पिघलती है और छोटी-बड़ी होती रहती है। गर्मी के दिनों में बर्फ पिघलती है तो अंदर के कंकाल नजर आते हैं, पर ठंड के दिनों में वो नजर नहीं आते।बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार यहां अब तक 600-800 लोगों के कंकाल पाए गए हैं। बर्फ में दबे रहने की वजह से उनमें से कुछ कंकालों पर मांस भी मौजूद है। सरकार इस झील को रहस्यमयी बताती है क्योंकि अभी तक इसके बारे में लोगों को पूरी तरह जानकारी नहीं हो पाई है. रिपोर्ट्स के अनुसार1942 में सबसे पहले ब्रिटिश रेंजर्स को यहां कंकाल दिखे थे।

इन हड्डियों और कंकालों को लेकर कई तरह की कहानियां प्रचलित हैं। उनमें से कितनी सच हैं और कितनी अफवाह, ये भी नहीं पता। लोग बताते हैं कि साल 2004 में वैज्ञानिकों ने कार्बन डेटिंग के जरिए पता लगाया कि ये हड्डियां 1000 साल से भी ज्यादा पुराने वक्त के लोगों की हैं। कुछ हड्डियां लगभग 100 साल पुरानी हैं। वैज्ञानिकों का दावा है कि ये सारी हड्डियां और कंकाल जिन लोगों के हैं, वो एक ही समय में नहीं मरे, बल्कि अलग-अलग वक्त पर मरे थे। एक वैज्ञानिक हैं जिन्होंने इस झील से जुड़ी बड़ी बात बताई है। उनका मानना है कि ये मौतें किसी एक हादसे से नहीं, बल्कि अलग-अलग हादसों से हुई होंगी। बहुत से लोगों का तो ये भी दावा है कि भारत-चीन जंग के दौरान मारे गए चीनी सैनिकों के ये कंकाल हैं।

Tags: Hindi newsIndiaToday news
Previous Post

विधानसभा चुनाव के लिए बसपा ने जारी की प्रत्याशियों की तीसरी सूची, देखें किसे मिली टिकट…

Next Post

सीएम भूपेश ने कहा- इतने तारीख को आ सकती है कांग्रेस की दूसरी सूची…

Related Posts

सोना-चांदी में एक बार फिर जोरदार उछाल चांदी ₹14,800 और सोना इतने₹ महंगा…
सामान्य

सोना-चांदी में एक बार फिर जोरदार उछाल चांदी ₹14,800 और सोना इतने₹ महंगा…

February 9, 2026
सहमति से बने संबंध दुष्कर्म नहीं, हाईकोर्ट ने शादी का झांसा देकर रेप केस में सुनाया ऐसा फैसला की चौंक जाएंगे आप …
सामान्य

सहमति से बने संबंध दुष्कर्म नहीं, हाईकोर्ट ने शादी का झांसा देकर रेप केस में सुनाया ऐसा फैसला की चौंक जाएंगे आप …

February 8, 2026
अगर आपके आंखों के नीचे काले घेरे जड़ से हो जाएंगे खत्म सोने से पहले कर लें ये 1 काम…
सामान्य

अगर आपके आंखों के नीचे काले घेरे जड़ से हो जाएंगे खत्म सोने से पहले कर लें ये 1 काम…

February 8, 2026
आखिर महादेव क्यों पहनते हैं सांपों की माला यहां से जानें वासुकी नाग और शिव का अटूट रिश्ता…
सामान्य

आखिर महादेव क्यों पहनते हैं सांपों की माला यहां से जानें वासुकी नाग और शिव का अटूट रिश्ता…

February 8, 2026
SIR पर बहुत बड़ा फैसला अब स्थायी निवास प्रमाण पत्र होगा मान्य, चुनाव आयोग ने लिया फैसला…
सामान्य

SIR पर बहुत बड़ा फैसला अब स्थायी निवास प्रमाण पत्र होगा मान्य, चुनाव आयोग ने लिया फैसला…

February 8, 2026
सिंधु जल संधि पर ये खबर सुनकर बिलबिला उठेगा पड़ोसी देश एक्शन में मोदी सरकार, इस बड़े प्रोजेक्ट को दी हरी झंडी…
सामान्य

सिंधु जल संधि पर ये खबर सुनकर बिलबिला उठेगा पड़ोसी देश एक्शन में मोदी सरकार, इस बड़े प्रोजेक्ट को दी हरी झंडी…

February 8, 2026
Next Post

सीएम भूपेश ने कहा- इतने तारीख को आ सकती है कांग्रेस की दूसरी सूची…

बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ा मौका सरकारी आईटीआई में नौकरी की बौछार, 250 पदों पर होगी भर्ती, जानें आने होगा ऑनलाइन सिलेक्शन…

बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ा मौका सरकारी आईटीआई में नौकरी की बौछार, 250 पदों पर होगी भर्ती, जानें आने होगा ऑनलाइन सिलेक्शन…

February 9, 2026
रिलीज से पहले ही रणवीर की ‘धुरंधर 2’ ने यश की ‘टॉक्सिक’ को पछाड़ा, जानिए ऐसे…

रिलीज से पहले ही रणवीर की ‘धुरंधर 2’ ने यश की ‘टॉक्सिक’ को पछाड़ा, जानिए ऐसे…

February 9, 2026
बोर्ड का बड़ा फैसला 10वीं–12वीं की फीस 460 से बढ़ाकर इतनी की…

बोर्ड का बड़ा फैसला 10वीं–12वीं की फीस 460 से बढ़ाकर इतनी की…

February 9, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ा मौका सरकारी आईटीआई में नौकरी की बौछार, 250 पदों पर होगी भर्ती, जानें आने होगा ऑनलाइन सिलेक्शन…

बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ा मौका सरकारी आईटीआई में नौकरी की बौछार, 250 पदों पर होगी भर्ती, जानें आने होगा ऑनलाइन सिलेक्शन…

February 9, 2026
रिलीज से पहले ही रणवीर की ‘धुरंधर 2’ ने यश की ‘टॉक्सिक’ को पछाड़ा, जानिए ऐसे…

रिलीज से पहले ही रणवीर की ‘धुरंधर 2’ ने यश की ‘टॉक्सिक’ को पछाड़ा, जानिए ऐसे…

February 9, 2026
बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ा मौका सरकारी आईटीआई में नौकरी की बौछार, 250 पदों पर होगी भर्ती, जानें आने होगा ऑनलाइन सिलेक्शन…
छत्तीसगढ़

बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ा मौका सरकारी आईटीआई में नौकरी की बौछार, 250 पदों पर होगी भर्ती, जानें आने होगा ऑनलाइन सिलेक्शन…

by NBTV24
February 9, 2026
0

छत्तीसगढ़:– जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र के तत्वाधान में आज शासकीय आईटीआई परिसर में प्राइवेट सेक्टर की नौकरियों के...

Read more
रिलीज से पहले ही रणवीर की ‘धुरंधर 2’ ने यश की ‘टॉक्सिक’ को पछाड़ा, जानिए ऐसे…

रिलीज से पहले ही रणवीर की ‘धुरंधर 2’ ने यश की ‘टॉक्सिक’ को पछाड़ा, जानिए ऐसे…

February 9, 2026
बोर्ड का बड़ा फैसला 10वीं–12वीं की फीस 460 से बढ़ाकर इतनी की…

बोर्ड का बड़ा फैसला 10वीं–12वीं की फीस 460 से बढ़ाकर इतनी की…

February 9, 2026
बस्तर की पहचान बारूद नहीं, संस्कृति है बस्तर पंडुम में गृहमंत्री बोले इस तय समय में ख़त्म होगा नक्सलवाद …

बस्तर की पहचान बारूद नहीं, संस्कृति है बस्तर पंडुम में गृहमंत्री बोले इस तय समय में ख़त्म होगा नक्सलवाद …

February 9, 2026
कलेक्टर ने किया वजन त्यौहार का शुभारंभ बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य परीक्षण, जनजागरूकता पर विशेष जोर देने दिए निर्देश…

कलेक्टर ने किया वजन त्यौहार का शुभारंभ बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य परीक्षण, जनजागरूकता पर विशेष जोर देने दिए निर्देश…

February 9, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com