• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home आज

आजाद हिंद सरकार के स्थापना दिवस पर सुभाष चन्द्र बोस को किया गया याद……

NBTV24 by NBTV24
October 22, 2023
in आज, इन्दौर, सामान्य
0
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश:- भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को आजाद हिंद सरकार के स्थापना दिवस पर जनपदभर में याद किया गया और उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। गेटवे इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल एवं प्रमुख समाज सेवी अमित चौहान ने बताया कि नेताजी ने देश को आजाद कराने के लिए जापान के सहयोग से आजाद हिन्द फौज का गठन किया। अमित चौहान ने बताया कि 21 अक्टूबर वर्ष 1943 को सुभाष चंद्र बोस ने सिंगापुर में भारत की अनंतिम सरकार, आजाद हिंद सरकार की स्थापना की। सुभाष चंद्र बोस इस सरकार के अध्यक्ष, प्रधानमंत्री और सेनाध्यक्ष थे। अमित चौहान ने बताया कि आजाद हिंद सरकार को जर्मनी, जापान, फिलीपींस, कोरिया, चीन, इटली, मांचुकुओ और आयरलैंड़ सहित 11 देशों की सरकार द्वारा मान्यता दी गयी थी। अमित चौहान ने सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सुभाष चंद्र बोस के पिता जानकीदास बोस कटक शहर के मशहूर वकील थे। वह बंगाल विधानसभा के सदस्य भी रहे। अंग्रेजी सरकार ने जानकीदास बोस को रायबहादुर का खिताब दिया था। सुभाष चंद्र बोस ने वर्ष 1919 में बीए ऑनर्स की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कर कलकत्ता विश्वविद्यालय में दूसरा स्थान प्राप्त किया। सुभाष चन्द्र बोस ने लन्दन में वर्ष 1920 में आईसीएस में चौथा स्थान प्राप्त किया जो एक भारतीय के लिए उस दौर में बहुत बड़ी उपलब्धि थी। अमित चौहान ने कहा कि आईसीएस अधिकारी के रूप में अगर सुभाष चंद्र बोस चाहते तो अपना पूरा जीवन ऐश और आराम के साथ गुजार सकते थे, लेकिन वह देश से बहुत प्यार करते थे और अंग्रेजो द्वारा देशवासियों पर किये जा रहे अत्याचारों से बहुत अधिक व्यथित थे। वह जून वर्ष 1921 में मानसिक एवं नैतिक विज्ञान में ट्राइपास आनर्स की डिग्री प्राप्त करने के बाद लंदन से भारत आ गये और देशवासियों को अंग्रेजों के विरूद्ध एकजुट करने का कार्य किया। सुभाष चंद्र बोस ने देश के अनेकों आन्दोलनों और राजनीति में बढ़-चढ़कर भाग लिया। उस समय के सभी शीर्ष नेता और क्रांतिकारियों के साथ कार्य किया। धीरे-धीरे उनको समझ आ गया कि अंग्रेजों को अहिंसा की भाषा से सबक नही सिखाया जा सकता। उन्होंने अंग्रेजो से टक्कर लेने के लिए लोगों की आजाद हिंद फौज में भर्ती की और कई मोर्चो पर अंग्रेजो को भारी नुकसान पहुॅंचाया और देश के दुश्मनों से कुछ भारतीय क्षेत्रों को मुक्त कराया। नेताजी के कार्यो ने अनगिनत क्रांतिकारियों में एक अलग ही जोश भर दिया और क्रांतिकारियों ने अंग्रेजी सरकार के विरूद्ध अपने हमले तेज कर दिये। अमित चौहान ने बताया कि नेताजी अंग्रेजों से संघर्ष करते हुए रहस्यमयी तरीके से गायब हो गये। कुछ लोगों का मानना था कि उनकी प्लेन एक्सीडेंट में मृत्यु हो गयी, कुछ लोग कहते है कि उनको दुश्मनों ने षड़यंत्र रचकर कैद कर लिया।

Tags: Hindi newsIndiaToday news
Previous Post

7 वर्षीय मासूम की महानदी में तैरते मिली लाश,, इलाके मे मचा हड़कंप….

Next Post

पुलिस बल कोरबा की ओर से पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन आज कार्यालय कोरबा परिसर में किया गया आयोजित…..

Related Posts

Expiry Date के बाद भी सुरक्षित रह सकती हैं ये 3 चीजें, लोग बिना वजह फेंक देते हैं खाने का सामान…
सामान्य

July 21, 2026
आर्थिक तंगी से हैं परेशान दीपक का ये उपाय बदल सकता है आपकी तकदीर…

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर 8 मेमू और पैसेंजर ट्रेनें रहेंगी रद्द, सफर से पहले देखें लिस्ट…

सीएम साय की पहल से महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं की आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, इनके जीवन में आई खुशहाली…

July 20, 2026
दूसरी पत्नी के पक्ष में प्रदेश हाई कोर्ट का फैसला, पहली पत्नी के निधन के बाद मिलेगी फैमिली पेंशन…

July 19, 2026
गर्भाशय नहीं, फैलोपियन ट्यूब में पलने लगता है शिशु, जानें शुरुआती लक्षण और ये खतरा…
सामान्य

गर्भाशय नहीं, फैलोपियन ट्यूब में पलने लगता है शिशु, जानें शुरुआती लक्षण और ये खतरा…

July 19, 2026
Next Post

पुलिस बल कोरबा की ओर से पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन आज कार्यालय कोरबा परिसर में किया गया आयोजित…..

सीएम साय ने अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार श्री विक्रम यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली परिजनों से दूरभाष पर की चर्चा, बेहतर उपचार सुनिश्चित करने जिला प्रशासन को दिए ये निर्देश

July 22, 2026
मुख्यमंत्री साय की पहलःस्वस्थ माताएं, स्वस्थ बच्चे और कुपोषण मुक्त प्रदेश के लिए बनेगी समन्वित रणनीति…

₹3100 की दर से धान खरीदी, लखपति दीदी और महतारी वंदन योजना CM ने गिनाईं सरकार की ये बड़ी…

कैबिनेट का बड़ा फैसला अग्निवीरों को सरकारी नौकरियों में इतने आरक्षण, किसानों के लिए बनी मंत्री उपसमिति…

July 22, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

सीएम साय ने अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार श्री विक्रम यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली परिजनों से दूरभाष पर की चर्चा, बेहतर उपचार सुनिश्चित करने जिला प्रशासन को दिए ये निर्देश

सीएम साय ने अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार श्री विक्रम यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली परिजनों से दूरभाष पर की चर्चा, बेहतर उपचार सुनिश्चित करने जिला प्रशासन को दिए ये निर्देश

July 22, 2026
मुख्यमंत्री साय की पहलःस्वस्थ माताएं, स्वस्थ बच्चे और कुपोषण मुक्त प्रदेश के लिए बनेगी समन्वित रणनीति…

मुख्यमंत्री साय की पहलःस्वस्थ माताएं, स्वस्थ बच्चे और कुपोषण मुक्त प्रदेश के लिए बनेगी समन्वित रणनीति…

July 22, 2026
सीएम साय ने अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार श्री विक्रम यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली परिजनों से दूरभाष पर की चर्चा, बेहतर उपचार सुनिश्चित करने जिला प्रशासन को दिए ये निर्देश
छत्तीसगढ़

by NBTV24
July 22, 2026
0

छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज सुबह अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लोक कलाकार एवं प्रख्यात बांस वादक श्री विक्रम यादव...

Read more
मुख्यमंत्री साय की पहलःस्वस्थ माताएं, स्वस्थ बच्चे और कुपोषण मुक्त प्रदेश के लिए बनेगी समन्वित रणनीति…

मुख्यमंत्री साय की पहलःस्वस्थ माताएं, स्वस्थ बच्चे और कुपोषण मुक्त प्रदेश के लिए बनेगी समन्वित रणनीति…

July 22, 2026
₹3100 की दर से धान खरीदी, लखपति दीदी और महतारी वंदन योजना CM ने गिनाईं सरकार की ये बड़ी…

कैबिनेट का बड़ा फैसला अग्निवीरों को सरकारी नौकरियों में इतने आरक्षण, किसानों के लिए बनी मंत्री उपसमिति…

July 22, 2026
मुख्यमंत्री साय से लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात 14वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई ये चर्चा…

पूरी निष्ठा और सेवा भाव से करें जनसेवा, विकसित प्रदेश के निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका मुख्यमंत्री साय…

पूरी निष्ठा और सेवा भाव से करें जनसेवा, विकसित प्रदेश के निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका मुख्यमंत्री साय…

July 22, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com