• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home आज

नई तकनीकें निर्वाचन प्रक्रिया में मतदाताओं की बढ़ा रही भागीदारी एवं सहभागिता,, घर बैठे मोबाइल एप्स के जरिए मिलेगी मतदान से लेकर मतगणना की पल-पल की जानकारी…

NBTV24 by NBTV24
November 3, 2023
in आज, सामान्य
0
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

रायपुर। सूचना प्रौद्योगिकी और नई तकनीकें निर्वाचन प्रक्रिया में मतदाताओं की भागीदारी एवं सहभागिता बढ़ा रही हैं। प्रौद्योगिकी में निरंतर विकास का असर निर्वाचन कार्यों पर भी साफ तौर पर देखा जा सकता है। भारत निर्वाचन आयोग नई तकनीकों और सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग निर्वाचन को और ज्यादा सुगम, निष्पक्ष तथा समावेशी बनाने में कर रहा है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर नागरिक का जागरूक और सजग रहना जरूरी है। इसे ध्यान में रखकर बीते कई चुनावों में प्रौद्योगिकी आधारित प्रणाली विकसित कर उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया का हिस्सा बनाया गया है। अब आयोग विभिन्न मोबाइल एप्स विकसित कर नागरिकों को निर्वाचन प्रक्रिया से सीधे जोड़ रहा है। आयोग की इस नई पहल से मतदाता ज्यादा सशक्त होने के साथ ही निर्वाचन तंत्र का सक्रिय सहभागी बन गया है। आइए कुछ ऐसे प्रमुख मोबाइल एप्स के बारे में जानते हैं जो आज के दौर में निर्वाचन प्रक्रिया में मतदाताओं की सहभागिता को बढ़ा रही हैं।

वोटर हेल्पलाइन एप से मतदाता अपना मतदाता परिचय पत्र नम्बर डाल कर बहुत ही आसानी से अपने विधानसभा, पोलिंग बूथ एवं मतदाता सूची में सरल क्रमांक पता कर सकते हैं। यदि एपिक नंबर नहीं मालूम है तो मतदाता अपना विवरण जैसे कि नाम, रिश्तेदार का नाम, उम्र, लिंग एवं विधानसभा क्षेत्र की जानकारी भरकर अपना नाम मतदाता सूची में खोज सकते हैं। यदि मतदाता का मोबाइल नंबर मतदाता सूची में पंजीकृत है तो मतदाता अपना ई–एपिक भी डाउनलोड कर सकता है। मोबाइल नम्बर रजिस्टर्ड न होने की स्थिति में आवश्यक सुधार के लिए फॉर्म-8 में आवेदन कर ई-एपिक भी डाउनलोड कर सकता है। इस एप के जरिए मतदाता अपना नाम जोड़ने, विलोपन, स्थानांतरण या संशोधन के लिए आवेदन भी कर सकते हैं।

वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से मतदाता अपने निर्वाचन क्षेत्र समेत किसी भी अन्य क्षेत्र के प्रत्याशियों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं जिससे मतदाता अपने मताधिकार से पहले इस बात से अवगत हो सके कि वह किसका चुनाव करने जा रहे हैं। इसमें प्रत्याशी द्वारा प्रस्तुत शपथ पत्र भी देखा जा सकता है। इसके जरिए मतगणना दिवस को विधानसभावार परिणाम की अधिकृत जानकारी भी देखी जा सकती है। इस एप से निर्वाचन सम्बन्धी शिकायत भी की जा सकती है। मतदाताओं की जागरूकता के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के संचालन संबंधी वीडियो भी इसमें अपलोड हैं।

सी-विजिल एप – इस एप के जरिए आम नागरिक निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान होने वाली गड़बड़ी की तस्वीर और वीडियो को सीधे निर्वाचन आयोग को भेज सकता है। निर्वाचन के दौरान अगर किसी भी नागरिक को यह दिखता है कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन हो रहा है तो वह इस एप पर अपनी शिकायत भेज सकता है। शिकायतकर्ता फोन पर सी-विजिल एप्लीकेशन डाउनलोड कर सीधे घटना की फोटो या वीडियो अपलोड कर सकते हैं। मतदाता को रिझाने के लिए पैसे अथवा उपहार वितरण, भड़काऊ भाषण देने, बिना अनुमति बैनर-पोस्टर लगाने, मदिरा वितरण, बिना अनुमति सभाएं करने, अनाधिकृत सामग्री परिवहन, प्रचार के समय की समाप्ति के बाद सभा, मतदान केन्द्र के 200 मीटर के अंदर प्रचार जैसे मामलों की शिकायत इस एप के माध्यम से की जा सकती है।

सक्षम मोबाइल एप – इस एप के जरिए दिव्यांग मतदाताओं की निर्वाचन संबंधी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया गया है। आयोग ने सक्षम एप के रूप में दिव्यांगों के लिए एक वन स्टॉप साधन विकसित किया है। दिव्यांग मतदाता निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदान की जा रही विभिन्न सुविधाओं का फायदा उठा सकते हैं। इस एप को गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। एप को उपयोगकर्ताओं के अनुकूल बनाने के लिए डिज़ाइन, ले-आउट, इंटरफ़ेस और सुविधाओं को बेहतर रूप दिया गया है। इसमें स्क्रीन रीडर, टेक्स्ट टू स्पीच सेवा, दृश्यता संवर्द्धन, रंग समायोजन जैसी सुविधाएं भी हैं। एप को दो-तरफ़ा इंटरैक्टिव प्लेटफ़ॉर्म के रूप में डिज़ाइन किया गया है ।

Tags: Hindi newsIndiaToday news
Previous Post

रक्षामंत्री सिंह का छत्तीसगढ़ दौरा,, चुनाव के विधानसभा क्षेत्रों में करेगे पार्टी का प्रचार प्रसार…..

Next Post

प्रियंका गांधी नवंबर में इस तारीख को आ सकती हैं… छत्तीसगढ़

Related Posts

RJD अध्यक्ष बनते ही तेजस्वी यादव ने भरी हुंकार PM को दे डाली सीधी चुनौती, चलाएंगे ये बड़ा अभियान…
राजनीति

RJD अध्यक्ष बनते ही तेजस्वी यादव ने भरी हुंकार PM को दे डाली सीधी चुनौती, चलाएंगे ये बड़ा अभियान…

January 25, 2026
कोई बस कंडक्टर तो कोई लोक कलाकार आपके राज्य से किसे मिला पद्म पुरस्कार देखें यहां से पूरी लिस्ट…
सामान्य

कोई बस कंडक्टर तो कोई लोक कलाकार आपके राज्य से किसे मिला पद्म पुरस्कार देखें यहां से पूरी लिस्ट…

January 25, 2026
इंटरनेट की इस दुनिया में प्रिंट और साहित्य का महत्व हमेशा रहेगा राज्यपाल…
सामान्य

इंटरनेट की इस दुनिया में प्रिंट और साहित्य का महत्व हमेशा रहेगा राज्यपाल…

January 25, 2026
‘भारत बना दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम’, मन की बात के 130वें एपिसोड में पीएम मोदी नें इन टॉपिक पर की विशेष चर्चा…
सामान्य

‘भारत बना दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम’, मन की बात के 130वें एपिसोड में पीएम मोदी नें इन टॉपिक पर की विशेष चर्चा…

January 25, 2026
गणतंत्र दिवस पर 31 CBI अफसरों को मिलेगा सम्मान, सूची में ये बड़े नाम शामिल…
सामान्य

गणतंत्र दिवस पर 31 CBI अफसरों को मिलेगा सम्मान, सूची में ये बड़े नाम शामिल…

January 25, 2026
ट्रंप का सख्त अल्टीमेटम, चीन से समझौते पर कनाडा पर इतने % टैरिफ तय…
सामान्य

ट्रंप का सख्त अल्टीमेटम, चीन से समझौते पर कनाडा पर इतने % टैरिफ तय…

January 25, 2026
Next Post

प्रियंका गांधी नवंबर में इस तारीख को आ सकती हैं… छत्तीसगढ़

RJD अध्यक्ष बनते ही तेजस्वी यादव ने भरी हुंकार PM को दे डाली सीधी चुनौती, चलाएंगे ये बड़ा अभियान…

RJD अध्यक्ष बनते ही तेजस्वी यादव ने भरी हुंकार PM को दे डाली सीधी चुनौती, चलाएंगे ये बड़ा अभियान…

January 25, 2026
कोई बस कंडक्टर तो कोई लोक कलाकार आपके राज्य से किसे मिला पद्म पुरस्कार देखें यहां से पूरी लिस्ट…

कोई बस कंडक्टर तो कोई लोक कलाकार आपके राज्य से किसे मिला पद्म पुरस्कार देखें यहां से पूरी लिस्ट…

January 25, 2026
इंटरनेट की इस दुनिया में प्रिंट और साहित्य का महत्व हमेशा रहेगा राज्यपाल…

इंटरनेट की इस दुनिया में प्रिंट और साहित्य का महत्व हमेशा रहेगा राज्यपाल…

January 25, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

RJD अध्यक्ष बनते ही तेजस्वी यादव ने भरी हुंकार PM को दे डाली सीधी चुनौती, चलाएंगे ये बड़ा अभियान…

RJD अध्यक्ष बनते ही तेजस्वी यादव ने भरी हुंकार PM को दे डाली सीधी चुनौती, चलाएंगे ये बड़ा अभियान…

January 25, 2026
कोई बस कंडक्टर तो कोई लोक कलाकार आपके राज्य से किसे मिला पद्म पुरस्कार देखें यहां से पूरी लिस्ट…

कोई बस कंडक्टर तो कोई लोक कलाकार आपके राज्य से किसे मिला पद्म पुरस्कार देखें यहां से पूरी लिस्ट…

January 25, 2026
RJD अध्यक्ष बनते ही तेजस्वी यादव ने भरी हुंकार PM को दे डाली सीधी चुनौती, चलाएंगे ये बड़ा अभियान…
राजनीति

RJD अध्यक्ष बनते ही तेजस्वी यादव ने भरी हुंकार PM को दे डाली सीधी चुनौती, चलाएंगे ये बड़ा अभियान…

by NBTV24
January 25, 2026
0

नई दिल्ली:– राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद तेजस्वी यादव अपने पिता लालू यादव की...

Read more
कोई बस कंडक्टर तो कोई लोक कलाकार आपके राज्य से किसे मिला पद्म पुरस्कार देखें यहां से पूरी लिस्ट…

कोई बस कंडक्टर तो कोई लोक कलाकार आपके राज्य से किसे मिला पद्म पुरस्कार देखें यहां से पूरी लिस्ट…

January 25, 2026
इंटरनेट की इस दुनिया में प्रिंट और साहित्य का महत्व हमेशा रहेगा राज्यपाल…

इंटरनेट की इस दुनिया में प्रिंट और साहित्य का महत्व हमेशा रहेगा राज्यपाल…

January 25, 2026
‘भारत बना दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम’, मन की बात के 130वें एपिसोड में पीएम मोदी नें इन टॉपिक पर की विशेष चर्चा…

‘भारत बना दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम’, मन की बात के 130वें एपिसोड में पीएम मोदी नें इन टॉपिक पर की विशेष चर्चा…

January 25, 2026
क्या आप भी गलत तरीके से खाते हैं काला चना मांसपेशियों को मजबूत बनाना है तो इस तरह करें डाइट में इसे शामिल…

क्या आप भी गलत तरीके से खाते हैं काला चना मांसपेशियों को मजबूत बनाना है तो इस तरह करें डाइट में इसे शामिल…

January 25, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com