रायपुर:- छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर बीजेपी ने संकल्प पत्र जारी कर दिया है। इसमें में किसानों के लिए, युवाओं के लिए और महिलाओं के लिए बहुत कुछ खास रखा गया है। यहां जानिए क्या है वो घोषणाएं
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह घोषणा पत्र का विमोचन कर कहा कि भाजपा का रिकार्ड है कि यह सिर्फ घोषणा पत्र नहीं यह हमारा संकल्प है। इसीलिए भाजपा ने छत्तीसगढ़ को नया राज्य बनाया। छत्तीसगढ़ में बदलाव होगा। भाजपा ने छत्तीसगढ़ को बीमारू राज्य से अच्छा राज्य बनाया है।
महतारी वंदन योजना की शुरुआत बीजेपी करेगी। इस योजना में 12 हजार रुपए सालाना हर विवाहित महिला को देने का फैसला किया है।
रानी दुर्गावती योजना की बीजेपी शुरुआत करेगी। जिसके तहत बीपीएल वर्ग की बच्ची के जन्म पर 1 लाख 50 हजार रुपए का आश्वासन प्रमाण पत्र देंगे। जो उसके वयस्क होने पर मिलेगा।
माताओं-बहनों को 500 रुपए में गैस का सिलेंडर देने की घोषणा भी बीजेपी करती है।











