रायपुर। महादेव एप के संबंध में अपने खिलाफ ईडी की जांच पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, किसी को बदनाम करने के लिए जिस तरह से ईडी ने प्रेस विज्ञाप्ति जारी की है तो इसमें निर्वाचन आयोग को संज्ञान लेना चाहिए।
बीजेपी ही ईडी है और ईडी ही बीजेपी है। प्रेस विज्ञप्ति ईडी द्वारा जारी की गई थी और वीडियो भाजपा द्वारा जारी किया गया था। पहले ईडी कार्रवाई करती थी और रमन सिंह प्रेस विज्ञप्ति जारी करते थे। इससे भाजपा और ईडी की मिलीभगत दिखाई देती है।
सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि, निर्वाचन आयोग को बताना चाहिए कि, जब रायपुर में मीटिंग हुई थी तो क्या ईडी और आईटी के अधिकारी मौजूद थे। दूसरी बात यह है कि, अभी तक संज्ञान क्यो नहीं लिया गया। हमारे तरफ से कंप्लेन जाएगा। किसी की छवि खराब करने के लिए जिस प्रकार से प्रयास हो रहा है उसपर कार्रवाई होनी चाहिए।











