रायपुर। छत्तीसगढ़ में बदले मौसम ने किसानो और खरीदी में लगे प्रशासनिक टीम की परेशानियां बढ़ा दी है। एक ओर किसान खेत से फसल घर ला रहे है तो वहीं खरीदी केंद्रों में बारिश से धान को भिगने से बचाने के लिए उचित व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है,वहीं शासन-प्रशासन धान को भिगने से बचाने के लिए तैयारियों में जुट गया है।
बदले मौसम को देखते हुए आज खाद्य मंत्री अमरजीत भगत धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने धान की सुरक्षा और बारिश से बचाव के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
मंत्री भगत ने कहा कि, आज मंदिर हसौद अंतर्गत खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। साथ आम नागरिकों और किसानों से बात कर उनका कुशलक्षेम जाना। हाल ही में बेमौसम बारिश के कारण धान खरीदी कार्यों में बाधा ना पहुँचे इस हेतु सभी व्यवस्थाओ के निर्देश दिए।











