मुंबई:- प्रभास की सालार क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. ये फिल्म जब से रिलीज हुई है तब से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म में प्रभास जबरदस्त एक्शन करते हुए नजर आ रहे हैं. फिल्म में कई ऐसे सीन्स हैं जिन्हें देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं. ऐसा ही एक सीन मंदिर के अंदर फाइट का है. ये सीन ऑडियन्स को बहुत पसंद आया है. अब इस सीन की शूटिंग की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर कहा जा सकता है कि प्रशांत ने इस सीन को शूट करने के लिए कितनी मेहनत की होगी.
वीडियो में कई लोग नजर आ रहे हैं जिन्हें मैनेज करना बिल्कुल भी आसान नहीं था. वीडियो में डायरेक्टर प्रशांत नील कास्ट और क्रू को निर्देश देते नजर आ रहे हैं. साथ ही बैकग्राउंड में म्यूजिक सुनाई दे रहा है. सभी लोग प्रशांत की बात सुन रहे हैं और वैसे ही कर रहे हैं।











