• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश

प्रदेश के 11 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों को तोहफा, इसी माह कैबिनेट से पास होगी ₹20 लाख की कैशलेस ये योजना…

NBTV24 by NBTV24
June 11, 2026
in मध्यप्रदेश
0
प्रदेश के 11 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों को तोहफा, इसी माह कैबिनेट से पास होगी ₹20 लाख की कैशलेस ये योजना…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

मध्य प्रदेश :– 11 लाख से अधिक शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से प्रतीक्षित कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना को जल्द ही राज्य सरकार की मंजूरी मिल सकती है। सूत्रों के अनुसार योजना का मसौदा तैयार कर लिया गया है और इसे इसी माह होने वाली कैबिनेट बैठक में अनुमोदन के लिए प्रस्तुत किए जाने की तैयारी है।

राज्य में आयुष्मान भारत योजना का संचालन कर रही स्टेट हेल्थ एजेंसी ने इस महत्वाकांक्षी योजना का ड्राफ्ट तैयार किया है। प्रस्ताव के अनुसार शासकीय कर्मचारियों और उनके परिवारों को प्रतिवर्ष 20 लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं, पेंशनरों को पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य सुरक्षा कवरेज मिलेगा।
कर्मचारियों और पेंशनरों से भी लिया जाएगा अंशदान
योजना के संचालन के लिए सरकार के योगदान के साथ कर्मचारियों और पेंशनरों को भी प्रीमियम में हिस्सा देना होगा। प्रस्तावित व्यवस्था के तहत कर्मचारियों से उनके मूल वेतन का एक प्रतिशत तथा पेंशनरों से उनकी पेंशन का चार प्रतिशत प्रतिमाह अंशदान लिया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक मुख्य सचिव अनुराग जैन की अध्यक्षता वाली वरिष्ठ सचिव समिति इस प्रस्ताव को पहले ही स्वीकृति दे चुकी है। अब अंतिम निर्णय मंत्रिपरिषद की बैठक में लिया जाएगा।
छह वर्ष से अटकी थी योजना
कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना का विचार पहली बार वर्ष 2019 में तत्कालीन मुख्यमंत्री कमल नाथ के कार्यकाल में सामने आया था। उस समय इसे 1 अप्रैल 2020 से लागू करने की घोषणा की गई थी, लेकिन सरकार बदलने के कारण योजना अमल में नहीं आ सकी। इसके बाद भाजपा सरकार ने विभिन्न राज्यों में संचालित स्वास्थ्य बीमा मॉडलों का अध्ययन किया और कई दौर के विचार-विमर्श के बाद अब योजना का अंतिम मसौदा तैयार किया गया है।

आयुष्मान मॉडल पर होगा संचालन
योजना का संचालन आयुष्मान भारत योजना की तर्ज पर किया जाएगा। प्रत्येक लाभार्थी कर्मचारी और पेंशनर को फोटोयुक्त यूनिक डिजिटल हेल्थ कार्ड जारी किया जाएगा। योजना के प्रबंधन और निगरानी की जिम्मेदारी राज्य स्वास्थ्य एजेंसी को सौंपी जाएगी, जिसमें स्वास्थ्य, बीमा और विधिक क्षेत्र के विशेषज्ञ शामिल रहेंगे। इसके अलावा योजना की नियमित समीक्षा और नीतिगत निर्णयों के लिए एक टास्क फोर्स का भी गठन किया जाएगा।

जानें किन्हें मिलेगा लाभ
प्रस्ताव के अनुसार कर्मचारी के पति या पत्नी, माता-पिता, आश्रित दो बच्चे, दत्तक संतान और तलाकशुदा पुत्री योजना के अंतर्गत पात्र होंगे। वहीं पेंशनर पति-पत्नी भी इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे। ओपीडी और दवाओं के लिए अलग सुविधा, बीमित कर्मचारियों को ओपीडी उपचार, दवाइयों और चिकित्सा उपकरणों के लिए प्रतिवर्ष 20 हजार रुपये तक की अतिरिक्त सहायता देने का भी प्रावधान रखा गया है।
गैर संबद्ध अस्पताल में भी मिलेगा उपचार
योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा अनुबंधित अस्पतालों में कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी। हालांकि आपातकालीन परिस्थितियों में यदि किसी गैर संबद्ध अस्पताल में इलाज कराना पड़ता है तो कर्मचारी को खर्च की प्रतिपूर्ति बाद में की जाएगी। यदि योजना को कैबिनेट की मंजूरी मिल जाती है तो यह प्रदेश के लाखों कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा कदम साबित होगी।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsछत्तीसगढ़नई दिल्ली
Previous Post

मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के लिए प्रवेश परीक्षा इतने जुलाई को…

Next Post

मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव का संदेश, विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान, 14 जून को योग के ल‍िए विशेष ऑनलाइन सत्र का आयोजन…

Related Posts

उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीएम डॉ. मोहन की बड़ी सौगात, अब इस विभाग में कर सकेंगे नौकरी…
मध्यप्रदेश

उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीएम डॉ. मोहन की बड़ी सौगात, अब इस विभाग में कर सकेंगे नौकरी…

June 17, 2026
ईवी से गए गलियों के अंदर, 12वीं टॉपर चांदनी के साथ ली सेल्फी, देखें अपने सीएम डॉ. मोहन का अंदाज…
मध्यप्रदेश

ईवी से गए गलियों के अंदर, 12वीं टॉपर चांदनी के साथ ली सेल्फी, देखें अपने सीएम डॉ. मोहन का अंदाज…

June 15, 2026
ये जिला बनेगा ‘वैज्ञानिक खेती’ का नया हब केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने किया कृषि विज्ञान केंद्र का भूमि पूजन दाल मिल लगाने पर मिलेगी ₹25 लाख सब्सिडी…
मध्यप्रदेश

ये जिला बनेगा ‘वैज्ञानिक खेती’ का नया हब केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने किया कृषि विज्ञान केंद्र का भूमि पूजन दाल मिल लगाने पर मिलेगी ₹25 लाख सब्सिडी…

June 15, 2026
अब इस दिन आएगी लाड़ली बहनों की 37वीं किस्त, तारीख जारी …
मध्यप्रदेश

अब इस दिन आएगी लाड़ली बहनों की 37वीं किस्त, तारीख जारी …

June 13, 2026
मानसून की तेज दस्तक से MP-CG में बिगड़ेंगे हालात, आंधी-तूफान और बारिश को लेकर इन 17 राज्यों में बड़ा अलर्ट जारी…
मध्यप्रदेश

मानसून की तेज दस्तक से MP-CG में बिगड़ेंगे हालात, आंधी-तूफान और बारिश को लेकर इन 17 राज्यों में बड़ा अलर्ट जारी…

June 13, 2026
मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव का संदेश, विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान, 14 जून को योग के ल‍िए विशेष ऑनलाइन सत्र का आयोजन…
मध्यप्रदेश

मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव का संदेश, विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान, 14 जून को योग के ल‍िए विशेष ऑनलाइन सत्र का आयोजन…

June 11, 2026
Next Post
मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव का संदेश, विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान, 14 जून को योग के ल‍िए विशेष ऑनलाइन सत्र का आयोजन…

मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव का संदेश, विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान, 14 जून को योग के ल‍िए विशेष ऑनलाइन सत्र का आयोजन...

चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना से प्रदेश के विकास और देश की ऊर्जा सुरक्षा को मिलेगी नई शक्ति : मुख्यमंत्री साय…

चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना से प्रदेश के विकास और देश की ऊर्जा सुरक्षा को मिलेगी नई शक्ति : मुख्यमंत्री साय…

June 17, 2026
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को प्रदेश में “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर होगा ये कार्यक्रम…

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को प्रदेश में “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर होगा ये कार्यक्रम…

June 17, 2026
सुदर्शन चक्र से लेकर भगवान शिव के त्रिशूल तक, जानें हिंदू देवी-देवताओं के दिव्य अस्त्रों के पीछे छिपे ये आध्यात्मिक रहस्य…

सुदर्शन चक्र से लेकर भगवान शिव के त्रिशूल तक, जानें हिंदू देवी-देवताओं के दिव्य अस्त्रों के पीछे छिपे ये आध्यात्मिक रहस्य…

June 17, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना से प्रदेश के विकास और देश की ऊर्जा सुरक्षा को मिलेगी नई शक्ति : मुख्यमंत्री साय…

चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना से प्रदेश के विकास और देश की ऊर्जा सुरक्षा को मिलेगी नई शक्ति : मुख्यमंत्री साय…

June 17, 2026
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को प्रदेश में “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर होगा ये कार्यक्रम…

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को प्रदेश में “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर होगा ये कार्यक्रम…

June 17, 2026
चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना से प्रदेश के विकास और देश की ऊर्जा सुरक्षा को मिलेगी नई शक्ति : मुख्यमंत्री साय…
छत्तीसगढ़

चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना से प्रदेश के विकास और देश की ऊर्जा सुरक्षा को मिलेगी नई शक्ति : मुख्यमंत्री साय…

by NBTV24
June 17, 2026
0

छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारतीय रेल द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत 755 करोड़ रूपए की...

Read more
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को प्रदेश में “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर होगा ये कार्यक्रम…

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को प्रदेश में “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर होगा ये कार्यक्रम…

June 17, 2026
सुदर्शन चक्र से लेकर भगवान शिव के त्रिशूल तक, जानें हिंदू देवी-देवताओं के दिव्य अस्त्रों के पीछे छिपे ये आध्यात्मिक रहस्य…

सुदर्शन चक्र से लेकर भगवान शिव के त्रिशूल तक, जानें हिंदू देवी-देवताओं के दिव्य अस्त्रों के पीछे छिपे ये आध्यात्मिक रहस्य…

June 17, 2026
ब्राह्मण वोट बैंक से बदलेगा 2027 का खेल योगी को हराने के लिए अखिलेश ने चला ये दांव, आज करेंगे बड़ी बैठक…

ब्राह्मण वोट बैंक से बदलेगा 2027 का खेल योगी को हराने के लिए अखिलेश ने चला ये दांव, आज करेंगे बड़ी बैठक…

June 17, 2026
मुख्यमंत्री साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज यहां दौरे पर…

मुख्यमंत्री साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज यहां दौरे पर…

June 17, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com