बिलासपुर:- न्यायधानी के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पीएससी की तैयारी कर रही एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, वहीं पीएससी की तैयारी कर रहे एक युवक की भी अटैक से मौत हो गयी। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है। सिटी कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कार्यवाही करने कर बाद मामले की जाँच कर रही है।
थाना प्रभारी सिटी कोतवाली ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि, रविवार को रायगढ़ निवासी युवती किरण सारथी जो गांधी चौक के पास पीएससी की तैयारी कर रही थी, उसने अज्ञात कारण वश फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वहीं सोमवार को दुर्ग निवासी देवेंद्र देशमुख युवक जो दयालबंद में रहकर पीएससी की तैयारी कर रहा था उसके सीने में अचानक दर्द उठने पर उसे सिम्स लाया गया जहां उसे चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया।











