• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

पति से अवैध संबंधों का आरोप लगाकर पत्नी ने विधवा महिला को अर्धनग्न कर गांव में चक्कर लगवाया और, मुंह पर पोता…

NBTV24 by NBTV24
January 25, 2026
in छत्तीसगढ़
0
पति से अवैध संबंधों का आरोप लगाकर पत्नी ने विधवा महिला को अर्धनग्न कर गांव में चक्कर लगवाया और, मुंह पर पोता…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

मध्य प्रदेश:– जिले के पेंड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत खोडरी चौकी के ग्राम रानीझाप में एक विधवा महिला के साथ अमानवीय और शर्मनाक व्यवहार का मामला सामने आया है। अवैध संबंध के चलते महिला को न सिर्फ बेरहमी से पीटा गया, बल्कि उसकी साड़ी उतारकर अर्धनग्न हालत में पूरे गांव में घुमाया गया। उसके मुंह पर गोबर पोता गया।

इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तीन आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार यह घटना शनिवार 24 जनवरी की सुबह करीब 10 बजे ग्राम रानीझाप में हुई। पीड़ित महिला की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है। करीब एक साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी। उसके बाद महिला का गांव के ही एक 35 वर्षीय शादीशुदा व्यक्ति हरि प्रसाद राठौर के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। हरि प्रसाद विवाहित है। उसके दो छोटी उम्र की बेटियां भी हैं।

बताया गया कि महिला और हरि प्रसाद 29 अक्टूबर 2025 को गांव से भाग गए थे। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के ग्राम मालाचुवा में रह रहे थे। शुक्रवार 23 जनवरी को दोनों जब गांव लौटे, तो गांव में विवाद की स्थिति बन गई। इसके बाद दोनों पक्षों के परिजन खोडरी चौकी पहुंचे, जहां महिला ने पुलिस के सामने हरि प्रसाद के साथ रहने की इच्छा जताई। चौकी में समझाइश के बाद दोनों अपने गांव लौट आए।

शुक्रवार रात महिला और हरि प्रसाद ने गांव के ही भुल्लन गोंड़ के घर शरण ली थी, लेकिन शनिवार सुबह करीब 10 बजे हरि प्रसाद की पत्नी सरोज राठौर, उसका भाई मनोज राठौर, बहन यशोदा राठौर सहित अन्य लोग एकत्रित हो गए।

महिला को आधा नंगा कर घुमाया
आरोप है कि इन लोगों ने महिला को घर से बाहर खींचकर बीच सड़क पर मारपीट शुरू कर दी। उसके बाद महिला की साड़ी उतारकर उसे अर्धनग्न कर दिया गया। पूरे गांव में घुमाया गया। आरोपियों ने महिला के मुंह पर गोबर पोता और बाल खींचते हुए उसे पीटा। इस दौरान आरोपी यह कहते हुए नजर आए कि घर उजाड़ने की सजा क्या होती है, सोच ले।
महिला को पीटते हुए गांव के मुख्य मार्ग से काली मंदिर तक ले जाया गया। घटना के दौरान महिला लगातार रोती और मदद की गुहार लगाती रही। घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीणों और पीड़िता के परिजन मौके पर पहुंचे। अमर सिंह धुर्वे, दशरथ विश्वकर्मा सहित अन्य ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर महिला को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। महिला को कपड़े पहनाए गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को अपने साथ थाने ले गई।
पूरे मामले की कर रहे हैं जांच
इस मामले में गौरेला थाना प्रभारी सौरभ सिंह ने बताया कि हरि प्रसाद राठौर की पत्नी, भाई और बहन के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को जमानत पर रिहा किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए इसे सेंसिटिव मोड में रखा गया है और पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Tags: a wife stripped a widowed woman half-nakedAccusing her of having an illicit affair with her husbandHindi newsIndiaparaded her around the villageToday latest newsToday newsछत्तीसगढ़नई दिल्ली
Previous Post

अब खुलेगी रजगामार में हुए भ्रष्टाचार की पोल, जांच के लिए ये तीन सदस्यीय टीम का किया गया गठन, पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर की शिकायत पर लिया एक्शन

Next Post

ट्रंप का सख्त अल्टीमेटम, चीन से समझौते पर कनाडा पर इतने % टैरिफ तय…

Related Posts

अब खुलेगी रजगामार में हुए भ्रष्टाचार की पोल, जांच के लिए ये तीन सदस्यीय टीम का किया गया गठन, पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर की शिकायत पर लिया एक्शन
छत्तीसगढ़

अब खुलेगी रजगामार में हुए भ्रष्टाचार की पोल, जांच के लिए ये तीन सदस्यीय टीम का किया गया गठन, पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर की शिकायत पर लिया एक्शन

January 25, 2026
प्रदेश तेजी से बढ़़ रहा हैं समृद्धि कीओर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय…
छत्तीसगढ़

प्रदेश तेजी से बढ़़ रहा हैं समृद्धि कीओर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय…

January 25, 2026
चित्रोत्पला फिल्म सिटी में ‘गदर’ के निर्माता अनिल शर्मा बनाएंगे अपनी अगली मूवी, मुख्यमंत्री ने रखी आधारशीला…
छत्तीसगढ़

चित्रोत्पला फिल्म सिटी में ‘गदर’ के निर्माता अनिल शर्मा बनाएंगे अपनी अगली मूवी, मुख्यमंत्री ने रखी आधारशीला…

January 25, 2026
डांस की आड़ में अश्लीलता का नंगा खेल, तीसरा मामला, नोट उड़ाते नजर आए ये महाशय…
छत्तीसगढ़

डांस की आड़ में अश्लीलता का नंगा खेल, तीसरा मामला, नोट उड़ाते नजर आए ये महाशय…

January 24, 2026
सीएम साय ने हेलमेट पहनकर चलाई स्कूटी, बोले – जन जागरूकता से आएगी सड़क दुर्घटना में कमी…
छत्तीसगढ़

सीएम साय ने हेलमेट पहनकर चलाई स्कूटी, बोले – जन जागरूकता से आएगी सड़क दुर्घटना में कमी…

January 24, 2026
फिल्म निर्माण के क्षेत्र में प्रदेश को मिलेगी पहचान, सीएम साय और सांसद अग्रवाल ने 150 करोड़ से बनने वाले चित्रोत्पला फिल्म सिटी का किया भूमि पूजन…
छत्तीसगढ़

फिल्म निर्माण के क्षेत्र में प्रदेश को मिलेगी पहचान, सीएम साय और सांसद अग्रवाल ने 150 करोड़ से बनने वाले चित्रोत्पला फिल्म सिटी का किया भूमि पूजन…

January 24, 2026
Next Post
ट्रंप का सख्त अल्टीमेटम, चीन से समझौते पर कनाडा पर इतने % टैरिफ तय…

ट्रंप का सख्त अल्टीमेटम, चीन से समझौते पर कनाडा पर इतने % टैरिफ तय…

RJD अध्यक्ष बनते ही तेजस्वी यादव ने भरी हुंकार PM को दे डाली सीधी चुनौती, चलाएंगे ये बड़ा अभियान…

RJD अध्यक्ष बनते ही तेजस्वी यादव ने भरी हुंकार PM को दे डाली सीधी चुनौती, चलाएंगे ये बड़ा अभियान…

January 25, 2026
कोई बस कंडक्टर तो कोई लोक कलाकार आपके राज्य से किसे मिला पद्म पुरस्कार देखें यहां से पूरी लिस्ट…

कोई बस कंडक्टर तो कोई लोक कलाकार आपके राज्य से किसे मिला पद्म पुरस्कार देखें यहां से पूरी लिस्ट…

January 25, 2026
इंटरनेट की इस दुनिया में प्रिंट और साहित्य का महत्व हमेशा रहेगा राज्यपाल…

इंटरनेट की इस दुनिया में प्रिंट और साहित्य का महत्व हमेशा रहेगा राज्यपाल…

January 25, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

RJD अध्यक्ष बनते ही तेजस्वी यादव ने भरी हुंकार PM को दे डाली सीधी चुनौती, चलाएंगे ये बड़ा अभियान…

RJD अध्यक्ष बनते ही तेजस्वी यादव ने भरी हुंकार PM को दे डाली सीधी चुनौती, चलाएंगे ये बड़ा अभियान…

January 25, 2026
कोई बस कंडक्टर तो कोई लोक कलाकार आपके राज्य से किसे मिला पद्म पुरस्कार देखें यहां से पूरी लिस्ट…

कोई बस कंडक्टर तो कोई लोक कलाकार आपके राज्य से किसे मिला पद्म पुरस्कार देखें यहां से पूरी लिस्ट…

January 25, 2026
RJD अध्यक्ष बनते ही तेजस्वी यादव ने भरी हुंकार PM को दे डाली सीधी चुनौती, चलाएंगे ये बड़ा अभियान…
राजनीति

RJD अध्यक्ष बनते ही तेजस्वी यादव ने भरी हुंकार PM को दे डाली सीधी चुनौती, चलाएंगे ये बड़ा अभियान…

by NBTV24
January 25, 2026
0

नई दिल्ली:– राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद तेजस्वी यादव अपने पिता लालू यादव की...

Read more
कोई बस कंडक्टर तो कोई लोक कलाकार आपके राज्य से किसे मिला पद्म पुरस्कार देखें यहां से पूरी लिस्ट…

कोई बस कंडक्टर तो कोई लोक कलाकार आपके राज्य से किसे मिला पद्म पुरस्कार देखें यहां से पूरी लिस्ट…

January 25, 2026
इंटरनेट की इस दुनिया में प्रिंट और साहित्य का महत्व हमेशा रहेगा राज्यपाल…

इंटरनेट की इस दुनिया में प्रिंट और साहित्य का महत्व हमेशा रहेगा राज्यपाल…

January 25, 2026
‘भारत बना दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम’, मन की बात के 130वें एपिसोड में पीएम मोदी नें इन टॉपिक पर की विशेष चर्चा…

‘भारत बना दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम’, मन की बात के 130वें एपिसोड में पीएम मोदी नें इन टॉपिक पर की विशेष चर्चा…

January 25, 2026
क्या आप भी गलत तरीके से खाते हैं काला चना मांसपेशियों को मजबूत बनाना है तो इस तरह करें डाइट में इसे शामिल…

क्या आप भी गलत तरीके से खाते हैं काला चना मांसपेशियों को मजबूत बनाना है तो इस तरह करें डाइट में इसे शामिल…

January 25, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com