• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home लाइफस्टाइल

चीन के बाद अब यहां रिपोर्ट किए गए हेपेटाइटिस बी-सी के सबसे ज्यादा मामले, रोजाना 3500 लोगों की हो रही मौत

NBTV24 by NBTV24
April 14, 2024
in लाइफस्टाइल, सामान्य
0
चीन के बाद अब यहां रिपोर्ट किए गए हेपेटाइटिस बी-सी के सबसे ज्यादा मामले, रोजाना 3500 लोगों की हो रही मौत
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अपनी हालिया रिपोर्ट में भारत में बढ़ते संक्रामक रोगों को लेकर चेतावनी जारी की है। रिपोर्ट के अनुसार साल 2022 में भारत में हेपेटाइटिस बी और सी के मामलों में काफी तेजी से वृद्धि दर्ज की गई है, इस साल 3.5 करोड़ से अधिक संक्रमण के मामले दर्ज किए गए हैं। चीन के बाद भारत हेपेटाइटिस बी और सी संक्रमण के सबसे अधिक मामले वाला दूसरा देश बन गया है। ये स्वास्थ्य के लिए गंभीर सूचक है।

डब्ल्यूएचओ की 2024 ग्लोबल हेपेटाइटिस रिपोर्ट के अनुसार, साल 2022 में वैश्विक स्तर पर 254 मिलियन लोग हेपेटाइटिस बी और 50 मिलियन लोग हेपेटाइटिस-सी से पीड़ित थे। इतना ही नहीं वायरल हेपेटाइटिस के कारण मरने वालों की संख्या बढ़ रही है।

विश्व स्तर पर इस संक्रामक रोगों के कारण प्रतिवर्ष 1.3 मिलियन से अधिक मौतें होती हैं। दुनियाभर में होने वाले इस संक्रमण में से 11.6 प्रतिशत मामले अकेले भारत से ही रिपोर्ट किए जाते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कहा, सभी लोगों को इन संक्रामक रोगों के बारे में जागरूक रहना और बचाव के उपाय करते रहना जरूरी है।

हर दिन 3500 से अधिक लोगों की हो रही मौत

विश्व हेपेटाइटिस शिखर सम्मेलन में जारी रिपोर्ट में कहा गया है, हर दिन हेपेटाइटिस बी और सी संक्रमण के कारण वैश्विक स्तर पर 3,500 लोग मर रहे हैं। पांच प्रकार के वायरस, वायरल हेपेटाइटिस के विभिन्न रूपों का कारण बनते हैं जिनमें हेपेटाइटिस ए, बी, सी, डी और ई प्रमुख हैं।

हेपेटाइटिस बी और सी संक्रमण मुख्यरूप से लिवर को प्रभावित करते हैं, इससे न सिर्फ लिवर में सूजन हो सकती है साथ ही गंभीर स्थितियों में लिवर डैमेज होने का भी जोखिम रहता है।

कैसे फैलता है हेपेटाइटिस बी और सी का संक्रमण?

हेपेटाइटिस-बी लिवर का संक्रमण है जो हेपेटाइटिस-बी नामक वायरस के कारण होता है। अधिकांश लोगों में ये संक्रमण कुछ समय में ठीक हो जाता है हालांकि कुछ स्थितियों में ये छह महीनेतक भी रह सकता है। वहीं हेपेटाइटिस-सी वायरस के कारण होने वाले लिवर की सूजन के कारण गंभीर रोग के मामले लिवर सिरोसिस और कैंसर तक का जोखिम हो सकता है।

हेपेटाइटिस-बी का संक्रमण संक्रमित व्यक्ति के रक्त, वीर्य या शरीर का अन्य तरल पदार्थ के स्वस्थ व्यक्ति के शरीर में प्रवेश से फैलता है। वहीं हेपेटाइटिस सी, संक्रमित व्यक्ति के रक्त के संपर्क में आने से होता है। अधिकांश लोग दवाएं तैयार करने और इंजेक्शन के लिए उपयोग की जाने वाली सुइयों को साझा करने से हेपेटाइटिस सी वायरस से संक्रमित हो जाते हैं।

क्या हैं इस संक्रमण के लक्षण?

हेपेटाइटिस-बी संक्रमण की स्थिति में लक्षण नजर आना जरूरी नहीं है। इसमें कुछ लोगों को बुखार, भूख में कमी, पेट में दर्द-उल्टी होने, कमजोरी और थकान की समस्या के साथ लिवर से संबंधित कुछ दिक्कतें हो सकती हैं। गंभीर स्थितियों में पीलिया, गहरे रंग का पेशाब होने, पेट या हाथ और पैरों में तरल पदार्थ के साथ सूजन की समस्या हो सकती है।

इसी तरह से हेपेटाइटिस-सी के संक्रमण की स्थिति में पेट के ऊपरी हिस्से में दाहिनी तरफ दर्द, पेट में सूजन होने के साथ बुखार, खुजली, पीलिया जैसी दिक्कतें देखी जाती हैं। लक्षणों का समय रहते पहचान करना आवश्यक हो जाता है।

कैसे करें इन संक्रामक रोगों से बचाव?

हेपेटाइटिस-बी से बचाव का सबसे अच्छा तरीका टीकाकरण है। हालांकि हेपेटाइटिस सी से बचाव के लिए कोई टीका नहीं है। इसके संक्रमण को रोकने के उन उपायों का पालन करने की सलाह दी जाती है जिससे संक्रमण के प्रसार को कम किया जा सके। हेपेटाइटिस सी के लिए परीक्षण करवाना महत्वपूर्ण है, क्योंकि उपचार से हेपेटाइटिस सी से पीड़ित अधिकांश लोगों को 8 से 12 सप्ताह में ठीक किया जा सकता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कहा जिस प्रकार से इन दोनों संक्रामक रोगों के मामले बढ़ रहे हैं, सभी लोगों को सुरक्षात्मक उपाय करते रहना चाहिए।

Tags: Hindi newsIndiapeople are celebrating the birth of their beloved Kanha.Shri Krishna has been the center of our faith for agesToday latest newsToday newsचीन के बाद अब यहां रिपोर्ट किए गए हेपेटाइटिस बी-सी के सबसे ज्यादा मामलेनई दिल्ली
Previous Post

डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती आज, युवा के लिए प्रेरणा हैं बाबा साहेब के अनमोल विचार

Next Post

लोहे के तवे पर भी नहीं चिपकेगा डोसा, बस अपनाएं ये तरीके

Related Posts

यात्रीगण कृपया ध्यान दें 30 मार्च से 11 अप्रैल तक घर से निकलने से पहले देख लें ये खबर, रद्द हो गई हैं ये कई ट्रेनें…
छत्तीसगढ़

यात्रीगण कृपया ध्यान दें 30 मार्च से 11 अप्रैल तक घर से निकलने से पहले देख लें ये खबर, रद्द हो गई हैं ये कई ट्रेनें…

March 6, 2026
होली के जश्न के बीच दरिंदगी, युवती को रंग लगाने के बहाने 5 युवकों ने किया गैंगरेप …
सामान्य

होली के जश्न के बीच दरिंदगी, युवती को रंग लगाने के बहाने 5 युवकों ने किया गैंगरेप …

March 6, 2026
ईरान-अमेरिका जंग के बीच भारत को बड़ी राहत, ट्रंप ने दी इतने दिनों तक रूस से तेल खरीदने की छूट…
सामान्य

ईरान-अमेरिका जंग के बीच भारत को बड़ी राहत, ट्रंप ने दी इतने दिनों तक रूस से तेल खरीदने की छूट…

March 6, 2026
धर्म बदलने से पहले लेनी होगी सरकार की अनुमति कैबिनेट का ये बड़ा फैसला…
सामान्य

धर्म बदलने से पहले लेनी होगी सरकार की अनुमति कैबिनेट का ये बड़ा फैसला…

March 6, 2026
वायुसेना का लड़ाकू विमान क्रैश, दो जांबाज पायलट शहीद…
सामान्य

वायुसेना का लड़ाकू विमान क्रैश, दो जांबाज पायलट शहीद…

March 6, 2026
आजउत्तर भारत में गर्मी का टॉर्चर तो इन राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट, देखें IMD का लेटेस्ट अपडेट…
सामान्य

आजउत्तर भारत में गर्मी का टॉर्चर तो इन राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट, देखें IMD का लेटेस्ट अपडेट…

March 6, 2026
Next Post
लोहे के तवे पर भी नहीं चिपकेगा डोसा, बस अपनाएं ये तरीके

लोहे के तवे पर भी नहीं चिपकेगा डोसा, बस अपनाएं ये तरीके

यात्रीगण कृपया ध्यान दें 30 मार्च से 11 अप्रैल तक घर से निकलने से पहले देख लें ये खबर, रद्द हो गई हैं ये कई ट्रेनें…

यात्रीगण कृपया ध्यान दें 30 मार्च से 11 अप्रैल तक घर से निकलने से पहले देख लें ये खबर, रद्द हो गई हैं ये कई ट्रेनें…

March 6, 2026
होली के जश्न के बीच दरिंदगी, युवती को रंग लगाने के बहाने 5 युवकों ने किया गैंगरेप …

होली के जश्न के बीच दरिंदगी, युवती को रंग लगाने के बहाने 5 युवकों ने किया गैंगरेप …

March 6, 2026
प्रदेश में 25 मार्च से खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स, देशभर के आदिवासी खिलाड़ी दिखाएंगे दम…

प्रदेश में 25 मार्च से खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स, देशभर के आदिवासी खिलाड़ी दिखाएंगे दम…

March 6, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

यात्रीगण कृपया ध्यान दें 30 मार्च से 11 अप्रैल तक घर से निकलने से पहले देख लें ये खबर, रद्द हो गई हैं ये कई ट्रेनें…

यात्रीगण कृपया ध्यान दें 30 मार्च से 11 अप्रैल तक घर से निकलने से पहले देख लें ये खबर, रद्द हो गई हैं ये कई ट्रेनें…

March 6, 2026
होली के जश्न के बीच दरिंदगी, युवती को रंग लगाने के बहाने 5 युवकों ने किया गैंगरेप …

होली के जश्न के बीच दरिंदगी, युवती को रंग लगाने के बहाने 5 युवकों ने किया गैंगरेप …

March 6, 2026
यात्रीगण कृपया ध्यान दें 30 मार्च से 11 अप्रैल तक घर से निकलने से पहले देख लें ये खबर, रद्द हो गई हैं ये कई ट्रेनें…
छत्तीसगढ़

यात्रीगण कृपया ध्यान दें 30 मार्च से 11 अप्रैल तक घर से निकलने से पहले देख लें ये खबर, रद्द हो गई हैं ये कई ट्रेनें…

by NBTV24
March 6, 2026
0

नई दिल्ली:– रेल यात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आ रही है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल...

Read more
होली के जश्न के बीच दरिंदगी, युवती को रंग लगाने के बहाने 5 युवकों ने किया गैंगरेप …

होली के जश्न के बीच दरिंदगी, युवती को रंग लगाने के बहाने 5 युवकों ने किया गैंगरेप …

March 6, 2026
प्रदेश में 25 मार्च से खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स, देशभर के आदिवासी खिलाड़ी दिखाएंगे दम…

प्रदेश में 25 मार्च से खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स, देशभर के आदिवासी खिलाड़ी दिखाएंगे दम…

March 6, 2026
बस दुर्घटना पर सीएम साय ने जताया गहरा दुःख, घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश…

बस दुर्घटना पर सीएम साय ने जताया गहरा दुःख, घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश…

March 6, 2026
ईरान-अमेरिका जंग के बीच भारत को बड़ी राहत, ट्रंप ने दी इतने दिनों तक रूस से तेल खरीदने की छूट…

ईरान-अमेरिका जंग के बीच भारत को बड़ी राहत, ट्रंप ने दी इतने दिनों तक रूस से तेल खरीदने की छूट…

March 6, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com