• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home लाइफस्टाइल

हॉन्गकॉन्ग-सिंगापुर के बाद अब इस देश में भारतीय मसालों की ब्रिकी पर प्रतिबंध; जानें वजह

NBTV24 by NBTV24
May 18, 2024
in लाइफस्टाइल, विदेश
0
हॉन्गकॉन्ग-सिंगापुर के बाद अब इस देश में भारतीय मसालों की ब्रिकी पर प्रतिबंध; जानें वजह
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : भारत के पड़ोसी देश के खाद्य प्रौद्योगिकी और गुणवत्ता नियंत्रण विभाग ने 100 से ज्यादा पुरानी भारतीय मसाल कंपनी एवरेस्ट और एमडीएच के आयात, उपभोग और बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है।

भारत के दिग्गज मसाला ब्रांड्स पर आई आफत दिन प्रति दिन बढ़ती ही जा रही है। भारतीय मसालों को लेकर पिछले महीने जो विवाद शुरू हुआ था, वह अब तक थमने का नाम नहीं ले रहा है। सिंगापुर, हॉन्गकॉन्ग होते हुए ये विवाद अब नेपाल तक पहुंच गया है। भारत के पड़ोसी देश नेपाल ने गुणवत्ता संबंधी चिंताओं के चलते भारतीय ब्रांडों द्वारा निर्मित कुछ मसालों की बिक्री और आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है।

पड़ोसी देश ने यह बताई वजह
नेपाल के खाद्य प्रौद्योगिकी और गुणवत्ता नियंत्रण विभाग ने 100 से ज्यादा पुरानी भारतीय मसाल कंपनी एवरेस्ट और एमडीएच के आयात, उपभोग और बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके अलावा एथिलीन ऑक्साइड के मात्रा की भी जांच शुरू कर दी है। बता दें कि एमडीएच और एवरेस्ट के चार उत्पादों में एथिलीन ऑक्साइड की अधिक मात्रा का हवाला देते हुए प्रतिबंध लगा गया है।

इन मसालों पर लगाया प्रतिबंध
जिन मसालों पर प्रतिबंध लगाया गया है उनमें- मद्रास करी पाउडर, सांभर मिक्स मसाला पाउडर, एमडीएच का मिक्स्ड मसाला करी पाउडर और एवरेस्ट का फिश करी मसाला शामिल है।

नेपाल के खाद्य नियंत्रण विभाग के अधिकारी का बयान
नेपाल के खाद्य प्रौद्योगिकी और गुणवत्ता नियंत्रण विभाग के अधिकारी ने कहा, ‘हमारा ध्यान मीडिया में आई उन खबरों की ओर गया है, जिनमें कहा गया कि ये घटिया उत्पाद बाजार में बेचे जा रहे हैं और ये उपभोग के लिहाज से नुकसानदेह हैं। इन चार उत्पादों में एथिलीन ऑक्साइड की अधिक मात्रा पाई गई है। इसलिए देश के भीतर इन उत्पादों के आयात और बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।’

खाद्य गुणवत्ता नियंत्रण नियामक ने आयातकों और व्यापारियों से इन उत्पादों को बाजार से वापस लेने का भी आग्रह किया है।

हॉन्गकॉन्ग और सिंगापुर ने भी लगाया प्रतिबंध
गौरतलब है, पिछले महीने हॉन्गकॉन्ग और सिंगापुर ने कुछ मसालों पर बैन लगा दिया था। फेडरेशन ऑफ इंडियन स्पाइस स्टेकहोल्डर्स ने शुक्रवार को कहा कि अगर निर्यात के लिए मसालों में एथिलीन ऑक्साइड संदूषण के मुद्दे को जल्द से जल्द हल नहीं किया जाता है तो वित्त वर्ष 2025 में भारत का मसाला निर्यात लगभग 40 प्रतिशत घट सकता है।

भारतीय मसाला बोर्ड के अनुसार, भारत दुनिया के प्रमुख मसाला उत्पादकों में से एक है, जो 2021-22 में लगभग 180 देशों को चार अरब डॉलर मूल्य के 200 से अधिक मसालों और मूल्य वर्धित उत्पादों का निर्यात करता है।

भारतीय मसाला बोर्ड ने उठाए क्या कदम?
मसाला विवाद के बीच भारतीय मसाला बोर्ड ने इन क्षेत्रों में भारतीय मसाला एक्सपोर्ट की सुरक्षा और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए हैं। बोर्ड ने टेक्नो-वैज्ञानिक समिति की सिफारिशों को लागू किया है, जिसने मेन कारण जानने की कोशिश की और इसके प्रोसेसिंग फेसिलिटी का भी निरीक्षण किया। टेस्टिंग के लिए सेंपल्स सर्टिफाइड लैब में भेजे गए हैं।

भारतीय मसाला बोर्ड ने 130 से ज्यादा निर्यातकों और संघों, जैसे कि अखिल भारतीय मसाला निर्यातक मंच और भारतीय मसाला और खाद्य पदार्थ निर्यातक संघ, को शामिल करते हुए एक स्टेकहोल्डर कंसल्टेशन का भी आयोजन किया। बोर्ड ने सभी निर्यातकों को ईटीओ ट्रीटमेंट के लिए दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। मसाला बोर्ड ने भारत से निर्यात होने वाले मसालों में ईटीओ कॉन्टेमिनेशन को रोकने के लिए ये कदम उठाया है।

एमडीएच, एवेरेस्ट में कैंसर कारक केमिकल होने का आरोप
बता दें कि अप्रैल महीने में हॉन्गकॉन्ग ने भारतीय ब्रांडों एमडीएच और एवरेस्ट के चार मसाला प्रोडक्ट को बैन कर दिया था। इसकी वजह उन्होंने कैंसर पैदा करने वाले केमिकल एथिलीन ऑक्साइड पाया जाना बताई थी।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsनई दिल्ली
Previous Post

भीषण लू की चपेट में उत्तर भारत; राजस्थान-दिल्ली समेत इन राज्यों में प्रचंड गर्मी की अलर्ट

Next Post

बाबा वेंगा ने की है 2024 के लिए की ये डरावनी भविष्यवाणियां, जानिए कब खत्म हो जाएगी दुनिया

Related Posts

क्या आप जानते हैं फल खाने का भी होता है सही समय ये गलत आदतें बन सकती हैं बीमारी की वजह…
लाइफस्टाइल

क्या आप जानते हैं फल खाने का भी होता है सही समय ये गलत आदतें बन सकती हैं बीमारी की वजह…

March 18, 2026
क्या चना खाने का सही तरीका जानते हैं आप भुना, भीगा या पका हुआ; जानें किसमें छिपा है ज्यादा पोषण…
लाइफस्टाइल

क्या चना खाने का सही तरीका जानते हैं आप भुना, भीगा या पका हुआ; जानें किसमें छिपा है ज्यादा पोषण…

March 16, 2026
तकिए के नीचे इन चीजों के रखने से पलट सकती है आपकी किस्मत…
लाइफस्टाइल

तकिए के नीचे इन चीजों के रखने से पलट सकती है आपकी किस्मत…

March 12, 2026
खाना खाने के बाद चाय पीने वाले जरूर पढ़ें जानें ऐसे आदत शरीर को पहुंचा सकती है नुकसान…
लाइफस्टाइल

खाना खाने के बाद चाय पीने वाले जरूर पढ़ें जानें ऐसे आदत शरीर को पहुंचा सकती है नुकसान…

March 11, 2026
घर में इस धातु का कछुआ रखना होता है शुभ, जानें रखने की सही दिशा…
लाइफस्टाइल

घर में इस धातु का कछुआ रखना होता है शुभ, जानें रखने की सही दिशा…

March 9, 2026
धीरे-धीरे आपके दिमाग को खोखला कर रही हैं ये 5 आदतें, आज ही छोड़ें वरना भुगतना होगा भारी…
लाइफस्टाइल

धीरे-धीरे आपके दिमाग को खोखला कर रही हैं ये 5 आदतें, आज ही छोड़ें वरना भुगतना होगा भारी…

February 16, 2026
Next Post
बाबा वेंगा ने की है 2024 के लिए की ये डरावनी भविष्यवाणियां, जानिए कब खत्म हो जाएगी दुनिया

बाबा वेंगा ने की है 2024 के लिए की ये डरावनी भविष्यवाणियां, जानिए कब खत्म हो जाएगी दुनिया

ओलावृष्टि और बारिश से फसलें चौपट यहांके किसानों को बीमा क्लेम के लिए 72 घंटे का अलर्ट..

ओलावृष्टि और बारिश से फसलें चौपट यहांके किसानों को बीमा क्लेम के लिए 72 घंटे का अलर्ट..

March 18, 2026
ओलावृष्टि और बारिश से फसलें चौपट यहांके किसानों को बीमा क्लेम के लिए 72 घंटे का अलर्ट..

ओलावृष्टि और बारिश से फसलें चौपट यहांके किसानों को बीमा क्लेम के लिए 72 घंटे का अलर्ट..

March 18, 2026
क्या आप जानते हैं फल खाने का भी होता है सही समय ये गलत आदतें बन सकती हैं बीमारी की वजह…

क्या आप जानते हैं फल खाने का भी होता है सही समय ये गलत आदतें बन सकती हैं बीमारी की वजह…

March 18, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

ओलावृष्टि और बारिश से फसलें चौपट यहांके किसानों को बीमा क्लेम के लिए 72 घंटे का अलर्ट..

ओलावृष्टि और बारिश से फसलें चौपट यहांके किसानों को बीमा क्लेम के लिए 72 घंटे का अलर्ट..

March 18, 2026
ओलावृष्टि और बारिश से फसलें चौपट यहांके किसानों को बीमा क्लेम के लिए 72 घंटे का अलर्ट..

ओलावृष्टि और बारिश से फसलें चौपट यहांके किसानों को बीमा क्लेम के लिए 72 घंटे का अलर्ट..

March 18, 2026
ओलावृष्टि और बारिश से फसलें चौपट यहांके किसानों को बीमा क्लेम के लिए 72 घंटे का अलर्ट..
छत्तीसगढ़

ओलावृष्टि और बारिश से फसलें चौपट यहांके किसानों को बीमा क्लेम के लिए 72 घंटे का अलर्ट..

by NBTV24
March 18, 2026
0

छत्तीसगढ़ :– धमतरी जिले में हालिया ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश ने रबी फसलों को नुकसान पहुंचाया है। इस स्थिति को...

Read more
ओलावृष्टि और बारिश से फसलें चौपट यहांके किसानों को बीमा क्लेम के लिए 72 घंटे का अलर्ट..

ओलावृष्टि और बारिश से फसलें चौपट यहांके किसानों को बीमा क्लेम के लिए 72 घंटे का अलर्ट..

March 18, 2026
क्या आप जानते हैं फल खाने का भी होता है सही समय ये गलत आदतें बन सकती हैं बीमारी की वजह…

क्या आप जानते हैं फल खाने का भी होता है सही समय ये गलत आदतें बन सकती हैं बीमारी की वजह…

March 18, 2026
कल गुड़ी पड़वा के दिन ये गलतियां पड़ेगी बहुत भारी पढ़िए और गांठ बांध लें…

कल गुड़ी पड़वा के दिन ये गलतियां पड़ेगी बहुत भारी पढ़िए और गांठ बांध लें…

March 18, 2026
मुख्यधारा की ओर लौटता विश्वास 140 आत्मसमर्पित नक्सलियों ने सीएम से की मुलाकात..

मुख्यधारा की ओर लौटता विश्वास 140 आत्मसमर्पित नक्सलियों ने सीएम से की मुलाकात..

March 18, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com