• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home खेल

मुधमक्खियों के हमले के कारण अल्काराज-ज्वेरेव का मैच सस्पेंड, कोर्ट से भागते नजर आए टेनिस खिलाड़ी

NBTV24 by NBTV24
March 15, 2024
in खेल, लाइफस्टाइल
0
मुधमक्खियों के हमले के कारण अल्काराज-ज्वेरेव का मैच सस्पेंड, कोर्ट से भागते नजर आए टेनिस खिलाड़ी
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : अल्काराज को चेयर अंपायर के पास जाते देखा गया। रास्ते में ही उन पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया और वह भागकर छुप गए।

इंडियन वेल्स ओपन के डिफेंडिंग चैंपियन स्पेन के कार्लोस अल्काराज और जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला मधुमक्खियों के हमले के बाद कुछ समय के लिए सस्पेंड कर दिया गया था। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो गया है। वीडियो में अल्काराज को कोर्ट से बाहर भागते हुए देखा जा सकता है।

तब तक 18 मिनट का खेल हो चुका था और स्कोर 1-1 की बराबरी पर था। तभी अल्काराज को चेयर अंपायर के पास जाते देखा गया। रास्ते में ही उन पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया और वह भागकर छुप गए। हालांकि, कुछ समय बाद फिर मैच शुरू हुआ और अल्काराज ने ज्वेरेव को 6-3, 6-1 से शिकस्त दी।

महिला एकल मुकाबलों में क्या हुआ?

वहीं, महिला एकल में एमा नवारावो ने दूसरी वरीयता की आर्यना सबालेंका को बीएनपी परिबास ओपन के चौथे दौर में 6-3, 3-6, 6-2 से हरा दिया। यह युवा अमेरिकी खिलाड़ी के करिर की अब तक की सबसे बड़ी जीत है। वर्जीनिया की 22 साल की खिलाड़ी इस साल चौथी बार क्वार्टर फाइनल में पहुंची हैं। वहीं, अमेरिका की कोको गाॅफ ने अपने 20वें जन्मदिन पर एलिस मर्टैंस को एक घंटे से अधिक चले मुकाबले में 6-0, 6-2 से हराकर इस टूर्नामेंट में लगातार दूसरी बार अंतिम आठ में प्रवेश किया। इस साल होबार्ट में खिताब जीतने वालीं नवारो का डब्ल्यूटीए टूर पर इस साल जीत हार का रिकॉर्ड 18-5 हो गया है।

उन्होंने कहा कि सबालेंका की सर्विस बहुत अच्छी थी, लेकिन उन्होंने रिटर्न शॉट खेलते समय आक्रामकता दिखाई। मैंने तीसरे सेट में अच्छा खेल दिखाया और मैच में इसने अंतर पैदा किया। ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन सबालेंका तीसरे सेट में 1-4 से पिछड़ रही थी। उन्होंने नवारो के दूसरे मैच प्वाइंट पर ब्रेक अंक देने से पहले सिर्फ एक गेम और जीता।

गॉफ ने क्या कहा?

उधर, गॉफ ने कहा कि यह ऑस्ट्रेलियाई ओपन के बाद मेरा सबसे अच्छा मैच रहा। मैंने आक्रामकता दिखाई। मर्टेंस ने तीसरे दौर में जापान की नाओमी ओसाका को हराया था। वह गॉफ के खिलाफ 0-6, 0-2 से पिछड़ रही थी जब उन्होंने ब्रेक प्वाइंट हासिल किया। उसके बाद अपनी सर्विस पर उन्होंने पांच ड्यूस के बाद स्कोर 2-2 कर दिया था लेकिन कोको ने अंतिम चार गेम जीत लिए। यह कोको की बेल्जियम की खिलाड़ी के खिलाफ लगातार चौथी जीत है।

जन्मदिन का मनाया जश्न

जीत के बाद कोको ने अपने हाथ से दो और शून्य बनाकर अपने खास दिन को खास अंदाज में मनाया। उनकी मां कैंडी खिलाड़ियों के बॉक्स में डांस कर रही थीं। उसके बाद उन्होंने टेनिस चैनल की ओर से उपलब्ध कराए केक को काटा और एक छोटा सा टुकड़ा चखा भी।

मेदवेदेव, रुड जीते, नार्डी बाहर

पुरुष वर्ग में चौथी वरीयता के दानिल मेदवेदेव ने 13वीं वरीयता के ग्रिगोर दिमित्रोव को 6-4, 6-4 से हराया। नौवीं वरीयता के कैस्पर रुड ने गेइल मोनफिलिस को 3-6, 7-6 , 6-4 से हराया। इस साल रुड ने पांच बार तीन सेट का मैच खेला है और हर बार उन्हें जीत मिली है। इटली के लुका नार्डी को टॉमी पाल ने 6-4, 6-3 से हराया। पिछले मैच में नार्डी ने शीर्ष वरीय सर्बिया के नोवाक जोकोविच को हराया था।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsखेलनई दिल्लीमुधमक्खियों के हमले के कारण अल्काराज-ज्वेरेव का मैच सस्पेंड
Previous Post

आज है ‘वर्ल्ड स्लीप डे’, अच्छी नींद के लिए आप भी अपनाएं ये उपाए

Next Post

टॉपर बच्चों की होती हैं ये 5 खासियतें, तभी जीवन में छूंते हैं बुलंदियां, अपने बच्चों को भी बताएं

Related Posts

तकिए के नीचे इन चीजों के रखने से पलट सकती है आपकी किस्मत…
लाइफस्टाइल

तकिए के नीचे इन चीजों के रखने से पलट सकती है आपकी किस्मत…

March 12, 2026
खाना खाने के बाद चाय पीने वाले जरूर पढ़ें जानें ऐसे आदत शरीर को पहुंचा सकती है नुकसान…
लाइफस्टाइल

खाना खाने के बाद चाय पीने वाले जरूर पढ़ें जानें ऐसे आदत शरीर को पहुंचा सकती है नुकसान…

March 11, 2026
घर में इस धातु का कछुआ रखना होता है शुभ, जानें रखने की सही दिशा…
लाइफस्टाइल

घर में इस धातु का कछुआ रखना होता है शुभ, जानें रखने की सही दिशा…

March 9, 2026
भारत बनाम न्यूजीलैंड का महामुकाबला, 2023 की हार का बदला लेगी टीम इंडिया, जानिए संभावित प्लेइंग 11, पिच और मौसम का मिजाज…
खेल

भारत बनाम न्यूजीलैंड का महामुकाबला, 2023 की हार का बदला लेगी टीम इंडिया, जानिए संभावित प्लेइंग 11, पिच और मौसम का मिजाज…

March 8, 2026
प्रदेश में 25 मार्च से खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स, देशभर के आदिवासी खिलाड़ी दिखाएंगे दम…
खेल

प्रदेश में 25 मार्च से खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स, देशभर के आदिवासी खिलाड़ी दिखाएंगे दम…

March 6, 2026
यहां से एक क्लिक में मिलेगा भारत-न्यूज़ीलैंड फाइनल मैच का टिकट, जानिए स्टेडियम में न ले जाएं ये 5 चीजें…
खेल

यहां से एक क्लिक में मिलेगा भारत-न्यूज़ीलैंड फाइनल मैच का टिकट, जानिए स्टेडियम में न ले जाएं ये 5 चीजें…

March 6, 2026
Next Post
टॉपर बच्चों की होती हैं ये 5 खासियतें, तभी जीवन में छूंते हैं बुलंदियां, अपने बच्चों को भी बताएं

टॉपर बच्चों की होती हैं ये 5 खासियतें, तभी जीवन में छूंते हैं बुलंदियां, अपने बच्चों को भी बताएं

आवासीय स्कूल की 3 आदिवासी छात्राएं गर्भवती, मचा हड़कंप, अधीक्षिका ने कही ये बात…

आवासीय स्कूल की 3 आदिवासी छात्राएं गर्भवती, मचा हड़कंप, अधीक्षिका ने कही ये बात…

March 15, 2026
अमीर बनने का सीक्रेट कम उम्र में सफलता और दौलत चाहिए तो अपनाएं ये 3 नीतियां…

अमीर बनने का सीक्रेट कम उम्र में सफलता और दौलत चाहिए तो अपनाएं ये 3 नीतियां…

March 15, 2026
8वें वेतन आयोग में इतने परसेंट बढ़ेगी सैलरी जनवरी से ही एरियर केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खबर…

8वें वेतन आयोग में इतने परसेंट बढ़ेगी सैलरी जनवरी से ही एरियर केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खबर…

March 15, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

आवासीय स्कूल की 3 आदिवासी छात्राएं गर्भवती, मचा हड़कंप, अधीक्षिका ने कही ये बात…

आवासीय स्कूल की 3 आदिवासी छात्राएं गर्भवती, मचा हड़कंप, अधीक्षिका ने कही ये बात…

March 15, 2026
अमीर बनने का सीक्रेट कम उम्र में सफलता और दौलत चाहिए तो अपनाएं ये 3 नीतियां…

अमीर बनने का सीक्रेट कम उम्र में सफलता और दौलत चाहिए तो अपनाएं ये 3 नीतियां…

March 15, 2026
आवासीय स्कूल की 3 आदिवासी छात्राएं गर्भवती, मचा हड़कंप, अधीक्षिका ने कही ये बात…
सामान्य

आवासीय स्कूल की 3 आदिवासी छात्राएं गर्भवती, मचा हड़कंप, अधीक्षिका ने कही ये बात…

by NBTV24
March 15, 2026
0

छत्तीसगढ़ :– बीजापुर जिले के गंगालूर क्षेत्र में एक हायर सेकेंडरी स्कूल से जुड़ा गंभीर मामला सामने आया है। यहां...

Read more
अमीर बनने का सीक्रेट कम उम्र में सफलता और दौलत चाहिए तो अपनाएं ये 3 नीतियां…

अमीर बनने का सीक्रेट कम उम्र में सफलता और दौलत चाहिए तो अपनाएं ये 3 नीतियां…

March 15, 2026
8वें वेतन आयोग में इतने परसेंट बढ़ेगी सैलरी जनवरी से ही एरियर केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खबर…

8वें वेतन आयोग में इतने परसेंट बढ़ेगी सैलरी जनवरी से ही एरियर केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खबर…

March 15, 2026
चैत्र नवरात्रि की पूजा में माता रानी को चढ़ाएं ये विशेष फूल, आपके मन की सभी मुरादें होंगी पूरी…

चैत्र नवरात्रि की पूजा में माता रानी को चढ़ाएं ये विशेष फूल, आपके मन की सभी मुरादें होंगी पूरी…

March 15, 2026
चुनाव से पहले सीएम ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब पेंशनरों को मिलेगा बकाया महंगाई भत्ता…

चुनाव से पहले सीएम ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब पेंशनरों को मिलेगा बकाया महंगाई भत्ता…

March 15, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com