• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

शराब, जुआ-सट्टा सहित भू-माफिया व उद्योग माफिया भी लगा रहे टिकट के लिए जोर……

NBTV24 by NBTV24
September 26, 2023
in छत्तीसगढ़, राजनीति
0
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

रायपुर। विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दल अपने-अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करने के लिए दावेदारों के नामों पर विचार कर रही हैं। भारतीय जनता पार्टी ने 21 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। बाकी बचे सीटों पर उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया जा रहा है वहीं कांग्रेस का पैनल भी हाईकमान को भेजा जा चुका है जिस पर कुछ दिनों में मुहर लगने की संभावना है। टिकट चाहने वाले दावेदारों में शराब, जुआ-सट्टा, भू-माफिया व उद्योग माफिया भी शामिल हैं जो टिकट के लिए जोर आजमाइश कर रहे हैं। ऐसे लोगों की घुसपैठ कांग्रेस-भाजपा दोनों दलों में हैं, जो हाल-फिलहाल के दिनों में छत्तीसगढ़ में आकर आर्थिक तौर पर अनाधिकृत तरीके से खूद को मजबूत कर यहां की राजनीति में भी अपनी पैठ जमाने की जुगत में हैं ताकि सरकार को अपने तरीके से चलाया जा सके। राजनीतिक दलों को ऐसे दावेदारों से न सिर्फ सावधान रहना होगा अपितु राजनीतिक सूचिता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए ऐसे दावेदारों को टिकट देने से भी बचना चाहिए। दोनों दलों के पैनलों में ऐसे कई दावेदार हैं जिन्होंने अवैध तरीके से कमाई कर स्वयं को बड़ा बनाया है और राजनीतिक तौर पर भी अपनी जमीन तैयार कर ली है। ऐसे लोगों से जनता के हित का उम्मीद करना बेमानी होगी। कांग्रेस चुनाव समिति की आज बैठक कांग्रेस की प्रदेश चुनाव समिति की बैठक 26 सितंबर को राजीव भवन में होगी। इसमें दावेदारों के पैनल को अंतिम रूप दिया जाएगा। वहीं भाजपा की चारों विधानसभा सीटों का पैनल केंद्रीय टीम के हवाले हो गया है। वहीं से उम्मीदवारों की घोषणा होगी। चाय की टपरी हो या फिर राजनीतिक पार्टी का कार्यालय, हर तरफ बस दावेदारों की टिकट को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ पर्यवेक्षक प्रीतम सिंह ने गांधी मैदान स्थित कांग्रेस भवन में चारों सीट के दावेदारों से वन-टू-वन चर्चा की। शहर की एक विधानसभा सीटों को छोड़कर तीन जगहों पर प्रत्याशी की स्थिति करीब स्पष्ट हो गई है, अब केवल नाम घोषित किया जाना शेष बचा है। लोगों में चर्चा है कि शहर के पश्चिम विधानसभा सीट से विधायक विकास उपाध्याय, उत्तर से कुलदीप जुनेजा और ग्रामीण से विधायक सत्यनारायण शर्मा के चुनाव नहीं लडऩे की स्थिति में उनके बेटे पंकज शर्मा को टिकट मिलना तय है। ग्रामीण विधानसभा सीट से दावेदारी कर पंकज शर्मा संकेत दे चुके हैं कि पिता की सीट के प्रबल दावेदार हैं।कांग्रेस के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो रायपुर उत्तर और दक्षिण विधानसभा सीट से महापौर एजाज ढेबर ने दावेदारी पेश की थी, लेकिन पर्यवेक्षक प्रीतम सिंह से चर्चा के दौरान वे उत्तर से प्रबल दावेदार और विधायक कुलदीप जुनेजा के समर्थन में आ गए। रायपुर शहर की चार विधानसभा सीटें के लिए कांग्रेस से 92 दावेदारों ने दावा ठोक था, हालांकि शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से तीन-तीन नामों का पैनल बनाकर राज्य चुनाव समिति को भेजा जा चुका है.

Tags: Another big problem faced by the farmers in paddy is the outbreak of leaf wrapped caterpillar in paddyHindi newsIndiapeople are celebrating the birth of their beloved Kanha.Shri Krishna has been the center of our faith for agesthe TV36 Hindustan family also celebrated the birth anniversary of Krishna with their Kanha….Today newsWhile people are celebrating the birth of their beloved Kanha
Previous Post

मैहर पुलिस की कोशिशों से लुटने से बचा बैंक,बदमाश थे एटीएम काटने की फिराक में….

Next Post

एमपी में 3 केंद्रीय मंत्रियों समेत इन 7 सांसदों को मिला टिकट,दावेदारों का रोज बदल रहा समीकरण…..

Related Posts

मुख्यमंत्री साय की दूरदर्शी पहल सुघ्घर प्रदेश अभियान से सुशासन का लाभ पहुंचेगा हर परिवार तक…
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय की दूरदर्शी पहल सुघ्घर प्रदेश अभियान से सुशासन का लाभ पहुंचेगा हर परिवार तक…

June 19, 2026
किसान हितैषी नीतियों ने दिलाई प्रदेश को नई पहचान कृषि विकास मॉडल का अध्ययन करने पहुंचा राज्य का विधायक दल…
छत्तीसगढ़

किसान हितैषी नीतियों ने दिलाई प्रदेश को नई पहचान कृषि विकास मॉडल का अध्ययन करने पहुंचा राज्य का विधायक दल…

June 19, 2026
मुख्यमंत्री से प्रदेश योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात…
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री से प्रदेश योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात…

June 19, 2026
मानवता को शांति, आत्मसंयम, करुणा और अहिंसा का मार्ग दिखाते हैं भगवान महावीर के विचार लोकसभा अध्यक्ष…
छत्तीसगढ़

मानवता को शांति, आत्मसंयम, करुणा और अहिंसा का मार्ग दिखाते हैं भगवान महावीर के विचार लोकसभा अध्यक्ष…

June 18, 2026
मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करें जनप्रतिनिधि : मुख्यमंत्री साय…
छत्तीसगढ़

सीएम साय का सभी मंत्रियों को बुलावा, देर रात तक मुख्यमंत्री निवास में होगी महत्वपूर्ण बैठक…

June 18, 2026
मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करें जनप्रतिनिधि : मुख्यमंत्री साय…
छत्तीसगढ़

मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करें जनप्रतिनिधि : मुख्यमंत्री साय…

June 17, 2026
Next Post

एमपी में 3 केंद्रीय मंत्रियों समेत इन 7 सांसदों को मिला टिकट,दावेदारों का रोज बदल रहा समीकरण…..

इस डील से भारत में पेट्रोल-डीजल और LPG के घटेंगे दाम, दवाइयों से लेकर साबुन तक बहुत कुछ होगा सस्ता…

इस डील से भारत में पेट्रोल-डीजल और LPG के घटेंगे दाम, दवाइयों से लेकर साबुन तक बहुत कुछ होगा सस्ता…

June 19, 2026
सीएम डॉ. यादव ने दिए अहम निर्देश, टाइगर स्ट्राइक फोर्स जैसी बनेगी टास्क फोर्स

सीएम डॉ. यादव ने दिए अहम निर्देश, टाइगर स्ट्राइक फोर्स जैसी बनेगी टास्क फोर्स

June 19, 2026
मुख्यमंत्री साय की दूरदर्शी पहल सुघ्घर प्रदेश अभियान से सुशासन का लाभ पहुंचेगा हर परिवार तक…

मुख्यमंत्री साय की दूरदर्शी पहल सुघ्घर प्रदेश अभियान से सुशासन का लाभ पहुंचेगा हर परिवार तक…

June 19, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

इस डील से भारत में पेट्रोल-डीजल और LPG के घटेंगे दाम, दवाइयों से लेकर साबुन तक बहुत कुछ होगा सस्ता…

इस डील से भारत में पेट्रोल-डीजल और LPG के घटेंगे दाम, दवाइयों से लेकर साबुन तक बहुत कुछ होगा सस्ता…

June 19, 2026
सीएम डॉ. यादव ने दिए अहम निर्देश, टाइगर स्ट्राइक फोर्स जैसी बनेगी टास्क फोर्स

सीएम डॉ. यादव ने दिए अहम निर्देश, टाइगर स्ट्राइक फोर्स जैसी बनेगी टास्क फोर्स

June 19, 2026
इस डील से भारत में पेट्रोल-डीजल और LPG के घटेंगे दाम, दवाइयों से लेकर साबुन तक बहुत कुछ होगा सस्ता…
सामान्य

इस डील से भारत में पेट्रोल-डीजल और LPG के घटेंगे दाम, दवाइयों से लेकर साबुन तक बहुत कुछ होगा सस्ता…

by NBTV24
June 19, 2026
0

नई दिल्ली:– अमेरिका और ईरान के बीच 107 दिनों तक चले लंबे संघर्ष के बाद अब एक बहुत बड़ी राहत...

Read more
सीएम डॉ. यादव ने दिए अहम निर्देश, टाइगर स्ट्राइक फोर्स जैसी बनेगी टास्क फोर्स

सीएम डॉ. यादव ने दिए अहम निर्देश, टाइगर स्ट्राइक फोर्स जैसी बनेगी टास्क फोर्स

June 19, 2026
मुख्यमंत्री साय की दूरदर्शी पहल सुघ्घर प्रदेश अभियान से सुशासन का लाभ पहुंचेगा हर परिवार तक…

मुख्यमंत्री साय की दूरदर्शी पहल सुघ्घर प्रदेश अभियान से सुशासन का लाभ पहुंचेगा हर परिवार तक…

June 19, 2026
किसान हितैषी नीतियों ने दिलाई प्रदेश को नई पहचान कृषि विकास मॉडल का अध्ययन करने पहुंचा राज्य का विधायक दल…

किसान हितैषी नीतियों ने दिलाई प्रदेश को नई पहचान कृषि विकास मॉडल का अध्ययन करने पहुंचा राज्य का विधायक दल…

June 19, 2026
मुख्यमंत्री से प्रदेश योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात…

मुख्यमंत्री से प्रदेश योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात…

June 19, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com