अगरतला: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की. उन्होंने यह ऐलान शुक्रवार को त्रिपुरा विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए राज्य बजट पेश किए जाने के बाद की.न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक मुख्यमंत्री ने सदन को सूचित किया कि संशोधित डीए/डीआर 30 प्रतिशत से बढ़कर 33 प्रतिशत हो गया है, जो 1 अप्रैल, 2025 से लागू होगा.
उन्होंने आगे कहा कि इस निर्णय के लिए 300 करोड़ रुपये के अतिरिक्त व्यय की आवश्यकता होगी.वित्त मंत्री प्रणजीत सिंह रॉय ने पेश किया बजटइस घोषणा से राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों में खुशी की लहर दौड़ गई, जो अपने भत्तों में संशोधन की उम्मीद कर रहे थे. इससे पहले त्रिपुरा के वित्त मंत्री प्रणजीत सिंह रॉय ने विधानसभा में लगभग 32,423 करोड़ रुपये का राज्य बजट पेश किया.
बजट सत्र में वित्तीय आवंटन, विकास योजनाओं और नीतिगत निर्णयों पर विस्तृत चर्चा होने की उम्मीद है.त्रिपुरा विधानसभा का बजटवित्त वर्ष 2025-26 के लिए 13वीं त्रिपुरा विधानसभा का बजट सत्र 1 अप्रैल तक चलेगा. सत्र से पहले मंगलवार को त्रिपुरा विधानसभा में अध्यक्ष विश्व बंधु सेन की अध्यक्षता में कार्य मंत्रणा समिति (BAC) की बैठक हुई. बैठक में सत्ता पक्ष के मंत्री, मुख्य सचेतक कल्याणी साहा रॉय और विपक्ष के नेता जितेंद्र चौधरी समेत विपक्षी विधायक शामिल हुए.
गौरतलब है कि त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने यह घोषणा ऐसे समय में की है, जब केंद्र सरकार ने हाल ही में 8वें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दी है. फिलहाल सभी को आयोग के लिए पैनल के सदस्यों की नियुक्ति का इंतजार है. केंद्र सरकार को पैनल के अध्यक्ष और दो अन्य सदस्यों के नाम का ऐलान करना है.मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्र सरकार अप्रैल में पैनल के सदस्यों के नामों की घोषणा कर सकती है. इसके बाद पैनल कर्मचारियों के वेतन के लिए फिटमेंट फैक्टर तय करेगा. ऐसा माना जा रहा है 8वें वेतन आयोग में 2.86 फिटमेंट फैक्टर का लागू हो सकता है












