• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home आज

महतारी वंदन योजना के लिए आज से शुरू होगा आवेदन, जानिए कहां से और कैसे कर सकेंगे आवेदन

NBTV24 by NBTV24
February 5, 2024
in आज, लाइफस्टाइल
0
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

रायपुरः राज्य शासन द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश में महतारी वंदन योजना 1 मार्च 2024 से लागू की जाएगी। योजना अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य की स्थानीय निवासी एवं विवाहित महिला पात्र होगें। आवेदन के कैलेण्डर वर्ष अर्थात् जिस वर्ष आवेदन किया जा रहा है, उस वर्ष की 1 जनवरी को विवाहित महिला की आयु 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता महिला भी योजना के लिए पात्र होंगी। योजनांतर्गत पात्र महिला को प्रतिमाह 1000 रुपए का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया जाएगा। सामाजिक सहायता कार्यक्रम, विभिन्न पेंशन योजनाओं से पेंशन प्राप्त करने वाली महिलाओं को 1000 रुपए से कम पेंशन राशि प्राप्त होने से शेष अंतर की राशि का भुगतान किया जाएगा। महतारी वंदन योजना अंतर्गत 5 फरवरी 2024 को ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन का पंजीयन प्रारंभ होगा। आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2024 हैं। अनन्तिम सूची 21 फरवरी 2024 को जारी की जाएगी। अनन्तिम सूची पर आपत्ति 21 से 25 फरवरी 2024 तक की जा सकती है। आपत्ति का निराकरण 26 से 29 फरवरी 2024 तक किया जाएगा। अंतिम सूची का प्रकाशन 1 मार्च 2024 को होगा एवं स्वीकृति पत्र 5 मार्च 2024 को जारी होगा तथा पात्र महिला हितग्राही को राशि का अंतरण 8 मार्च 2024 को किया जाएगा।

महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए स्व सत्यापित स्वयं की पासपोर्ट साईज फोटो, स्थानीय निवासी के संबंध में निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड या मतदाता पहचान पत्र दस्तावेज, स्वयं का एवं पति का आधार कार्ड, यदि हो तो स्वयं का एवं पति का पैन कार्ड, विवाह का प्रमाण पत्र, ग्राम पंचायत व स्थानीय निकायों द्वारा जारी किया गया प्रमाण पत्र की आवश्यकता होगी। विधवा होने की स्थिति में पति का मृत्यु प्रमाण पत्र, परित्यक्ता होने की स्थिति में समाज द्वारा जारी, वार्ड, ग्राम पंचायत द्वारा जारी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। जन्म प्रमाण पत्र कक्षा 10वीं या 12वीं की अंकसूची या स्थानांतरण प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, मतदाता परिचय पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस से कोई एक प्रस्तुत करना होगा। पात्र हितग्राही का बैंक खाते का विवरण एवं बैंक पासबुक की छायाप्रति तथा स्व-घोषणा पत्र, शपथ पत्र प्रस्तुत करना होगा। महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए पात्र महिलाएं ऑनलाईन पोर्टल
https://www.mahtarivandan.cgstate.gov.in
तथा मोबाईल एप के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं।

महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए पात्र महिलाएं ऑनलाईन पोर्टल तथा मोबाईल एप के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं। इसके अलावा आंगनबाड़ी केन्द्र, ग्राम पंचायत सचिव , बाल विकास परियोजना कार्यालय एवं नगरीय क्षेत्रों में वार्ड प्रभारी के लॉगिन आईडी से आवेदन किया जा सकता है। आवेदन पत्र भरने की सम्पूर्ण प्रक्रिया निःशुल्क होगी। आवेदन प्रपत्र ग्राम पंचायत, वार्ड कार्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्र, परियोजना कार्यालय तथा जिले द्वारा आयोजित विशेष कैम्प में उपलब्ध होंगे। प्राप्त आवेदनों की प्रविष्टि ग्राम पंचायत, वार्ड कार्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्र, परियोजना कार्यालय तथा जिले द्वारा आयोजित विशेष कैम्प में कैम्प प्रभारी द्वारा ऑनलाईन की जाएगी। प्रत्येक आवेदन की प्री प्रिंटेड पावती दी जाएगी, यह पावती पोर्टल एप से सीधे एसएमएस द्वारा भी हितग्राही को प्राप्त होगी। निर्धारित तिथि तक आवेदन प्राप्त होने के पश्चात अनंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

आपत्तियों को प्राप्त एवं आपत्ति निराकरण समितियों द्वारा आपत्तियों का निराकरण किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी, तहसीलदार व नायब तहसीलदार एवं परियोजना अधिकारी की समिति होगी। नगरीय क्षेत्रों हेतु तहसीलदार, सीएमओ एवं परियोजना अधिकारी की समिति होगी। नगर निगम क्षेत्र हेतु आयुक्त नगर निगम अथवा उनके प्रतिनिधि व परियोजना अधिकारी, शहरी विकास प्राधिकरण एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी की समिति होगी। आपत्तियों का निराकरण पश्चात अंतिम सूची जारी किया जाएगा। अपात्र हितग्राहियों की पृथक सूची भी पोर्टल पर प्रदर्शित की जाएगी। पात्र हितग्राही को स्वीकृति पत्र ग्राम सचिव व वार्ड प्रभारी द्वारा जारी किया जाएगा। यह सूची पोर्टल पर प्रदर्शित भी होगी। हितग्राही को राशि का भुगतान पात्र हितग्राही को राशि का भुगतान उनके आधार लिंक्ड डीबीटी आधारित बैंक खाते में किया जाएगा। आपत्ति निराकरण समिति द्वारा भविष्य में हितग्राही के संबंध में कोई आपत्ति प्राप्त होती है, तो उसकी जांच की जाएगी। जांच में अपात्र होने की दशा में संबंधित हितग्राही का नाम सूची से विलोपन की कार्रवाई की जाएगी। भुगतान की गयी राशि की वसूली की कार्रवाई किया जाएगा। मृतक हितग्राहियों के नाम भी समय-समय पर जानकारी प्राप्त होने पर सत्यापन पश्चात अंतिम सूची से विलोपित किया जाएगा। नाम विलोपन की कार्रवाई ग्राम पंचायत सचिव व वार्ड प्रभारी द्वारा किया जाएगा।

राज्य स्तर पर समीक्षा एवं निगरानी हेतु संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग में राज्य निगरानी एवं क्रियान्वयन प्रकोष्ठ स्थापित किया जाएगा। जिला स्तर पर समीक्षा एवं निगरानी के लिए जिला स्तर पर कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित समिति, जिसमें मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, आयुक्त नगर निगम, संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग अथवा उनके प्रतिनिधि तथा जिला ई-गवर्नेंस मैनेजर सदस्य होंगे तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग सदस्य सचिव रहेंगे, योजना के सघन क्रियान्वयन हेतु सतत समीक्षा करेगी। राज्य स्तर पर महिला एवं बाल विकास विभाग नोडल विभाग रहेगी। जिला में जिला कलेक्टर नोडल अधिकारी होंगे। ग्रामीण क्षेत्रों के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत तथा शहरी क्षेत्रों के लिए आयुक्त व मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगरीय निकाय सहायक नोडल अधिकारी होंगे। योजना का क्रियान्वयन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा स्थानीय निकायों के सहयोग से किया जाएगा। हितग्राहियों के चिन्हांकन, सत्यापन एवं भुगतान की स्वीकृति हेतु ग्रामीण क्षेत्र में संबंधित मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत एवं परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग तथा नगर निगम क्षेत्र में आयुक्त नगर निगम तथा नगर पालिका एवं नगर परिषद क्षेत्र हेतु संबंधित सीएमओ नगरीय निकाय एवं परियोजना अधिकारी व जिला कार्यक्रम अधिकारी संयुक्त रूप से सक्षम अधिकारी होंगे।

Tags: Hindi newsIndiaPoliticsToday latest newsToday newsछत्तीसगढ़महतारी वंदन योजना के लिए आज से शुरू होगा आवेदनराजनीतिरायपुर
Previous Post

आज का राशिफल : आज किन राशियों का भाग्य होगा प्रबल? जानिए क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे

Next Post

खाद्य तेल के दामों में आयी उछाल, आम आदमी की बढ़ी मुसीबतें

Related Posts

पार्टनर को गले लगाना सिर्फ रोमांस नहीं, सेहत के लिए भी है ये पावरफुल टॉनिक…
लाइफस्टाइल

पार्टनर को गले लगाना सिर्फ रोमांस नहीं, सेहत के लिए भी है ये पावरफुल टॉनिक…

February 12, 2026
आज का राशिफल आज इस राशि पर बरसेगी बृहस्पति की कृपा, जानें 12 राशियों का हाल…
आज

आज का राशिफल आज इस राशि पर बरसेगी बृहस्पति की कृपा, जानें 12 राशियों का हाल…

February 12, 2026
आपकी दूरियों के बावजूद कम नहीं होगा प्यार लॉन्ग डिस्टेंस पार्टनर से करें ये 5 वादे…
लाइफस्टाइल

आपकी दूरियों के बावजूद कम नहीं होगा प्यार लॉन्ग डिस्टेंस पार्टनर से करें ये 5 वादे…

February 10, 2026
बॉडी बनाने का शार्टकट युवाओं की सेहत पर पड़ रहा भारी, बिना सलाह प्रोटीन पाउडर, क्रिएटीन और सप्लीमेंट्स लेना है इतना खतरनाक…
लाइफस्टाइल

बॉडी बनाने का शार्टकट युवाओं की सेहत पर पड़ रहा भारी, बिना सलाह प्रोटीन पाउडर, क्रिएटीन और सप्लीमेंट्स लेना है इतना खतरनाक…

February 8, 2026
अब ऐसे बने रहें हमेशा जवान जानिए उन खास जादुई फूड्स के नाम, जो कर देंगे बढ़ती उम्र की रफ़्तार को धीमी…
लाइफस्टाइल

अब ऐसे बने रहें हमेशा जवान जानिए उन खास जादुई फूड्स के नाम, जो कर देंगे बढ़ती उम्र की रफ़्तार को धीमी…

February 5, 2026
आखिर पति-पत्नी को एक ही थाली में क्यों नहीं खाना चाहिए जानिए इसकी असली वजह…
लाइफस्टाइल

आखिर पति-पत्नी को एक ही थाली में क्यों नहीं खाना चाहिए जानिए इसकी असली वजह…

February 1, 2026
Next Post

खाद्य तेल के दामों में आयी उछाल, आम आदमी की बढ़ी मुसीबतें

कोलंबो में भारत-पाक महामुकाबला आज, जानिए मैच टाइमिंग, पिच-मौसम और लाइव स्ट्रीमिंग की सारी डिटेल्स…

कोलंबो में भारत-पाक महामुकाबला आज, जानिए मैच टाइमिंग, पिच-मौसम और लाइव स्ट्रीमिंग की सारी डिटेल्स…

February 15, 2026
दिल्ली में दम घुटता है सीएम ने राजधानी को बताया ‘गैस चैंबर’, बोले- जब नीयत साफ….

दिल्ली में दम घुटता है सीएम ने राजधानी को बताया ‘गैस चैंबर’, बोले- जब नीयत साफ….

February 15, 2026
आज महाशिवरात्रि पर जानिए चारों प्रहर पूजन से लेकर निशीथ काल तक का ये शुभ मुहूर्त…

आज महाशिवरात्रि पर जानिए चारों प्रहर पूजन से लेकर निशीथ काल तक का ये शुभ मुहूर्त…

February 15, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

कोलंबो में भारत-पाक महामुकाबला आज, जानिए मैच टाइमिंग, पिच-मौसम और लाइव स्ट्रीमिंग की सारी डिटेल्स…

कोलंबो में भारत-पाक महामुकाबला आज, जानिए मैच टाइमिंग, पिच-मौसम और लाइव स्ट्रीमिंग की सारी डिटेल्स…

February 15, 2026
दिल्ली में दम घुटता है सीएम ने राजधानी को बताया ‘गैस चैंबर’, बोले- जब नीयत साफ….

दिल्ली में दम घुटता है सीएम ने राजधानी को बताया ‘गैस चैंबर’, बोले- जब नीयत साफ….

February 15, 2026
कोलंबो में भारत-पाक महामुकाबला आज, जानिए मैच टाइमिंग, पिच-मौसम और लाइव स्ट्रीमिंग की सारी डिटेल्स…
सामान्य

कोलंबो में भारत-पाक महामुकाबला आज, जानिए मैच टाइमिंग, पिच-मौसम और लाइव स्ट्रीमिंग की सारी डिटेल्स…

by NBTV24
February 15, 2026
0

नई दिल्ली::– टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बहुप्रतीक्षित मैच आज 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला...

Read more
दिल्ली में दम घुटता है सीएम ने राजधानी को बताया ‘गैस चैंबर’, बोले- जब नीयत साफ….

दिल्ली में दम घुटता है सीएम ने राजधानी को बताया ‘गैस चैंबर’, बोले- जब नीयत साफ….

February 15, 2026
आज महाशिवरात्रि पर जानिए चारों प्रहर पूजन से लेकर निशीथ काल तक का ये शुभ मुहूर्त…

आज महाशिवरात्रि पर जानिए चारों प्रहर पूजन से लेकर निशीथ काल तक का ये शुभ मुहूर्त…

February 15, 2026
आज तीन जिलों का दौरा करेंगे सीएम साय, महाशिवरात्रि का पावन पर्व, मुख्यमंत्री राजिम कुंभ कल्प के होंगे शामिल…

आज तीन जिलों का दौरा करेंगे सीएम साय, महाशिवरात्रि का पावन पर्व, मुख्यमंत्री राजिम कुंभ कल्प के होंगे शामिल…

February 15, 2026
आज महाशिवरात्रि पर सीएम साय ने बाबा धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की …

आज महाशिवरात्रि पर सीएम साय ने बाबा धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की …

February 15, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com