NB 24 TV
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Entertainment
    • News
    • SPORTS
    • HEALTH
    • Fashion
    • TECHNOLOGY
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NB 24 TVNB 24 TV
    • SPORTS
    • POLITICS
    • TECHNOLOGY
    • Fashion
    • HEALTH
    • Layout
      • Right Sidebar
      • Left Sidebar
      • No Sidebar Full Width
      • No Sidebar Content Centered
    • Contact Us
    NB 24 TV
    Home » आज 31/1/2022 का राशिफल : महीने का अंतिम दिन कैसा बीतेगा, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
    NATIONAL

    आज 31/1/2022 का राशिफल : महीने का अंतिम दिन कैसा बीतेगा, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

    adminBy adminJanuary 31, 2022Updated:January 31, 2022No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    राशिफल 31 जनवरी 2022: चतुर्दशी तिथि आज दोपहर 2 बजकर 19 मिनट तक रहेगी। उसके बाद अमावस्या तिथि लग जाएगी। आज पूरा दिन पूरी रात पार कर कल सुबह 6 बजकर 41 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। इसके आलावा आज रात 9 बजकर 58 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और किन उपायों से आप उसे बेहतर कर सकते हैं।

    मेष राशि
    आज कार्यक्षेत्र में आपको पुरानी पहचान का फायदा मिलेगा। रुके हुए सारे काम आसानी से पूरे होंगे। अगर आप अपने बड़े भाई-बहनों के सहयोग से किसी भी काम को शुरू करेंगे, तो उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। आपका मन आध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जायेंगे। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। विवाहितों के लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। आज आपको सभी काम में सफलता प्राप्त होगी।

    वृष राशि
    आज ऑफिस में बड़े अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आमदनी में इजाफा होने के आसार नजर आ रहे हैं। पूरे दिन खुद को बेहतर फील करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। घर परिवार का वातावरण शांतिदायक बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ मूवी देखने की प्लांनिग करेंगे। आज पैसों के मामले में उन्नति के नये रास्ते खुलेंगे। आप आज कुछ घरेलू सामान खरीदने में व्यस्त रहेंगे। सफलता आपके कदम चूमेगी।

    मिथुन राशि
    आज अधिकारियों के साथ आपको अपने व्यवहार में थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने की संभावना है। परिवार में बेहतर तालमेल बनाकर रखने से रिश्ते मजबूत होंगे। ऑफिस में आज किसी को बेवजह सलाह ना दें। बड़े-बुजुर्ग शाम को पार्क में टहलने जायेंगे। वहां किसी ऐसे व्यक्ति से आपका संपर्क होगा, जो बातों-बातों में आपकी किसी समस्या का हल निकाल देगा। आज आपको कर्ज से छुटकारा मिलेगा। लवमेट्स के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है।

    READ MORE: शमिता शेट्टी हुई बिग बॉस के घर से बाहर, अब इन तीनों में से किसके सर सजेगा जीत का ताज

    कर्क राशि
    आज अचानक घर पर कोई मित्र आयेगा। आर्ट्स स्टूडेंट्स को अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मेहनत करने की जरूरत है, तभी आपको सफलता मिलेगी। किसी भी काम की शुरूआत करने से पहले आज घर के बड़ों की सलाह लेना बेहतर रहेगा। कुछ मामलों में आप अपनी बातों पर कॉन्फिडेंट नहीं रह पायेंगे। आज आप अपना पूरा ध्यान अपने कार्यों को समाप्त करने में लगायेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज जॉब के बेहतरीन ऑफर मिलेंगे।

    सिंह राशि
    आज परिवारवालों के साथ खुशी के पल बितायेंगे। इस राशि के ग्रेजुएशन कर रहे स्टूडेंट्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है। दोस्तों और शिक्षकों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। जो लोग मार्केटिंग के काम से जुड़े हैं, उन्हें तरक्की के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। किसी बड़े-बुजुर्ग की मदद करने से आप मन में राहत महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में आज आप सफल होंगे। करियर में नए आयाम स्थापित होंगे।

    कन्या राशि
    आज आपका मन उत्साहित रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छे ऑफर्स आने के योग बन रहे हैं। आज घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। संतान पक्ष से आज आपको खुशी मिलेगी। ऑफिस में कुछ लोग आज आपकी काबिलियत से प्रभावित होंगे। आज जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बढ़िया रहेगा। उनके साथ कहीं बाहर डिनर करने का प्रोग्राम बनायेंगे। आज व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। परिवारिक जीवन में आ रही सभी दिक्कते दूर होंगी।

    तुला राशि
    आज किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होने की संभावना है। उसके साथ आप कहीं घूमने जायेंगे। आज पिता के सहयोग से कोई जरूरी काम पूरा हो जायेगा। आज आप कार्यस्थल पर मन लगाकर काम करेंगे। आज आपको अपनी उपलब्धियों पर गर्व महसूस होगा। साइंस स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहने वाला है, किसी टॉपिक को समझने में दोस्तों से मदद मिलेगी। आज सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी, जिससे समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ समय बिताने से रिश्तों में मिठास आयेगी।

    READ MORE: दैनिक जीवन में कई जरूरी काम करना भूल जाते हैं, तो अपनाएं ये आदतें, याददाश्त में होगा सुधार…

    वृश्चिक राशि
    आज स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहने वाला है। घरेलू कार्यों में व्यस्तता बढ़ने की संभावना है। परिवार में किसी मांगलिक कार्य की योजना बनेगी। आप अपने काम के लिये किसी से मदद लेंगे। आज आपको काम के प्रति किसी तरह के आलस्य से बचना चाहिए। आज आपको अपने खर्चों पर थोड़ा कंट्रोल रखने की जरूरत है। फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रहे स्टूडेंट्स के लिये दिन ठीक रहेगा । अचानक धन लाभ के योग बने हुए हैं।

    धनु राशि
    आज आप पूरे दिन नई ऊर्जा से भरे रहेंगे। इस राशि के टीचरों के लिए दिन कुछ खास रहने वाला है। आज आपको कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ कही घूमने जायेंगे। आज बिजनेस में सब कुछ अच्छा रहेगा। आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिलेगा। आज ऑफिस में किसी सहकर्मी का बर्थडे पार्टी इंजॉय करेंगे। इस राशि के जो लोग वकील हैं, उन्हें जीत हासिल होगी। आज आपको संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है।

    मकर राशि
    आज आप खुद को एनर्जी से भरा महसूस करेंगे। आज आपके कार्यों की गति बढ़ेगी। इंजीनियर्स अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे। किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। इससे आप दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेगी। प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों के लिए दिन फेबरेबल रहने वाला है। आज अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी। आज आप किसी भी काम को पूरे कॉन्फिडेंस के साथ करेंगे।

    कुंभ राशि
    आज परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। इस राशि के बुक सेलर्स के लिए दिन लाभ दिलाने वाला रहेगा। राजनीतिक से जुड़े लोगों की समाज में और अच्छी छवि बनेगी। इसका लाभ आपको आने वाले समय में जरूर मिलेगा। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतने की जरूरत है। जो युवा जॉब की तलाश में हैं, आज उनकी किसी अच्छी जगह पर नौकरी लगने की संभावना है। आज बिजनेस में आपकी तरक्की सुनिश्चित होगी।

    मीन राशि
    आज का दिन कार्यक्षेत्र में तरक्की दिलाने वाला रहेगा। माता-पिता के साथ संबंध बेहतर होंगे। उनके साथ भगवान के दर्शन के लिए मंदिर जायेंगे। कोर्ट-कचहरी के किसी मामले में फैसला आज आपके पक्ष में रहेगा,जिससे मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। बच्चे आज खेलकूद में अधिक रूचि लेंगे। कुछ लोग आज आप से ज्यादा ही अपेक्षाएं रखेंगे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    प्रदेश में बादलों ने डारा डेरा, कड़ाके की ठंड की दस्तक,मौसम विभाग ने जारी किया ये अलर्ट…

    December 5, 2023

    नहीं लौटीं दयाबेन, ऑफएयर हो रहा ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’? असित मोदी बोले- ‘दर्शकों से वादा है कि…’

    December 5, 2023

    भाजपा पार्षद दल की हुई बैठक, महापौर से इस्तीफा मांगा

    December 5, 2023

    भिलाई में युकां अध्यक्ष पर चाकू से हमला : देवेंद्र यादव की जीत का जश्न मनाने के दौरान वारदात, आरोपी गिरफ्तार

    December 5, 2023

    छत्तीसगढ़ में भाजपा जीतने वाले हैं 2 महीने पहले ही कहा था, उमर अब्दुल्ला ने लिया सांसद का नाम

    December 5, 2023

    जुर्माना माफ कराने गए भोपाल नगर निगम को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, जाने क्या पूरा मामला

    December 5, 2023
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts

    • प्रदेश में बादलों ने डारा डेरा, कड़ाके की ठंड की दस्तक,मौसम विभाग ने जारी किया ये अलर्ट…
    • नहीं लौटीं दयाबेन, ऑफएयर हो रहा ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’? असित मोदी बोले- ‘दर्शकों से वादा है कि…’
    • भाजपा पार्षद दल की हुई बैठक, महापौर से इस्तीफा मांगा
    • भिलाई में युकां अध्यक्ष पर चाकू से हमला : देवेंद्र यादव की जीत का जश्न मनाने के दौरान वारदात, आरोपी गिरफ्तार
    • छत्तीसगढ़ में भाजपा जीतने वाले हैं 2 महीने पहले ही कहा था, उमर अब्दुल्ला ने लिया सांसद का नाम

    Recent Comments

    No comments to show.
    About
    About
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    Highlight

    प्रदेश में बादलों ने डारा डेरा, कड़ाके की ठंड की दस्तक,मौसम विभाग ने जारी किया ये अलर्ट…

    By NBTV24December 5, 2023

    मध्य प्रदेश :- इन दिनों लगातार मौसम में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है.…

    नहीं लौटीं दयाबेन, ऑफएयर हो रहा ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’? असित मोदी बोले- ‘दर्शकों से वादा है कि…’

    भाजपा पार्षद दल की हुई बैठक, महापौर से इस्तीफा मांगा

    Latest Post

    प्रदेश में बादलों ने डारा डेरा, कड़ाके की ठंड की दस्तक,मौसम विभाग ने जारी किया ये अलर्ट…

    December 5, 2023

    नहीं लौटीं दयाबेन, ऑफएयर हो रहा ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’? असित मोदी बोले- ‘दर्शकों से वादा है कि…’

    December 5, 2023

    भाजपा पार्षद दल की हुई बैठक, महापौर से इस्तीफा मांगा

    December 5, 2023

    भिलाई में युकां अध्यक्ष पर चाकू से हमला : देवेंद्र यादव की जीत का जश्न मनाने के दौरान वारदात, आरोपी गिरफ्तार

    December 5, 2023
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2023 nbtv24. Designed by nbtv24.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.