NB 24 TV
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Entertainment
    • News
    • SPORTS
    • HEALTH
    • Fashion
    • TECHNOLOGY
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NB 24 TVNB 24 TV
    • SPORTS
    • POLITICS
    • TECHNOLOGY
    • Fashion
    • HEALTH
    • Layout
      • Right Sidebar
      • Left Sidebar
      • No Sidebar Full Width
      • No Sidebar Content Centered
    • Contact Us
    NB 24 TV
    Home » छत्तीसगढ़ : आड़ावली गांव की सरपंच के पति एवं कांग्रेस कार्यकर्ता की माओवादियों ने की हत्या
    NATIONAL

    छत्तीसगढ़ : आड़ावली गांव की सरपंच के पति एवं कांग्रेस कार्यकर्ता की माओवादियों ने की हत्या

    adminBy adminFebruary 10, 2022Updated:February 10, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    छत्तीसगढ़ के बीजापुर में माओवादियों ने एक कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या कर दी है। कांग्रेस कार्यकर्ता आड़ावली गांव की सरपंच का पति भी है। वह एक गांव में शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया हुआ था। जहां ग्रामीण वेशभूषा धारण किए माओवादियों ने उसे गोली मार दी। मामला जिले के कुटरू थाना क्षेत्र का है।

    जानकारी के मुताबिक, कांग्रेसी कार्यकर्ता धनश्याम मंडावी नक्सलियों के निशाने पर था। नक्सली इस पर पुलिस की मुखबिरी करने का शक करते थे। बुधवार शाम घनश्याम ताडमेर गांव में एक विवाह के समारोह में शामिल होने के लिए गया हुआ था, तो उस दौरान माओवादियों को घनश्याम के आने की भनक लगी। इसके बाद करीब आधा दर्जन से अधिक माओवादी गांव पहुंच गए।

    उन्होंने धनश्याम को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनते ही समारोह में भगदड़ का माहौल भी हो गया था। हत्या करने के बाद नक्सली जंगल की तरह भाग गए। वहीं ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। रात में ही जवान भी मौके पर पहुंच गए थे। SDOP अभिनव उपाध्याय ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। ग्रामीणों से पूछताछ भी कर रहे हैं।

    पिछले डेढ़ सालों में इतने लोगो को मारा

    17 नवंबर 2020 को नक्सलियों ने सुकमा के जंगलों में जन अदालत लगा कर 2 युवकों की हत्या की थी।21 अक्टूबर 2020 को नक्सलियों ने बीजापुर में एक आरक्षक को अगवा कर जनअदालत लगा उसकी हत्या की थी।साल 2020 में ही नक्सलियों ने नारायणपुर के अबूझमाड़ में 2 युवकों पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगा कर गला रेत का हत्या की थी।

    साल 2020 में कांकेर जिले में नक्सलियों ने जन अदालत लगा कर एक पूर्व सरपंच की हत्या की थी।साल 2020 में कांकेर जिले में एक दिव्यांग युवक की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंका था। इस पर भी पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया गया था।साल 2020 में सुकमा जिले में ही नक्सलियों ने एक ग्रामीण पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगा कर जन अदालत लगा उसकी हत्या कर दी थी।नवंबर 2021 में सुकमा जिले में जन अदालत लगाकर माओवादियों ने 2 युवकों की हत्या की थी। इनपर भी पुलिस मुखबिरी योय आरोप लगाया था।

    नवंबर 2021 में नक्सलियों ने कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा इलाके में जन अदालत लगाकर 1 ग्रामीण की हत्या की थी।जनवरी 2022 में बीजापुर जिले में अपने ही एक साथी कमलू पुनेम को जन अदालत लगाकर मारा।जनवरी 2022 में ही बीजापुर जिले के जांगला थाना क्षेत्र में अपने ही 2 साथी भोंगी पोयाम और कोतरापाल निवासी बोटी कुहरामी पर पुलिस मुखबिरी का शक कर उन्हें भी जन अदालत लगा कर मौत की सजा दी।

    CG Chhatisgrah क्राइम जांच बड़ी खबर
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    मध्यप्रदेश में 16वीं विधानसभा के गठन की तैयारी, प्रमुख सचिव एपी सिंह ने बुलाई बैठक

    December 4, 2023

    नाबालिग युवतियों को काम दिलाने के बहाने युवक कर रहे थे ऐसा काम, सूचना मिलते ही चढ़े पुलिस के हत्थे

    December 4, 2023

    छत्तीसगढ़ी फिल्मों के सुपरस्टार अनुज शर्मा ने कहा – भाजपा ने बनाया है भाजपा ही सुधारेगी, घोषणा पत्र पर करेंगे काम

    December 4, 2023

    साल के अंत तक 13 करोड़ हो जाएगी 5जी सब्सक्राइबर की संख्या, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

    December 4, 2023

    भूपेश बघेल के निज सचिव और ओएसडी मूल विभाग वापस भेजे गए

    December 4, 2023

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा : आज की इस हैट्रिक ने 2024 के हैट्रिक की गारंटी दे दी…

    December 4, 2023
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts

    • मध्यप्रदेश में 16वीं विधानसभा के गठन की तैयारी, प्रमुख सचिव एपी सिंह ने बुलाई बैठक
    • नाबालिग युवतियों को काम दिलाने के बहाने युवक कर रहे थे ऐसा काम, सूचना मिलते ही चढ़े पुलिस के हत्थे
    • छत्तीसगढ़ी फिल्मों के सुपरस्टार अनुज शर्मा ने कहा – भाजपा ने बनाया है भाजपा ही सुधारेगी, घोषणा पत्र पर करेंगे काम
    • साल के अंत तक 13 करोड़ हो जाएगी 5जी सब्सक्राइबर की संख्या, रिपोर्ट में हुआ खुलासा
    • भूपेश बघेल के निज सचिव और ओएसडी मूल विभाग वापस भेजे गए

    Recent Comments

    No comments to show.
    About
    About
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    Highlight

    मध्यप्रदेश में 16वीं विधानसभा के गठन की तैयारी, प्रमुख सचिव एपी सिंह ने बुलाई बैठक

    By NBTV24December 4, 2023

    भोपाल :- मध्य प्रदेश में बीजेपी की सत्ता में दोबारा वापसी होते ही 16 वीं…

    नाबालिग युवतियों को काम दिलाने के बहाने युवक कर रहे थे ऐसा काम, सूचना मिलते ही चढ़े पुलिस के हत्थे

    छत्तीसगढ़ी फिल्मों के सुपरस्टार अनुज शर्मा ने कहा – भाजपा ने बनाया है भाजपा ही सुधारेगी, घोषणा पत्र पर करेंगे काम

    Latest Post

    मध्यप्रदेश में 16वीं विधानसभा के गठन की तैयारी, प्रमुख सचिव एपी सिंह ने बुलाई बैठक

    December 4, 2023

    नाबालिग युवतियों को काम दिलाने के बहाने युवक कर रहे थे ऐसा काम, सूचना मिलते ही चढ़े पुलिस के हत्थे

    December 4, 2023

    छत्तीसगढ़ी फिल्मों के सुपरस्टार अनुज शर्मा ने कहा – भाजपा ने बनाया है भाजपा ही सुधारेगी, घोषणा पत्र पर करेंगे काम

    December 4, 2023

    साल के अंत तक 13 करोड़ हो जाएगी 5जी सब्सक्राइबर की संख्या, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

    December 4, 2023
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2023 nbtv24. Designed by nbtv24.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.