
रायपुर Raipur : प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कई इलाकों में शीतलहर के हालात बने हुए हैं। इस बीच आज से मौसम में फिर से बड़े बदलाव के आसार है। दरअसल आज से न्यूनतम और अधिकतम तापमानों में वृद्धि की संभावना है।
बता दें कि उत्तर से शुष्क और ठंडी हवाओं का आना जारी है। जिसके चलते तापमान में गिरावट हुई है। दिन और रात का तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री तक गिर गया है। उत्तरी छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में शीतलहर के हालात बने हुए हैं। सामरी पाठ, लहसुन पाठ और जोकापाठ पारा में गिरावट का दौर जारी है। जिसके चलते यहां ठंड बढ़ी है।
आज से बदलाव के आसार
प्रदेश में आज से ठंड घटने और पारा बढ़ने के आसार है। मौसम विशेषज्ञों की माने तो आने वाले 24 से 48 घंटों में तापमान में बढ़ोतरी के आसार है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में बदले मौसम के मिजाज के चलते बारिश हुई। वहीं बारिश के थमने और बादल के साफ होने के बाद कड़ाके की ठंड पड़ रही है। फिलहाल अब जल्द ही ठंड से राहत मिलने के सकते हैं।