
शीशा ना सिर्फ आपका चेहरा देखने के काम आता है बल्कि आपकी किस्मत के द्वार भी खोलता है। लेकिन अगर वही आईना गलत दिशा में लगाया जाये तो जातक को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, घर में किस दिशा में आईना लगाना शुभ रहेगा…
गलत दिशा में लगे दर्पण को दुष्प्रभावों को ऐसे रोकें
वास्तु के अनुसार अगर दर्पण गलत दिशा में लगा हुआ है और जगह ना होने के अभाव में आप दर्पण नहीं हटा सकते हैं तो आईने के चारों कोनों पर और मध्य में एक ऊर्जायुक्त पिरामिड लगाकर नकारात्मक ऊर्जा को वहीं रोकने का प्रयास करें। इससे आपके अंदर नेगेटिविटी कम होगी।
इस दिशा में लगा दर्पण होता है शुभ
वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में उत्तर दिशा में लगाया हुआ दर्पण बहुत ही शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिशा में आईना लगाना आर्थिक समृद्धि लाता है। इसके साथ ही घर में सदस्यों की उन्नति और मान-प्रतिष्ठा प्राप्त करने के लिये उत्तर, ईशान कोण और पूर्व दिशा में आईना लगाना चाहिये।
वैवाहिक संबंधों में तनाव पैदा करता है ऐसा आईना
वास्तु के अनुसार, कभी भी बिस्तर के सामने आईना नहीं लगाना चाहिये। ऐसा करने से पति-पत्नी के वैवाहिक जीवन में तनाव पैदा हो सकता है। दर्पण लगाते समय हमेशा एक बात का और ध्यान रहे की आईना हमेशा बीच में लगायें, ना ऊपर ना ही नीचे की ओर लगायें। वरना सरदर्द की समस्या हो सकती है।
घर में आती है नकारात्मक ऊर्जा
वास्तु के अनुसार, गोल आकृति का दर्पण भी घर में रखना शुभ नहीं माना जाता। वहीं आयताकार या वर्गाकार दर्पण ही घर में रखना अच्छा माना जाता है। साथ ही टूटा हुआ या फिर धुंधला दर्पण कभी भी घर में नहीं रखना चाहिए, उसे तुरंत घर से बाहर कर दें, ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है।
दर्पण के दुष्प्रभाव को ऐसे करें दूर
वास्तु शास्त्र के अनुसार, दर्पण अगर गलत दिशा में लगा हुआ है और उसको हटा पाना संभव न हो तो उसके चारों कोनों पर एवं मध्य में एक ऊर्जायुक्त पिरामिड लगाकर नकारात्मक ऊर्जा को वहीं रोकने का प्रयास किया जा सकता है