NB 24 TV
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Entertainment
    • News
    • SPORTS
    • HEALTH
    • Fashion
    • TECHNOLOGY
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NB 24 TVNB 24 TV
    • SPORTS
    • POLITICS
    • TECHNOLOGY
    • Fashion
    • HEALTH
    • Layout
      • Right Sidebar
      • Left Sidebar
      • No Sidebar Full Width
      • No Sidebar Content Centered
    • Contact Us
    NB 24 TV
    Home » मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धान खरीदी की अवधि एक सप्ताह बढ़ाई, किसानों में हर्ष अब किसान सात फरवरी तक बेच सकेंगे धान लक्ष्य अनुसार पूरी होगी खरीदी,
    CHHATTISGARH

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धान खरीदी की अवधि एक सप्ताह बढ़ाई, किसानों में हर्ष अब किसान सात फरवरी तक बेच सकेंगे धान लक्ष्य अनुसार पूरी होगी खरीदी,

    adminBy adminJanuary 22, 2022Updated:January 22, 2022No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

                    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए आज एक बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने राज्य में समर्थन मूल्य में धान खरीदी की निर्धारित अवधि में एक सप्ताह की वृद्धि किए जाने का एलान किया है। राज्य में अब 7 फरवरी तक किसानों से धान खरीदी की जाएगी। किसान हित में लिए गए इस फैसलें से जिले के किसानों में हर्ष व्यापत है। धान खरीदी की निर्धारित अवधि में वृद्धि होने से किसानों को धान बेचने में सहुलियत होगी पंजीकृत सभी किसान अपना धान आसानी से बेच पाएंगे। 
              धान खरीदी की तिथि में वृद्धि होनेे पर प्रदेश के किसान  मुख्यमंत्री का आभार जता रहे है। कोरबा जिले में एक दिसंबर 2021 से शुरू हुई धान खरीदी में अब तक 30 हजार 057 पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी कर ली गई है। जिले के केवल 10 हजार 370 पंजीकृत किसानों द्वारा धान बेचना बाकी है। जिले में निर्धारित तिथि तक लक्ष्य अनुसार सभी 40 हजार 472 पंजीकृत किसानों से धान की खरीदी समर्थन मूल्य पर समितियों में कर ली जायेगी। अब तक 30 हजार 057 किसानों का 271 करोड़ 85 लाख 27 हजार रूपए से अधिक का धान खरीदा जा चुका है। किसानों से अब तक 14 लाख एक हजार 290 क्विंटल धान सहकारी समितियों द्वारा समर्थन मूल्य पर खरीदा जा चुका है। 
                   इस वर्ष कोरबा जिले में पंजीकृत किसानों से लगभग 15 लाख 40 हजार क्विंटल धान खरीदने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। निर्धारित लक्ष्य के हिसाब से किसानों से लगभग एक लाख 38 हजार 710 क्विंटल धान 55 उपार्जन केन्द्रों में खरीदा जायेगा। 
    जिला सहकारी बैंक के नोडल  अधिकारी एस के जोशी  ने बताया कि कोरबा जिले में प्रतिदिन औसतन 50 हजार क्विंटल धान खरीदी किसानों से की जा रही है। निर्धारित अवधि में धान खरीदी की लक्ष्य की प्राप्ति कर ली जायेगी। धान खरीदी केंद्रों से लगातार धान का उठाव भी कराया जा रहा है। पिछले दिनों बेमौसम बारिश के कारण धान खरीदी और उठाव कुछ धीमा पड़ा था, लेकिन अब मौसम ठीक होने के बाद उठाव भी तेजी से हो रहा है।
              खरीदी के साथ-साथ समितियों से धान उठाव को भी तेज किया जा रहा है।धान खरीदी या उठाव में कोई परेशानी नहीं है। बारदाना भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और निर्धारित अवधि तक लक्ष्य अनुसार धान की खरीदी कर ली जायेगी।
                जिले के 55 धान खरीदी केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर किसानों से 21 जनवरी तक 14 लाख एक हजार 290 क्विंटल धान खरीदा जा चुका है। इसमें से 12 लाख 77 हजार 592 क्विंटल मोटा और एक लाख 22 हजार 507 क्विंटल सरना और एक हजार 190 क्विंटल पतला धान शामिल है। मिलर्स ने खरीदी केन्द्रों से नौ लाख 30 हजार 891 क्विंटल से अधिक धान उठा लिया है। जिले के खरीदी केन्द्रों से आठ लाख 28 हजार 861 क्विंटल मोटा और एक लाख दो हजार 30 क्विंटल सरना धान का उठाव मिलरों द्वारा कर लिया गया है। जिले में 24 जनवरी को धान बेचने के लिए एक हजार 282 किसानों को टोकन जारी किए गए हैं। इन किसानों से लगभग 61 हजार क्विंटल से अधिक धान की खरीदी की जाएगी।
           सोमवार को खरीदी केन्द्रों पर एक हजार 282 किसानों से खरीदा जाएगा लगभग 61 हजार क्विंटल धान- 24 जनवरी को एक हजार 282 किसानों को धान बेचने के लिए उपार्जन केन्द्रों से टोकन जारी कर दिए गए हैं। इन किसानों से लगभग 61 हजार क्विंटल से अधिक धान समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा। सोमवार को धान खरीदी केन्द्र अखरापाली में 27, उतरदा में 32, कटघोरा में 22 कनकी में 37, करतला में 15, केरवाद्वारी में 19, कुलहरिया में 15, कोथारी में 32, कोरकोमा में 43, कोरबी पाली में 58, पोड़ी-उपरोड़ा कोरबी में 28, चैतमा में 38, चिकनी पाली में 23, लबेद में 15, छुरीकला में 11 , सुमेधा में 01 एवं जटगा में 24 किसान समर्थन मूल्य पर धान बेचेंगे।
                         धान खरीदी केन्द्र जटगा तुमान में 07, जवाली में 23, रंजना में 09, तुमान में 42, तिलकेजा में 15, दुरपा में 14, नवापारा में 19, बेहरचुंआ में 12, निरधि में 28, पठियापाली में 26, पसान में 13, लैंगा में 04, नुनेरा में 13, पाली में 36, पिपरिया में 04, पोड़ी में 22, पोड़ी-उपरोड़ा में 09, फरसवानी में 27, बरपाली कोरबा में 31, बरपाली में 53, बिंझरा में 35, कुदुरमाल में 20 एवं भैंसमा में 52 किसानों ने धान बेचने के लिए टोकन कटाया है। इसी प्रकार धान खरीदी केन्द्र भिलाई बाजार में 34, मोरगा में 01, रामपुर में 38, लाफा में 29, सपलवा में 09, श्यांग में 16, उमरेली में 23, सुखरीकला में 22, सिरमिना में 49, दादरखुर्द में 08, सोनपुरी में 11, सोहागपुर में 35, कराईनारा में 14, नोनबिर्रा में 21 एवं हरदीबाजार में 18 किसानों को धान बेचने के लिए टोकन जारी किया गया है।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    ओपी चौधरी का बीजेपी कार्यालय में तिलक से स्वागत

    December 4, 2023

    मध्यप्रदेश में 16वीं विधानसभा के गठन की तैयारी, प्रमुख सचिव एपी सिंह ने बुलाई बैठक

    December 4, 2023

    नाबालिग युवतियों को काम दिलाने के बहाने युवक कर रहे थे ऐसा काम, सूचना मिलते ही चढ़े पुलिस के हत्थे

    December 4, 2023

    छत्तीसगढ़ी फिल्मों के सुपरस्टार अनुज शर्मा ने कहा – भाजपा ने बनाया है भाजपा ही सुधारेगी, घोषणा पत्र पर करेंगे काम

    December 4, 2023

    साल के अंत तक 13 करोड़ हो जाएगी 5जी सब्सक्राइबर की संख्या, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

    December 4, 2023

    भूपेश बघेल के निज सचिव और ओएसडी मूल विभाग वापस भेजे गए

    December 4, 2023
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts

    • ओपी चौधरी का बीजेपी कार्यालय में तिलक से स्वागत
    • मध्यप्रदेश में 16वीं विधानसभा के गठन की तैयारी, प्रमुख सचिव एपी सिंह ने बुलाई बैठक
    • नाबालिग युवतियों को काम दिलाने के बहाने युवक कर रहे थे ऐसा काम, सूचना मिलते ही चढ़े पुलिस के हत्थे
    • छत्तीसगढ़ी फिल्मों के सुपरस्टार अनुज शर्मा ने कहा – भाजपा ने बनाया है भाजपा ही सुधारेगी, घोषणा पत्र पर करेंगे काम
    • साल के अंत तक 13 करोड़ हो जाएगी 5जी सब्सक्राइबर की संख्या, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

    Recent Comments

    No comments to show.
    About
    About
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    Highlight

    ओपी चौधरी का बीजेपी कार्यालय में तिलक से स्वागत

    By NBTV24December 4, 2023

    रायपुर :- चुनाव जीतने के बाद ओपी चौधरी का बीजेपी कार्यालय पहुंचने पर भव्य स्वागत…

    मध्यप्रदेश में 16वीं विधानसभा के गठन की तैयारी, प्रमुख सचिव एपी सिंह ने बुलाई बैठक

    नाबालिग युवतियों को काम दिलाने के बहाने युवक कर रहे थे ऐसा काम, सूचना मिलते ही चढ़े पुलिस के हत्थे

    Latest Post

    ओपी चौधरी का बीजेपी कार्यालय में तिलक से स्वागत

    December 4, 2023

    मध्यप्रदेश में 16वीं विधानसभा के गठन की तैयारी, प्रमुख सचिव एपी सिंह ने बुलाई बैठक

    December 4, 2023

    नाबालिग युवतियों को काम दिलाने के बहाने युवक कर रहे थे ऐसा काम, सूचना मिलते ही चढ़े पुलिस के हत्थे

    December 4, 2023

    छत्तीसगढ़ी फिल्मों के सुपरस्टार अनुज शर्मा ने कहा – भाजपा ने बनाया है भाजपा ही सुधारेगी, घोषणा पत्र पर करेंगे काम

    December 4, 2023
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2023 nbtv24. Designed by nbtv24.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.