NB 24 TV
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Entertainment
    • News
    • SPORTS
    • HEALTH
    • Fashion
    • TECHNOLOGY
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NB 24 TVNB 24 TV
    • SPORTS
    • POLITICS
    • TECHNOLOGY
    • Fashion
    • HEALTH
    • Layout
      • Right Sidebar
      • Left Sidebar
      • No Sidebar Full Width
      • No Sidebar Content Centered
    • Contact Us
    NB 24 TV
    Home » छत्तीसगढ़ : चार संभागों के कुछ जिलों में एक-दो स्थानों पर ओला गिरने की संभावना मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे तक किया अलर्ट जारी…
    NATIONAL

    छत्तीसगढ़ : चार संभागों के कुछ जिलों में एक-दो स्थानों पर ओला गिरने की संभावना मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे तक किया अलर्ट जारी…

    adminBy adminJanuary 23, 2022Updated:January 23, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    छत्तीसगढ़ के चार संभागों के कुछ जिलों में एक-दो स्थानों पर ओला गिरने की संभावना बन रही है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में सरगुजा, बिलासपुर संभागों और उससे लगे रायपुर-दुर्ग संभाग के जिलों के लिए चेतावनी जारी की है।चेतावनी में प्रशासन को सावधान और अपडेट रहने को कहा गया है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार शाम से ही सरगुजा-बिलासपुर संभागों में मौसम बदल जाएगा।

    23 जनवरी को प्रदेश के सरगुजा और बिलासपुर संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। यहां एक-दो स्थानों में गरज चमक के साथ ओलावृष्टि होने की भी संभावना है। दुर्ग और रायपुर संभाग के उत्तर में स्थित जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की सम्भावना है।

    बिलासपुर से लगे रायपुर-दुर्ग के जिलों में एक-दो स्थानों पर ओला गिरने की भी आशंका जताई जा रही है। दुर्ग और रायपुर संभाग के शेष भाग और बस्तर संभाग के उत्तर भाग में एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ सकती हैं। मौसम विभाग ने 24 जनवरी को भी सरगुजा संभाग और उससे लगे जिलों में तथा बस्तर संभाग के जिलों में हल्की वर्षा होने की सम्भावना जताई है।

    यह मौसमी सिस्टम कराएगा बरसात

    मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा ने बताया, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा पश्चिम राजस्थान के उपर एक निम्न दाब का क्षेत्र बना रहा है। इसके साथ पाकिस्तान के ऊपर एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा 1.5 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके कारण प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त गर्म हवा आ रही है। ऐसे में यहां हवा का एक सम्मिलन क्षेत्र बनने की संभावना बन रही है।

    बारिश से दिन ठंडा होगा, रात का तापमान बढ़ेगा

    मौसम विभाग के मुताबिक बादल और बरसात की वजह से 23 जनवरी से न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की सम्भावना है। वहीं अधिकतम तापमान में गिरावट होने की सम्भावना है। यानी दिन में ठंड बढ़ेगी। बारिश के बाद की हवाओं की वजह से ठंड का एहसास भी बढ़ेगा। मौसम साफ होने के बाद कोहरा बढ़ेगा।

    CG Chhatisgrah बड़ी खबर मौसम
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    मध्यप्रदेश में 16वीं विधानसभा के गठन की तैयारी, प्रमुख सचिव एपी सिंह ने बुलाई बैठक

    December 4, 2023

    नाबालिग युवतियों को काम दिलाने के बहाने युवक कर रहे थे ऐसा काम, सूचना मिलते ही चढ़े पुलिस के हत्थे

    December 4, 2023

    छत्तीसगढ़ी फिल्मों के सुपरस्टार अनुज शर्मा ने कहा – भाजपा ने बनाया है भाजपा ही सुधारेगी, घोषणा पत्र पर करेंगे काम

    December 4, 2023

    साल के अंत तक 13 करोड़ हो जाएगी 5जी सब्सक्राइबर की संख्या, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

    December 4, 2023

    भूपेश बघेल के निज सचिव और ओएसडी मूल विभाग वापस भेजे गए

    December 4, 2023

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा : आज की इस हैट्रिक ने 2024 के हैट्रिक की गारंटी दे दी…

    December 4, 2023
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts

    • मध्यप्रदेश में 16वीं विधानसभा के गठन की तैयारी, प्रमुख सचिव एपी सिंह ने बुलाई बैठक
    • नाबालिग युवतियों को काम दिलाने के बहाने युवक कर रहे थे ऐसा काम, सूचना मिलते ही चढ़े पुलिस के हत्थे
    • छत्तीसगढ़ी फिल्मों के सुपरस्टार अनुज शर्मा ने कहा – भाजपा ने बनाया है भाजपा ही सुधारेगी, घोषणा पत्र पर करेंगे काम
    • साल के अंत तक 13 करोड़ हो जाएगी 5जी सब्सक्राइबर की संख्या, रिपोर्ट में हुआ खुलासा
    • भूपेश बघेल के निज सचिव और ओएसडी मूल विभाग वापस भेजे गए

    Recent Comments

    No comments to show.
    About
    About
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    Highlight

    मध्यप्रदेश में 16वीं विधानसभा के गठन की तैयारी, प्रमुख सचिव एपी सिंह ने बुलाई बैठक

    By NBTV24December 4, 2023

    भोपाल :- मध्य प्रदेश में बीजेपी की सत्ता में दोबारा वापसी होते ही 16 वीं…

    नाबालिग युवतियों को काम दिलाने के बहाने युवक कर रहे थे ऐसा काम, सूचना मिलते ही चढ़े पुलिस के हत्थे

    छत्तीसगढ़ी फिल्मों के सुपरस्टार अनुज शर्मा ने कहा – भाजपा ने बनाया है भाजपा ही सुधारेगी, घोषणा पत्र पर करेंगे काम

    Latest Post

    मध्यप्रदेश में 16वीं विधानसभा के गठन की तैयारी, प्रमुख सचिव एपी सिंह ने बुलाई बैठक

    December 4, 2023

    नाबालिग युवतियों को काम दिलाने के बहाने युवक कर रहे थे ऐसा काम, सूचना मिलते ही चढ़े पुलिस के हत्थे

    December 4, 2023

    छत्तीसगढ़ी फिल्मों के सुपरस्टार अनुज शर्मा ने कहा – भाजपा ने बनाया है भाजपा ही सुधारेगी, घोषणा पत्र पर करेंगे काम

    December 4, 2023

    साल के अंत तक 13 करोड़ हो जाएगी 5जी सब्सक्राइबर की संख्या, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

    December 4, 2023
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2023 nbtv24. Designed by nbtv24.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.