
हैदराबाद : उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू हैदराबाद में COVID-19 की जांच के लिए सैंपल दिए थे। जिसमें वे पॉजिटिव पाए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक वेंकैया नायडू एक हफ्ते के लिए आइसोलेशन में रहेंगे। उन्होंने कहा है कि जो लोग उसके निकट संपर्क में आए थे, वे भी एहतियात के तौर पर खुद को आइसोलेट कर लें।
उनके कार्यालय ने ट्वीट करते हुए लिखा, “उपराष्ट्रपति, श्री एम वेंकैया नायडू, जो हैदराबाद में हैं, वे COVID पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने एक सप्ताह के लिए सेल्फ आइसोलेशन में रहने का फैसला किया है। उन्होंने अपने संपर्क में आने वाले सभी लोगों को आइसोलेशन में रहने और जांच कराने की सलाह दी है।”
जैसे-जैसे भारत में COVID की स्थिति तनावपूर्ण होती जा रही है, कई VVIP भी इसकी चपेट में आ रहे हैं।