
रायपुर: आज मैं आपके साथ दिन की अच्छी शुरुआत करने के कुछ आसान से Tips शेयर कर रहा हूं जिसको अपना कर आप अपने दिन को अधिक खुशनुमा, प्रोडक्टिव और शानदार बना सकते हैं।
- दिन की अच्छी शुरुआत के लिए हर दिन पर्याप्त और गहरी नींद लें
दिन की अच्छी शुरूआत करने के लिए सबसे जरूरी है कि आप हर दिन अच्छी नींद लें। बिना पर्याप्त नींद के आप सुबह की अच्छी शुरूआत नहीं कर सकते हैं। यदि आपकी नींद पूरी नहीं होती तो आपका पुरा दिन थकाऊ हो सकता है। आप आलस का अनुभव करेंगे।
इसलिए एक बेहतरीन Din ki Shuruat के लिए जरुरी है की आप अपने आयु और काम के अनुसार 7-9 घंटे की नींद अपने लिए सुनिश्चित कर लें। ऐसा इसलिए कि सुबह जब आपका अलार्म बजे तो उस समय आपकी नींद पूरी हो चुकी हो।
कभी-कभी जब आप देर शाम तक काम करते हैं तो ऐसा करना मुश्किल हो जाता है। लेकिन जब संभव हो तो पूरी नींद जरूर लें। इससे आप सुबह उठने के बाद खुद को अधिक तरोताजा और फ्रेश महसूस करेंगे। जो कि दिन अच्छी शुरुआत का सबसे जरूरी पहलू है।
- कल का प्लान आज सोने से पहले ही बना लें
दिन अच्छा होने का मतलब है कि आपके दिन का पूरा कंट्रोल आपके हाथ में है। जिससे आप पूरे दिन को मनचाहे तरीके से बिता पाएं। आप कब काम करेंगे और कब आराम, यह सब आपको पहले से पता होता है। यह प्रॉपर प्लानिंग से ही संभव है। अगर आप चाहते हैं कि आपका दिन अच्छा और आपके हिसाब से बीते तो पूरे दिन की प्रॉपर प्लानिंग जरूर करें।
इसके लिए आप कल जो भी कार्य करना चाहते हैं, उन सब की एक To do list आज सोने से पहले ही तैयार कर लें। जब आप सोने से पूर्व अगले दिन की भावी योजना तैयार करते हैं तो आप खुद को अगले दिन के लिए व्यवस्थित कर लेते हैं। आप अपने दिन को एक सही दिशा दे देते हैं।
कार्यो की पूर्व योजना तैयार कर लेने से उसे पूरा करने के लिए सोच-विचार करने में ज्यादा समय व्यर्थ नही जाता है।
आपके पास ज्यादा समय बचता है, आप खुद के साथ और अपने परिवार के साथ ज्यादा क्वालिटी टाइम स्पेंड कर पाते हैं।
दुनिया के सभी सफल लोगों की दिनचर्या में यह आदत जरूर होती है और वे इसका सख्ती से पालन करते हैं।ऐसा करने से व्यक्ति की कार्यप्रणाली प्रभावी होती है और आत्मविश्वास भी बढ़ता है। आप कम समय में ज्यादा काम कर पाते हैं।
- सुबह जल्दी उठें
आज कल लगभग हर किसी की देर से उठने की आदत है। ऐसे में अगर आप सुबह जल्दी उठते हैं तो आपको एक सुकून भरा माहौल मिलेगा। इस समय आप अपने जरूरी कार्यो को निपटा सकते हैं। जब तक लोग उठेंगें, उस समय तक आप अपने दिन के जरूरी कामों को खत्म कर चुके होंगे।
सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप हमेशा अन्य लोगों से एक कदम आगे रहेंगे। आप उन सक्सेसफुल लोगों में से एक होंगे जो सुबह जल्दी उठते हैं। आपके पास ज्यादा समय होगा और आप अपने दिन को अधिक आनंद के साथ बिता पाएंगे।
अगर किसी कारणवश आप देर से उठते हैं तो हड़बड़ाए नहीं और न ही गुस्सा करें। ऐसा करने से न केवल आपका समय खराब होगा, बल्कि आपके दिन का शेड्यूल भी खराब हो जायेगा। इसलिए सबसे पहले शांत हो जाये और अपने समय को ठीक से मैनेज करने की कोशिश करें।
- सुबह उठने के बाद क्या करें
सुबह उठने के बाद शांत मन से दिन का स्वागत करें, और ईश्वर को धन्यवाद दें, : उन्होंने आपको एक और नया और सुनहरा दिन देखने का मौका दिया है। जी हां दोस्तों, सुबह उठते ही हम सब अपने दिन के कार्यो में व्यस्त हो जाते हैं, और इसी भाग-दौड़ में लगे रहते हैं। अपने लिए जरा सा भी वक्त नही निकाल पाते। इसलिए सबसे पहले शान्त मन से दिन का स्वागत करें। ईश्वर को धन्यवाद करें, एक और नए दिन के लिए।
खुद से कहें कि “आज का मेरा दिन बहुत अच्छा गुजरने वाला है।” उसके बाद बिस्तर से उठ कर अपने बिस्तर को व्यवस्थित करें। उसके बाद ही बाहर जाएं। आसान सी दिखने वाली यह आदत बड़े ही काम की है। एक ओर आप अपने मन को पॉजिटिव एनर्जी की खुराक देते हैं, वही दूसरी ओर जब आप अपने विस्तर को व्यवस्थित करते हैं तो यही आदत आपके दिन को भी व्यवस्थित करने में आपकी मदद करती है।
- खुद से पूंछे “मैं इस दिन को कैसे अद्भुत बना सकता हूँ
यह बहुत ही साधारण सा सवाल है। लेकिन यह जितना सिपंल है उससे कहीं अधिक शक्तिशाली है चमत्कार देखिए। जवाब में आपका दायां मस्तिष्क आपको बताता है कि आप अपने दिन को कैसे बेहतर बना सकते हैं?
आपका अवचेतन मन आपको बताता है कि आप अपने दिन को खुशनुमा बनाने के लिए क्या अच्छा कर सकते हैं? इससे आप खुद को यह एहसास कराते हैं कि आपका दिन किस तरह गुजरेगा। आप इस बात पर नियंत्रण पा लेते हैं कि आपका दिन कैसा बीतेगा। आप दिन भर कैसा महसूस करते हैं।
- सोचिए, आपको किससे खुशी मिलती है
आपके विचार ही हमारी भावनाओं को जन्म देते हैं। आप जैसे विचार मन में लाएंगे, आपकी भावनाएं भी वैसी ही होंगी। यदि आप खुश करने वाले विचार को सोचते हैं, तो आपके मन में खुशी की भावनाएं उत्पन्न होती हैं। यदि आप नकारात्मक विचारों को मन में लाते हैं तो आपके मन में निराशा, कमजोरी, क्रोध या दुःखी करने वाली भावनाएं उत्पन्न होंगी।
यह बहुत ही सरल है, लेकिन यह इतना सच है कि अगर आप किसी ऐसी चीज के बारे में सोचें जिसे आप पसंद करते हैं तो आप खुश हो जाते हैं। इसलिए दिन की शुरुआत को अच्छा बनाने के लिए आप सुबह उठकर उस चीज की कल्पना करिए, जिसे आप चाहते हैं, जिससे आपको खुशी मिलती है। बदले में आप वास्तविक खुशी को महसूस कर पाएंगे।
- गुनगुना पानी पिएं
नींद के दौरान हम सब बिलकुल भी पानी नहीं पीते हैं। लम्बे अन्तराल के बाद सुबह उठने पर आपका शरीर डी-हाईड्रेट हो जाता है। इस कमी को पूरा करने के लिए पानी की अतिआवश्यकता होती है। इसलिए सुबह उठने के बाद एक से दो गिलास पानी जरूर पियें।
सुबह उठने के बाद यदि आप खाली पेट हल्का गर्म पानी पीने की आदत बनाते हैं तो यह आपके शरीर को ताजगी से भर देता है। गर्म पानी शरीर से कई तरह के विषैले तत्वों को बाहर निकलने में मदद करता हैं। इससे पाचन शक्ति भी मजबूत होती है। स्वयं को स्लिम औऱ फिट रखने के लिए हल्का गर्म पानी जरूर पीएं।
- सूर्य की खिलती किरणों को देखें
सुबह के समय उगते सूरज की किरणें बहुत ही मनमोहक होती हैं। इन्हें देखने से आपको पॉजिटिव एनर्जी मिलेगी। आपको वास्तविक शांति का एहसास होगा। आप भीतर से प्रसन्न हो जाएंगे। सुबह उठने के बाद कमरे से बाहर निकल कर किसी शांत जगह पर जाएं, जहाँ से आप प्रकृति के शौन्दर्य को देख सके, उसे महसूस कर सकें। इससे आपके अंदर पॉजिटिव एनर्जी का समावेश होता हैं।
दिन की शुरुआत में आप सुबह के शांत माहौल को देखे, उगते सूरज को देखें और पक्षियों की आवाजें सुनें। आप देखेंगे कि आपका दिन कितना अच्छा बीतता है औऱ आपका मन भीतर से प्रसन्न हो जाएगा। आप अपनी सभी चुनौतियों को शांत मन से हल कर पायेंगे।
- व्यायाम या योगासन करें
व्यायाम हमारे तन और मन दोनों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। सुबह उठकर व्यायाम करना एक अच्छे दिन की शुरुआत करने के लिए बेहद जरूरी है। जरूरी नहीं कि आप जिम में जाकर ही एक्सरसाइज करें या सुबह-सुबह लंबी रेस लगाएं। व्यायाम करने का तरीका आप अपने समय और सुविधा के अनुसार चुन सकते हैं।
जंपिंग जैक, पुशअप्स या सूर्यनमस्कार भी पूरे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए उपर्युक्त हैं। योगासन भी सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। ये बिना किसी उपकरण के भी किये जा सकते हैं। आप आसानी से अपने छत पर अथवा इसे अपने कमरे में भी कर सकते हैं। दिन की एक अच्छी शुरुआत करने और खुद को एनर्जेटिक बनाने के लिए व्यायाम को अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करें।
- सुबह के समय ध्यान/मेडिटेशन करें
शांत मन के साथ दिन की शुरुआत करने के लिए ध्यान और प्राणायाम करना एक अच्छी आदत है। क्योंकि हम सब हर पल किसी न किसी विचार में खोए रहते हैं। पूरे दिन मन में असंख्य विचार हमारे दिमाग में चलते रहते है, कुछ जरूरी होते तो कुछ बिना काम के। जब भी आप किसी एक चीज पर फोकस करना चाहते हैं, उस समय भी आपके विचार ही आपको गुमराह कर देते हैं। आपको परेशान करते हैं।
अगर आप इन सब से बचना चाहते है तो आपको मेडिटेशन करने की आदत डालनी चाहिए। मेडिटेशन करने से आप अपने विचारों को नियंत्रित कर सकते हैं। आप अपनी मानसिक चिंताओं से मुक्ति पा सकते हैं। Meditation करने से हमें आंतरिक रूप से शांति का अनुभव होता है। यह मानसिक तनाव को कम करता है और आपके सेल्फ-अवेयरनेस को भी बढ़ाता है। इसलिए सुबह के समय 5 से 10 मिनट तक मेडिटेशन करने की आदत जरूर विकसित करें।
- दिन की शुरुआत में प्रेरणादायक किताबें पढ़े
दिन की शुरुआत पॉजिटिव विचारों के साथ करना हमेशा अच्छा रहता है। इससे न केवल आप सकारात्मक बने रहते हैं, बल्कि आपका मोटिवेशन भी हाई रहता है। इस दुनिया के जितने भी सफल और महान लोग है उन सब में एक आदत सामान्य रूप से होती है : वह है पढ़ने की आदत। पढ़ने से न केवल आप नई चीजें सीखते हैं, बल्कि इससे आपके विचारों का विकास होता है।
जीवन में सफल होने और बड़ा बनने के लिए हमें हर दिन कुछ नया सीखने की आवश्यकता होती है। किताबें आपको वह सब सीखा सकती हैं, जिसे आप सीखना चाहते हैं। यह आपकी कम्युनिकेशन स्किल को बढाने और आपके सोचने-समझने की क्षमता को विकसित करने में मदद करता हैं। नई चुनौतियों से निपटने और नए आइडिया के लिए आपको हर दिन किताबों को जरुर पढ़ना चाहिए।
अगर आपको बुक्स पढ़ने अथवा खरीदने का समय नही मिल पा रहा है तो अपने मोबाईल फ़ोन पर ऑडियोबुक सुन सकते हैं, Youtube पर हजारों बुक्स की ऑडियोबुक आपको मिल जायेंगी वहां से आप किसी भी समय सुन सकते हैं।
- सुबह के समय मोबाइल फोन से दुर रहें।
अगर आप अपने दिन की शुरुआत बेहतरीन तरीके से करना चाहते हैं, तो आपको एक आदत है जो हमेशा के लिए छोड़नी होगी : और वह है सुबह उठते ही मोबाइल फोन चेक करना। जी हां दोस्तों, यह एक ऐसी आदत है जो आपको नेगेटिविटी से भर देती है। यह आदत आपको छोटी खुशी देकर आपकी बड़ी खुशियों से आपको दूर कर देती है।
सुबह उठते ही लोग ईमेल, इंस्टाग्राम, अथवा फेसबुक चेक करने लगते हैं, और अपना बहुत सारा कीमती समय खराब कर लेते हैं। जो समय खुद को इम्प्रूव करके एक बेहतर इंसान बनने का होता है, उस समय में लोग सोशल मीडिया पर कुछ लाइक्स के चक्कर में अपने आप को तनाव से भर लेते हैं।
इसके बजाय, सुबह उठें और अपने फ़ोन को अपने स्थान पर ही छोड़ दें, जब तक आप अपनी सुबह की दिनचर्या पूरी नहीं कर लेते। अगर आप हर सुबह इन सब से दूर होते हैं, तो वह समय आपके लिए बहुत आरामदायक, शान्तिपूर्ण और आनंदमय होता है।
- अपने आस-पास की जगह को साफ करें
दिन की शुरूआत से ही अगर आप अपने माइंड को ऑर्गनाइज करना चाहते हैं तो सबसे पहले अपने कमरे को व्यवस्थित कीजिये। इसकी शुरुआत आप अपने बिस्तर को ठीक करने से कर सकते हैं। जब आप अपना बिस्तर बनाते हैं और अपने कमरे की साफ सफाई करते हैं, तो आप देखेंगे कि कमरे में उपस्थित सकारात्मक ऊर्जा कितनी अधिक शांतिपूर्ण और स्वागत करने योग्य है। साफ-सफाई से न केवल घर में लक्ष्मी का आगमन होता है, बल्कि सुख और समृद्धि भी बनी रहती है।
- सुबह का स्नान भी जरुरी है
नहाना स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा तो होता ही है। यह आपको फ्रेस फील कराता है। लेकिन यदि आप सुबह जल्दी स्नान करते हैं तो एक प्रोडक्टिव दिन की शुरुआत में नहाने की गुणवत्ता और बढ़ जाती है। जब आप सुबह नहाते हैं तो खुद को ज्यादा अलर्ट और फ्रेस महसूस करते हैं। यह मानसिक तनाव को भी दूर कर देता हैं। क्रिएटिव काम करने वाले व्यक्ति के लिए सुबह का स्नान बहुत ही फायदेमंद हो सकता है।
- सुबह का पौस्टिक नाश्ता कभी न भूलें
सुबह का नाश्ता हमारे शरीर और दिमाग के लिए बहुत ही फायदेमंद होता हैं। लेकिन ऐसा नहीं कि आप नास्ते में कुछ भी खाएं। इसके बजाय एक स्वस्थ और पौष्टिक नाश्ता करें। अगर आप अधिक भारी और तैलीय चीजें खाते हैं तो यह आपको भारीपन और थका हुआ महसूस करवा सकता है।