• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home आज

कहीं पानी के साथ आप भी तो नहीं पी रहे हैं प्लास्टिक? शोधकर्ता बोले- बढ़ सकता है कैंसर का खतरा

NBTV24 by NBTV24
January 29, 2024
in आज, मध्यप्रदेश, लाइफस्टाइल
0
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : माइक्रोप्लास्टिक उन हानिकारक सूक्ष्म तत्वों में से एक हैं, जिनसे हमारे शरीर को सबसे ज्यादा नुकसान हो सकता है। शोधकर्ता बताते हैं, कई अध्ययनों में पाया गया है कि हमारे शरीर में समय के साथ माइक्रोप्लास्टिक्स की मात्रा बढ़ने का खतरा है। दैनिक जीवन में इस्तेमाल की जाने वाली कई चीजों के कारण इसका जोखिम देखा जा रहा है। प्लास्टिक की बोतल को इसके लिए प्रमुख कारक पाया गया है।

अगर आप भी प्लास्टिक की बोतल में पानी पीते हैं तो सावधान हो जाइए, ये हमारे शरीर में कई गंभीर और क्रोनिक बीमारियों को बढ़ा सकती है, इतना ही नहीं इससे कैंसर जैसे जानलेवा रोगों का भी खतरा हो सकता है।

शोध से पता चलता है कि प्लास्टिक की बोतल में प्रत्येक लीटर पानी में प्लास्टिक के 100,000 से अधिक सूक्ष्म टुकड़े हो सकते हैं। अध्ययन से पता चलता है कि केवल एक बोतल पानी पीने से हम 10 गुना अधिक मात्रा में प्लास्टिक को शरीर में प्रवेश की अनुमति दे रहे होते हैं। प्लास्टिक के छोटे-छोटे टुकड़े जो बोतलों की परतों से निकालते हैं उन्हें माइक्रोप्लास्टिक्स और नैनोप्लास्टिक्स कहा जाता है। ये समय के साथ शरीर में कई बीमारियों का कारक हो सकते हैं।

माइक्रोप्लास्टिक का पता लगाने वाली तकनीक

कोलंबिया यूनिवर्सिटी की टीम ने एक नई इमेजिंग तकनीक विकसित की है जिससे नैनोप्लास्टिक्स का बेहतर तरीके से विश्लेषण करने में मदद मिल सकती है। शोध पेपर को जर्नल प्रोसीडिंग्स ऑफ द नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज में प्रकाशित किया गया है।

विश्वविद्यालय में पर्यावरण रसायन के विशेषज्ञ और शोधकर्ता बेजान यान कहते हैं, नई तकनीक से हम बेहतर तरीके से पता लगा सकते हैं कि किसी चीज में माइक्रोप्लास्टिक की कितनी मात्रा हो सकती है। इंसानों के लिए माइक्रोप्लास्टिक को पहले के अध्ययनों में भी ‘जहर’ बताया गया है।

बोतल के पानी में हो सकते हैं नैनोप्लास्टिक कण

माइक्रोप्लास्टिक और नैनोप्लास्टिक कणों का पता लगाने के लिए इस नई लेजर-आधारित तकनीक का उपयोग यू.एस. में बेचे जाने वाले बोतलबंद पानी के विश्लेषण के लिए किया गया। शोधकर्ताओं ने पाया कि बोतलों के प्रत्येक लीटर पानी में 110,000 से 370,000 प्लास्टिक के टुकड़े हो सकते हैं, जिनमें से लगभग 90% नैनोप्लास्टिक्स और बाकी बड़े माइक्रोप्लास्टिक्स थे।

ये मात्रा इतनी अधिक है कि अगर लगातार इस तरह के पानी का सेवन किया जाता रहे तो कोशिकाओं को गंभीर क्षति होने और कैंसर जैसे रोगों का खतरा तक हो सकता है।

शोधकर्ताओं ने किया अलर्ट

कोलंबिया यूनिवर्सिटी द्वारा किए गए इस शोध के अनुसार, नैनोप्लास्टिक की संख्या प्रति लीटर लाखों में हो सकती है। समय के साथ प्लास्टिक पानी में रिसता रहता है। ये इतने सूक्ष्म कण होते हैं कि हमें नजर नहीं आते हैं, पर असल में धीरे-धीरे शरीर में इनका संचय होता जाता है। अनुसंधान दल आगे के अध्ययनों में नल के पानी का विश्लेषण करने की योजना बना रही है।

अध्ययनकर्ता कहते हैं, कई प्रकार के कैंसर और तंत्रिकाओं से संबंधित विकारों में नैनोप्लास्टिक के शरीर में प्रवेश को प्रमुख कारण माना गया है। प्लास्टिक की बोतल से पानी पीना इसका एक जोखिम कारक है।

प्लास्टिक कणों से कैंसर तक का खतरा

माइक्रोप्लास्टिक और नैनोप्लास्टिक शरीर को कई प्रकार से क्षति पहुंचा सकते हैं। मुख्यरूप से इसके कारण माइक्रोबायोटा में परिवर्तन, आंतों की समस्या, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ने, शरीर में सूजन की समस्या, न्यूरोटॉक्सिसिटी और व्यवहार संबंधी गड़बड़ी हो सकती है।

शोधकर्ताओं ने कहा पर्यावरणीय सूक्ष्म और नैनो-प्लास्टिक के निरंतर संपर्क से मनुष्यों पर पड़ने वाले संभावित स्वास्थ्य प्रभावों के बारे में चिंता बढ़ रही है। ये विभिन्न अंगों और ऊतकों में जमा हो सकते हैं और दीर्घकालिक रूप में कैंसर के विकास को बढ़ावा दे सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

Tags: *Eating too often can be detrimental to healthHindi newsIndiaToday latest newsToday news
Previous Post

वैलेंटाइन डे 2024: बेहद रोमांटिक हैं भारत की ये जगहें, पार्टनर के साथ बनाएं घूमने का प्लान

Next Post

आज का राशिफल 30 जनवरी 2024: ग्रहों की शुभ चाल से चमकेगा भाग्य, इन राशियों को होगा महालाभ…

Related Posts

कृषि मंत्री ने किया हैरान ’मामा’ का अनूठा संकल्प बढ़ाएगा मान, बोले- स्वागत करने आओ तो फोटो लेकर आओ…
मध्यप्रदेश

कृषि मंत्री ने किया हैरान ’मामा’ का अनूठा संकल्प बढ़ाएगा मान, बोले- स्वागत करने आओ तो फोटो लेकर आओ…

February 19, 2026
बजट में किसानों, कर्मचारियों और आम जनता के लिए खुशखबरी Tax में राहत, साथ ही इन योजनाओं पर रहेगा फोकस…
मध्यप्रदेश

बजट में किसानों, कर्मचारियों और आम जनता के लिए खुशखबरी Tax में राहत, साथ ही इन योजनाओं पर रहेगा फोकस…

February 18, 2026
रेल यात्रियों की बल्ले-बल्ले, होली पर इस लाइन के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखिए टाइम टेबल…
मध्यप्रदेश

रेल यात्रियों की बल्ले-बल्ले, होली पर इस लाइन के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखिए टाइम टेबल…

February 18, 2026
धीरे-धीरे आपके दिमाग को खोखला कर रही हैं ये 5 आदतें, आज ही छोड़ें वरना भुगतना होगा भारी…
लाइफस्टाइल

धीरे-धीरे आपके दिमाग को खोखला कर रही हैं ये 5 आदतें, आज ही छोड़ें वरना भुगतना होगा भारी…

February 16, 2026
प्रदेश को मिली खास सौगात, अब घर बैठे ऐसे करवा सकेंगे दस्तावेजों का रजिस्ट्रेशन, साइबर पंजीयन कार्यालय का शुभारंभ…
मध्यप्रदेश

प्रदेश को मिली खास सौगात, अब घर बैठे ऐसे करवा सकेंगे दस्तावेजों का रजिस्ट्रेशन, साइबर पंजीयन कार्यालय का शुभारंभ…

February 16, 2026
आखिर फाल्गुन मास में क्यों होता है सबसे ज्यादा सर्दी-जुकाम जानें क्या खाएं और क्या नही….
लाइफस्टाइल

आखिर फाल्गुन मास में क्यों होता है सबसे ज्यादा सर्दी-जुकाम जानें क्या खाएं और क्या नही….

February 16, 2026
Next Post

आज का राशिफल 30 जनवरी 2024: ग्रहों की शुभ चाल से चमकेगा भाग्य, इन राशियों को होगा महालाभ…

होली से पहले दिवाली सीएम साय ने 25 लाख किसानों के खातों में भेजे 10,324 करोड़, आपके मोबाइल पर आया…

होली से पहले दिवाली सीएम साय ने 25 लाख किसानों के खातों में भेजे 10,324 करोड़, आपके मोबाइल पर आया…

February 28, 2026

अग्निवीरों और सेना के जवानों के लिए खुशखबरी रिटायरमेंट के बाद यहां मिलेगा रोजगार…

अग्निवीरों और सेना के जवानों के लिए खुशखबरी रिटायरमेंट के बाद यहां मिलेगा रोजगार…

February 28, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

होली से पहले दिवाली सीएम साय ने 25 लाख किसानों के खातों में भेजे 10,324 करोड़, आपके मोबाइल पर आया…

होली से पहले दिवाली सीएम साय ने 25 लाख किसानों के खातों में भेजे 10,324 करोड़, आपके मोबाइल पर आया…

February 28, 2026
होली से पहले दिवाली सीएम साय ने 25 लाख किसानों के खातों में भेजे 10,324 करोड़, आपके मोबाइल पर आया…

होली से पहले दिवाली सीएम साय ने 25 लाख किसानों के खातों में भेजे 10,324 करोड़, आपके मोबाइल पर आया…

February 28, 2026
होली से पहले दिवाली सीएम साय ने 25 लाख किसानों के खातों में भेजे 10,324 करोड़, आपके मोबाइल पर आया…
सामान्य

होली से पहले दिवाली सीएम साय ने 25 लाख किसानों के खातों में भेजे 10,324 करोड़, आपके मोबाइल पर आया…

by NBTV24
February 28, 2026
0

छत्तीसगढ़ :– मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश के अन्नदाताओं को होली का सबसे बड़ा तोहफा दिया है। वादे के मुताबिक,...

Read more
होली से पहले दिवाली सीएम साय ने 25 लाख किसानों के खातों में भेजे 10,324 करोड़, आपके मोबाइल पर आया…

होली से पहले दिवाली सीएम साय ने 25 लाख किसानों के खातों में भेजे 10,324 करोड़, आपके मोबाइल पर आया…

February 28, 2026
अग्निवीरों और सेना के जवानों के लिए खुशखबरी रिटायरमेंट के बाद यहां मिलेगा रोजगार…

अग्निवीरों और सेना के जवानों के लिए खुशखबरी रिटायरमेंट के बाद यहां मिलेगा रोजगार…

February 28, 2026
होली का उपहार : समर्थन मूल्य की अंतर राशि का एकमुश्त भुगतान किसानों को दोहरी खुशी, सरकार ने निभाया हर वादा: मंत्री लखनलाल देवांगन…

होली का उपहार : समर्थन मूल्य की अंतर राशि का एकमुश्त भुगतान किसानों को दोहरी खुशी, सरकार ने निभाया हर वादा: मंत्री लखनलाल देवांगन…

February 28, 2026
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच इंडिगो का बड़ा फैसला, इतने मार्च 2026 तक उड़ानें रोकीं…

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच इंडिगो का बड़ा फैसला, इतने मार्च 2026 तक उड़ानें रोकीं…

February 28, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com