• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home राजनीति

आतिशी का बड़ा दावा, ‘पिछले कुछ माह से स्वाति मालीवाल भाजपा नेताओं के संपर्क में…

NBTV24 by NBTV24
May 18, 2024
in राजनीति, लाइफस्टाइल
0
आतिशी का बड़ा दावा, ‘पिछले कुछ माह से स्वाति मालीवाल भाजपा नेताओं के संपर्क में…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल के आरोपों पर दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने पलटवार किया है। उनका कहना है कि आतिशी पिछले कुछ माह से भाजपा नेताओं के संपर्क में थी।

आप सांसद स्वाति मालीवाल मारपीट मामले पर दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा कि स्वाति मालीवाल पर एंटी करप्शन ब्यूरो का एक भर्ती घोटाले का मामला चल रहा है। अब इस मामले में जांच चल रही है।

इसलिए ऐसा लगता है कि भाजपा का ये जो फॉर्मूला है कि अलग-अलग नेताओं पर केस करना, उसी फॉर्मूले को स्वाति मालीवाल पर इस्तेमाल किया गया होगा। हमें विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि पिछले कुछ महीनों से वे लगातार भाजपा के नेताओं के संपर्क में हैं तो दिल्ली पुलिस इस बात की जांच करे कि ये कैसा षडयंत्र है।

इस पर पूरी जांच होनी चाहिए कि स्वाति मालीवाल किस तरह से भाजपा के संपर्क में थीं। आप नेता आतिशी ने कहा कि जिस तरह विपक्षी नेताओं को ब्लैकमेल करने और उन्हें भाजपा में शामिल करने के लिए ईडी, सीबीआई, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, आयकर विभाग, आर्थिक अपराध शाखा का इस्तेमाल किया गया, उसी तरह स्वाति मालीवाल मामले में भी यही फॉर्मूला प्रयोग किया गया है।

स्वाति मालीवाल के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो ने केस किया है, एफआईआर हो चुकी है और जांच चल रही है और इसी का इस्तेमाल करते हुए स्वाति मालीवाल से ये साजिश रची गई और उन्हें मोहरे की तरह इस्तेमाल किया गया।
उन्होंने मांग की है कि इस बात की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए कि स्वाति मालीवाल किस-किस के संपर्क में थीं, किन-किन भाजपा नेताओं से कब-कब मिलीं, कॉल और व्हाट्सएप पर क्या बातचीत हुई।

‘मुझे सात-आठ थप्पड़ मारे, शरीर के निचले हिस्से पर लात मारी’; FIR में स्वाति मालीवाल के आरोप
आम आदमी पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल ने कुछ दिनों पहले आरोप लगाए थे कि उनके साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास पर सीएम के सहयोगी बिभव कुमार ने मारपीट और बदसलूकी की थी। इस मामले पर शुक्रवार को पुलिस ने स्वाति मालीवाल के मजिस्ट्रेट के समाने कलमबंद बयान दर्ज कराए। स्वाति मालीवाल ने एफआईआर में बिभव कुमार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
स्वाति मालीवाल की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में कहा गया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार ने स्वाति मालीवाल को कई बार लात और करीब सात-आठ थप्पड़ मारे। स्वाति जब मदद के लिए चिल्लाने लगीं तब भी बिभव नहीं रुके।

स्वाति ने बताया कि वह लगातार मदद के लिए चिल्ला रही थीं लेकिन बिभव नहीं रुका। आरोप लगाया कि बिभव ने उनकी छाती, पेट और शरीर के निचले हिस्सों पर लात से हमला किया। स्वाति की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को एफआईआर दर्ज की थी, जिसमें उन्होंने बिभव कुमार को आरोपी बनाया था।

एफआईआर में स्वाति मालीवाल ने बताई घटना की सच्चाई
दिल्ली पुलिस की एफआईआर के मुताबिक, मालीवाल ने 13 मई की घटनाओं का जिक्र किया है। जब वह मुख्यमंत्री केजरीवाल के सिविल लाइंस स्थित आवास पर गई थीं। उन्होंने कहा कि मैं कैंप कार्यालय के अंदर गई। सीएम के पीए बिभव कुमार को फोन किया। लेकिन मैं अंदर नहीं जा सकी। फिर मैंने उनके मोबाइल नंबर पर एक मैसेज भेजा था। हालांकि, कोई जवाब नहीं आया।

इसके बाद मैं उनके आवास के परिसर में गई। जहां मैं अक्सर जाती थी। वहीं बिभव कुमार मौजूद नहीं थे। इसलिए मैंने आवास परिसर में एंट्री की और वहां मौजूद कर्मचारियों को जानकारी दी कि वे यहां सीएम से मिलने के लिए आई हैं। यह सब बातें एफआईआर में लिखी गई हैं। उन्होंने आगे बताया कि मुझे बताया गया कि वह घर में मौजूद हैं और मुझे ड्राइंग रूम में इंतजार करने के लिए कहा है। मैं ड्राइंग रूम में गई और सोफे पर बैठ गई और उनके मिलने का इंतजार किया।

मुझे पता चला की सीएम मिलने के लिए आ रहे हैं। लेकिन अचानक पीए बिभव कुमार कमरे में घुस आए। उन्होंने बिना किसी उकसावे के चिल्लाना शुरू कर दिया। मुझे गालियां भी दीं। मैं स्तब्ध रह गई। इतना ही नहीं मुझे थप्पड़ मारना शुरू कर दिया। जब मैं लगातार चिल्लाती रही तो मुझे कम से कम सात से आठ बार थप्पड़ मारा। मैं वहां मदद के लिए भी चिल्लाई थी। जानबूझकर मेरी शर्ट ऊपर खींची।
उन्होंने बताया कि मैंने उनसे बार-बार कहा कि मैं मासिक धर्म के दौर से गुजर रही हूं। कृपया मुझे जाने दें। लेकिन जाने नहीं दिया। फिर मैं वहीं बैठ गई। मैं ड्राइंग रूम के सोफे पर गई और हमले के दौरान जमीन पर गिरे अपने चश्मे को उठाया। इसके बाद 112 नंबर पर फोन किया और पुलिस को सूचना दी।

Tags: Hindi newsIndiaPoliticsToday latest newsToday newsआतिशी का बड़ा दावानई दिल्लीराजनीति
Previous Post

18 या 19 मई कब है मोहिनी एकादशी व्रत, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Next Post

प्रचंड गर्मी..14 साल का टूटा रिकॉर्ड; दिल्ली में पारा 47 डिग्री के पार, अगले पांच दिन भीषण लू का अलर्ट

Related Posts

विधानसभा में उठे पर्यावरण, पेंशन और पर्यटन से जुड़े बड़े मुद्दे, बजट सत्र के 15वें दिन सरकार ने दिए अहम जवाब…
राजनीति

विधानसभा में उठे पर्यावरण, पेंशन और पर्यटन से जुड़े बड़े मुद्दे, बजट सत्र के 15वें दिन सरकार ने दिए अहम जवाब…

March 20, 2026
ईरान का साथ न देकर भारत ने की गलती राज ठाकरे ने पीएम पर साधा निशाना, बताया क्या होगा अंजाम…
राजनीति

ईरान का साथ न देकर भारत ने की गलती राज ठाकरे ने पीएम पर साधा निशाना, बताया क्या होगा अंजाम…

March 20, 2026
फिल्मी स्टार से अधिकारी तक, BJP ने जारी की 111 उम्मीदवारों के नाम यहां से देखें पूरी लिस्ट…
राजनीति

फिल्मी स्टार से अधिकारी तक, BJP ने जारी की 111 उम्मीदवारों के नाम यहां से देखें पूरी लिस्ट…

March 19, 2026
क्या आप जानते हैं फल खाने का भी होता है सही समय ये गलत आदतें बन सकती हैं बीमारी की वजह…
लाइफस्टाइल

क्या आप जानते हैं फल खाने का भी होता है सही समय ये गलत आदतें बन सकती हैं बीमारी की वजह…

March 18, 2026
क्या चना खाने का सही तरीका जानते हैं आप भुना, भीगा या पका हुआ; जानें किसमें छिपा है ज्यादा पोषण…
लाइफस्टाइल

क्या चना खाने का सही तरीका जानते हैं आप भुना, भीगा या पका हुआ; जानें किसमें छिपा है ज्यादा पोषण…

March 16, 2026
ममता का नाम लिए बिना मोदी करेंगे ‘खेला’ 2021 की गलती नहीं दोहराएगी BJP, बदला पूरा गेमप्लान…
राजनीति

ममता का नाम लिए बिना मोदी करेंगे ‘खेला’ 2021 की गलती नहीं दोहराएगी BJP, बदला पूरा गेमप्लान…

March 15, 2026
Next Post
प्रचंड गर्मी..14 साल का टूटा रिकॉर्ड; दिल्ली में पारा 47 डिग्री के पार, अगले पांच दिन भीषण लू का अलर्ट

प्रचंड गर्मी..14 साल का टूटा रिकॉर्ड; दिल्ली में पारा 47 डिग्री के पार, अगले पांच दिन भीषण लू का अलर्ट

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी, जानें आपके शहर का ताजा ताजा नया रेट…

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी, जानें आपके शहर का ताजा ताजा नया रेट…

March 20, 2026
प्रदेश में जल क्रांति का नया अध्याय जल जीवन मिशन 2.0 पर ऐतिहासिक एमओयू…

प्रदेश में जल क्रांति का नया अध्याय जल जीवन मिशन 2.0 पर ऐतिहासिक एमओयू…

March 20, 2026
प्रदेश के विकास में सबसे बड़ी बाधा नक्सलवाद को डबल इंजन की सरकार ने किया दूर सीएम साय…

प्रदेश के विकास में सबसे बड़ी बाधा नक्सलवाद को डबल इंजन की सरकार ने किया दूर सीएम साय…

March 20, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी, जानें आपके शहर का ताजा ताजा नया रेट…

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी, जानें आपके शहर का ताजा ताजा नया रेट…

March 20, 2026
प्रदेश में जल क्रांति का नया अध्याय जल जीवन मिशन 2.0 पर ऐतिहासिक एमओयू…

प्रदेश में जल क्रांति का नया अध्याय जल जीवन मिशन 2.0 पर ऐतिहासिक एमओयू…

March 20, 2026
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी, जानें आपके शहर का ताजा ताजा नया रेट…
सामान्य

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी, जानें आपके शहर का ताजा ताजा नया रेट…

by NBTV24
March 20, 2026
0

नई दिल्ली:– मिडिल ईस्ट (मध्य पूर्व) में गहराते युद्ध के संकट और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...

Read more
प्रदेश में जल क्रांति का नया अध्याय जल जीवन मिशन 2.0 पर ऐतिहासिक एमओयू…

प्रदेश में जल क्रांति का नया अध्याय जल जीवन मिशन 2.0 पर ऐतिहासिक एमओयू…

March 20, 2026
प्रदेश के विकास में सबसे बड़ी बाधा नक्सलवाद को डबल इंजन की सरकार ने किया दूर सीएम साय…

प्रदेश के विकास में सबसे बड़ी बाधा नक्सलवाद को डबल इंजन की सरकार ने किया दूर सीएम साय…

March 20, 2026
केंद्रीय मंत्री को जान से मारने की धमकी, अज्ञात नंबर से आया फोन, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट…

केंद्रीय मंत्री को जान से मारने की धमकी, अज्ञात नंबर से आया फोन, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट…

March 20, 2026
दिल्ली-NCR समेत इन 6 राज्यों में तूफानी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अगले 48 घंटे का अलर्ट…

दिल्ली-NCR समेत इन 6 राज्यों में तूफानी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अगले 48 घंटे का अलर्ट…

March 20, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com