• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home सामान्य

आयुष्मान योजना में सख्ती 20 बेड पर 3 MBBS डॉक्टर अनिवार्य, छोटे अस्पतालों की बढ़ी और भी मुश्किल…

NBTV24 by NBTV24
January 29, 2026
in सामान्य
0
आयुष्मान योजना में सख्ती 20 बेड पर 3 MBBS डॉक्टर अनिवार्य, छोटे अस्पतालों की बढ़ी और भी मुश्किल…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:– आयुष्मान भारत योजना के पंजीयन और उपचार व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से शुरू किए गए नए विभागीय पोर्टल (HEM 2.0) ने छोटे और मध्यम आकार के निजी अस्पतालों की चिंता बढ़ा दी है। नए नियमों को लेकर अस्पताल संचालकों और डॉक्टर संगठनों में नाराजगी देखने को मिल रही है।

20 बेड पर 3 MBBS डॉक्टर अनिवार्य
HEM 2.0 पोर्टल के तहत अब हर 20 बेड पर तीन MBBS डॉक्टरों की नियुक्ति अनिवार्य कर दी गई है। इसमें 24 घंटे की सेवा के लिए तीन शिफ्ट में एक-एक डॉक्टर की तैनाती जरूरी होगी। निजी अस्पतालों का कहना है कि कम आय और बढ़ते खर्च के बीच तीन MBBS डॉक्टरों का वेतन देना उनके लिए व्यावहारिक नहीं है। पहले बीएएमएस या अन्य पद्धतियों के चिकित्सकों की सहायता से व्यवस्था चल जाती थी, लेकिन नए नियमों में इसकी अनुमति नहीं दी गई है।

सर्जन और विशेषज्ञों की सेवाओं पर भी सीमा
नए पोर्टल में सर्जन और एनेस्थीसिया विशेषज्ञों को अधिकतम तीन अस्पतालों से अधिक अटैच होने पर रोक लगा दी गई है। अभी तक ये विशेषज्ञ कई अस्पतालों में सेवाएं दे रहे थे। इस प्रतिबंध के चलते कई छोटे अस्पतालों में सर्जरी सेवाएं बंद होने और मरीजों के इलाज पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

आयुष्मान से बाहर हो सकते हैं कई अस्पताल
चिकित्सकों का मानना है कि नए नियमों की अनिवार्यता के कारण कई छोटे अस्पताल शर्तें पूरी नहीं कर पाएंगे। इससे आयुष्मान योजना में पंजीकृत अस्पतालों की संख्या घट सकती है, जिसका सीधा असर मरीजों की सुविधा पर पड़ेगा।

31 जनवरी तक देनी होगी जानकारी
स्वास्थ्य विभाग ने हॉस्पिटल इंपैनलमेंट मॉड्यूल (HEM 2.0) पोर्टल पर निजी अस्पतालों को 31 जनवरी तक सभी जानकारी अपडेट करना अनिवार्य किया है। इसी आधार पर आयुष्मान समेत अन्य शासकीय स्वास्थ्य योजनाओं के लिए पात्र अस्पतालों की सूची तय की जाएगी। सरकार का दावा है कि इससे अस्पतालों की मनमानी पर रोक लगेगी और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।

लंबित भुगतान से भी बिगड़ रही स्थिति
आयुष्मान योजना के तहत अस्पतालों के करीब 600 करोड़ रुपये के लंबित भुगतान का असर अब इलाज पर दिखने लगा है। हालांकि अस्पताल सीधे तौर पर मरीजों को मना नहीं कर रहे, लेकिन उन्हें नकद भुगतान पर इलाज कराने के लिए अलग-अलग तरीकों से राजी करने की कोशिश की जा रही है। इस मुद्दे पर आईएमए समेत कई संगठनों ने चेतावनी भी दी है।

डॉक्टर संगठनों ने जताई आपत्ति
आईएमए हॉस्पिटल बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेन्द्र शुक्ला ने कहा कि 20 बिस्तरों के अस्पताल में तीन MBBS डॉक्टरों की अनिवार्यता अव्यवहारिक है। इस विषय को हाल ही में हुई बैठक में उठाकर शासन से समाधान की मांग की गई है।

योजना को सीमित करने का आरोप
एएचपीआई के अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता ने बताया कि छत्तीसगढ़ में आयुष्मान योजना से जुड़े छोटे और मध्यम अस्पतालों में भारी असंतोष है। उनका कहना है कि बढ़ते वित्तीय बोझ के चलते ऐसा प्रतीत होता है कि योजना का दायरा सीमित करने या अस्पतालों को इससे बाहर करने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं।

Tags: Ayushman Yojana becomes stricter: 3 MBBS doctors mandatory for every 20 bedsHindi newsIndiaToday latest newsToday newsछत्तीसगढ़नई दिल्ली
Previous Post

सीएम ने प्रदेश पुलिस के रजत जयंती पदक का किया अनावरण, CPF के जवानों को मिलेगा सम्मान…

Next Post

वित्त मंत्री ने लोकसभा में रखा आर्थिक सर्वेक्षण, GDP 6.8%–7.2% रहने की उम्मीद…

Related Posts

केंद्र का बड़ा फैसला : PNG/गैस सप्लाई में 20% अतिरिक्त आवंटन, होटल-ढाबों समेत इन सेक्टर को मिलेगी बड़ी प्राथमिकता…
सामान्य

केंद्र का बड़ा फैसला : PNG/गैस सप्लाई में 20% अतिरिक्त आवंटन, होटल-ढाबों समेत इन सेक्टर को मिलेगी बड़ी प्राथमिकता…

March 21, 2026
आज का राशिफल आज किस पर रहेगी शनि की कृपा, यहां पर देखें पूरी भविष्यवाणी…
सामान्य

आज का राशिफल आज किस पर रहेगी शनि की कृपा, यहां पर देखें पूरी भविष्यवाणी…

March 21, 2026
अब गन्ना किसानों को बड़ी राहत, 5.97 करोड़ का भुगतान जारी, यहां देखें पूरी डिटेल…
सामान्य

अब गन्ना किसानों को बड़ी राहत, 5.97 करोड़ का भुगतान जारी, यहां देखें पूरी डिटेल…

March 21, 2026
ईरान पर सख्त रुख, ट्रंप का बड़ा बयान मिडिल ईस्ट में सैन्य रणनीति पर हुआ बड़ा खुलासा…
सामान्य

ईरान पर सख्त रुख, ट्रंप का बड़ा बयान मिडिल ईस्ट में सैन्य रणनीति पर हुआ बड़ा खुलासा…

March 21, 2026
आखिर HDFC बैंक के चेयरमैन ने क्यों दिया इस्तीफा ये थी नैतिकता के पीछे की सच्चाई, नागपुर से है कनेक्शन…
सामान्य

आखिर HDFC बैंक के चेयरमैन ने क्यों दिया इस्तीफा ये थी नैतिकता के पीछे की सच्चाई, नागपुर से है कनेक्शन…

March 21, 2026
आज19 राज्यों में आंधी-बारिश और ओलों का तांडव दिल्ली-यूपी में गिरा पारा, जानिए आपके राज्य का हाल…
सामान्य

आज19 राज्यों में आंधी-बारिश और ओलों का तांडव दिल्ली-यूपी में गिरा पारा, जानिए आपके राज्य का हाल…

March 21, 2026
Next Post
वित्त मंत्री ने लोकसभा में रखा आर्थिक सर्वेक्षण, GDP 6.8%–7.2% रहने की उम्मीद…

वित्त मंत्री ने लोकसभा में रखा आर्थिक सर्वेक्षण, GDP 6.8%–7.2% रहने की उम्मीद…

केंद्र का बड़ा फैसला : PNG/गैस सप्लाई में 20% अतिरिक्त आवंटन, होटल-ढाबों समेत इन सेक्टर को मिलेगी बड़ी प्राथमिकता…

केंद्र का बड़ा फैसला : PNG/गैस सप्लाई में 20% अतिरिक्त आवंटन, होटल-ढाबों समेत इन सेक्टर को मिलेगी बड़ी प्राथमिकता…

March 21, 2026
किसानों से किया हर एक वादा पूरा कर रही है हमारी सरकार सीएम सायं…

प्रदेश में 32 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी, कर्मचारी चयन मंडल विधेयक 2026 पास, अब परीक्षार्थियों को नहीं होगी कोई परेशानी…

March 21, 2026
सीएम ने कुदरगढ़ी माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर की प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना…

सीएम ने कुदरगढ़ी माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर की प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना…

March 21, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

केंद्र का बड़ा फैसला : PNG/गैस सप्लाई में 20% अतिरिक्त आवंटन, होटल-ढाबों समेत इन सेक्टर को मिलेगी बड़ी प्राथमिकता…

केंद्र का बड़ा फैसला : PNG/गैस सप्लाई में 20% अतिरिक्त आवंटन, होटल-ढाबों समेत इन सेक्टर को मिलेगी बड़ी प्राथमिकता…

March 21, 2026
किसानों से किया हर एक वादा पूरा कर रही है हमारी सरकार सीएम सायं…

प्रदेश में 32 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी, कर्मचारी चयन मंडल विधेयक 2026 पास, अब परीक्षार्थियों को नहीं होगी कोई परेशानी…

March 21, 2026
केंद्र का बड़ा फैसला : PNG/गैस सप्लाई में 20% अतिरिक्त आवंटन, होटल-ढाबों समेत इन सेक्टर को मिलेगी बड़ी प्राथमिकता…
सामान्य

केंद्र का बड़ा फैसला : PNG/गैस सप्लाई में 20% अतिरिक्त आवंटन, होटल-ढाबों समेत इन सेक्टर को मिलेगी बड़ी प्राथमिकता…

by NBTV24
March 21, 2026
0

नई दिल्ली:– पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय के सचिव डॉ. नीरज मित्तल ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के...

Read more
किसानों से किया हर एक वादा पूरा कर रही है हमारी सरकार सीएम सायं…

प्रदेश में 32 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी, कर्मचारी चयन मंडल विधेयक 2026 पास, अब परीक्षार्थियों को नहीं होगी कोई परेशानी…

March 21, 2026
सीएम ने कुदरगढ़ी माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर की प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना…

सीएम ने कुदरगढ़ी माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर की प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना…

March 21, 2026
प्रदेश में जल क्रांति का नया अध्याय जल जीवन मिशन 2.0 पर ऐतिहासिक एमओयू…

किसानों से किया हर एक वादा पूरा कर रही है हमारी सरकार सीएम सायं…

March 21, 2026
सीएम ने नवरात्रि की पावन बेला पर मां महामाया की धरा से सरगुजा ओलंपिक का किया शुभारंभ…

सीएम ने नवरात्रि की पावन बेला पर मां महामाया की धरा से सरगुजा ओलंपिक का किया शुभारंभ…

March 21, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com