• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

बालको ने अग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाया, कर्मचारियों और समुदाय को किया जागरूक

NBTV24 by NBTV24
April 26, 2025
in छत्तीसगढ़
0
बालको ने अग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाया, कर्मचारियों और समुदाय को किया जागरूक
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

कोरबा :- वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने ‘यूनाइट टू इग्नाइट- ए फायर सेफ इंडिया’ थीम के तहत जागरूकता अभियान के साथ राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया। इसका उद्देश्य बालको के प्रचालन क्षेत्रों और आसपास के समुदाय में अग्नि सुरक्षा जागरूकता, आपातकालीन प्रतिक्रिया और सक्रिय घटनाओं को कम करने पर ध्यान केंद्रित करना था। इसमें कर्मचारियों, स्कूली छात्रों और समुदाय के सदस्यों सहित 1500 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

14 अप्रैल से आरंभ हुए साप्ताहिक आयोजन में अग्नि सुरक्षा के महत्व पर जोर देते हुए क्विज़, ड्राइंग और स्लोगन जैसी रचनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से जनजागरूकता बढ़ाई गई। साथ ही बालको ने समुदाय में ‘सुरक्षा-प्रथम’ संस्कृति विकसित करने के लिए अग्नि सुरक्षा प्रदर्शनियों, नुक्कड़ नाटक और सुरक्षा प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित किए।

संयंत्र में अग्नि सुरक्षा उपायों को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न विभागों की टीमों और व्यक्तियों को सम्मानित करते हुए अभियान का समापन किया गया। इस अवसर पर कोरबा के अन्य उद्योगों, जैसे कि एनटीपीसी लिमिटेड (नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन) और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के प्रतिनिधियों की सहभागिता भी देखने को मिली, जो क्षेत्रीय सुरक्षा के प्रति सहयोगात्मक दृष्टिकोण को दर्शाता है।

बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा कि अग्नि सुरक्षा हमारे प्रचालन का एक अत्यंत महत्वपूर्ण पहलू है। बालको में हम निरंतर जागरूकता, कौशल विकास और बुनियादी ढांचे में निवेश कर रहे हैं, जिससे हम अपने शून्य हानि दृष्टिकोण को साकार कर सकें। हमारी प्राथमिकता तैयारी, जवाबदेही और एकीकृत प्रतिक्रिया प्रणाली पर केंद्रित है, जो हमारे लोगों की भलाई और संचालन की स्थिरता सुनिश्चित करती है।

आईओसीएल के प्रचालन प्रबंधक श्री पैगम्बर सिंह ने बालको की प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि आपातकालीन तैयारी और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमताओं को सुदृढ़ करने में बालको की प्रतिबद्धता प्रशंसनीय है। प्रशिक्षण, बुनियादी ढांचे और सहयोग में उनके निरंतर निवेश ने आग से संबंधित आपात स्थितियों के प्रबंधन के लिए क्षेत्र की तत्परता को काफी हद तक बढ़ाया है।

बालको की अग्नि एवं सुरक्षा टीम समय पर कार्रवाई और सतत प्रशिक्षण के माध्यम से जीवन और संपत्ति की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है। पिछले वित्तीय वर्ष में विभाग ने 290 से अधिक आपातकालीन घटनाओं का सफलतापूर्वक समाधान किया तथा 5000 से अधिक व्यक्तियों को अग्निशामक यंत्रों के प्रयोग, सीपीआर अभ्यास और आपात प्रबंधन तकनीकों पर प्रशिक्षण प्रदान किया।

आग लगने की संभावित घटनाओं के लिए तत्परता सुनिश्चित करने हेतु संयंत्र और आसपास के क्षेत्रों में 70 से अधिक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त, बालको अस्पताल में स्प्रिंकलर सिस्टम की स्थापना एवं उन्नत अग्नि अलार्म प्रणाली का प्रचालन क्षेत्रों में उपयोग करके अग्नि सुरक्षा बुनियादी ढांचे को सशक्त किया गया।

बालको के अग्निशमन विभाग को उसके उत्कृष्ट योगदान हेतु ग्रो केयर इंडिया फाउंडेशन द्वारा मेटल एवं पावर डिवीजन में प्लैटिनम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार अग्नि सुरक्षा एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया तैयारियों में विभाग की उत्कृष्टता को मान्यता प्रदान करता है।

Tags: BALCO celebrated Fire Safety WeekHindi newsIndiapeople are celebrating the birth of their beloved Kanha.Shri Krishna has been the center of our faith for agesthe TV36 Hindustan family also celebrated the birth anniversary of Krishna with their Kanha….Today latest newsToday newsWhile people are celebrating the birth of their beloved Kanha
Previous Post

अब बीएड और बिना बीएड दोनों बनेंगे शिक्षक, नियमावली संशोधन के साथ आदेश जारी…

Next Post

कुरुद को नगर पालिका का दर्जा देने की मांग : नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव ने दिया आश्वासन…

Related Posts

नवोत्थान और विकसित भारत–2047 के विजन का सशक्त दस्तावेज है केन्द्रीय बजट …
छत्तीसगढ़

नवोत्थान और विकसित भारत–2047 के विजन का सशक्त दस्तावेज है केन्द्रीय बजट …

February 8, 2026
31 मार्च से पहले प्रदेश में खत्म होगा नक्सलवाद, अमित शाह ने नक्सलियों को दी आखिरी चेतावनी…
छत्तीसगढ़

31 मार्च से पहले प्रदेश में खत्म होगा नक्सलवाद, अमित शाह ने नक्सलियों को दी आखिरी चेतावनी…

February 8, 2026
प्रदेश सरकार का फैसला दमाखेड़ा को मिला नया नाम…
छत्तीसगढ़

प्रदेश सरकार का फैसला दमाखेड़ा को मिला नया नाम…

February 7, 2026
मुख्यधारा की ओर लौटता विश्वास बीजापुर में 30 नक्सलियों का सरेंडर, शांति और विकास की दिशा में बड़ा कदम – सीएम साय…
छत्तीसगढ़

मुख्यधारा की ओर लौटता विश्वास बीजापुर में 30 नक्सलियों का सरेंडर, शांति और विकास की दिशा में बड़ा कदम – सीएम साय…

February 7, 2026
आदिवासियों की संस्कृति में बसती है छत्तीसगढ़ की आत्मा – राष्ट्रपति…
छत्तीसगढ़

आदिवासियों की संस्कृति में बसती है छत्तीसगढ़ की आत्मा – राष्ट्रपति…

February 7, 2026
U19 वर्ल्ड कप जीत पर प्रदेश में जश्न, सीएम विष्णुदेव साय और मंत्री ओपी चौधरी ने दी भारतीय टीम को दी बधाई…
छत्तीसगढ़

U19 वर्ल्ड कप जीत पर प्रदेश में जश्न, सीएम विष्णुदेव साय और मंत्री ओपी चौधरी ने दी भारतीय टीम को दी बधाई…

February 7, 2026
Next Post
कुरुद को नगर पालिका का दर्जा देने की मांग : नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव ने दिया आश्वासन…

कुरुद को नगर पालिका का दर्जा देने की मांग : नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव ने दिया आश्वासन…

बॉडी बनाने का शार्टकट युवाओं की सेहत पर पड़ रहा भारी, बिना सलाह प्रोटीन पाउडर, क्रिएटीन और सप्लीमेंट्स लेना है इतना खतरनाक…

बॉडी बनाने का शार्टकट युवाओं की सेहत पर पड़ रहा भारी, बिना सलाह प्रोटीन पाउडर, क्रिएटीन और सप्लीमेंट्स लेना है इतना खतरनाक…

February 8, 2026
सहमति से बने संबंध दुष्कर्म नहीं, हाईकोर्ट ने शादी का झांसा देकर रेप केस में सुनाया ऐसा फैसला की चौंक जाएंगे आप …

सहमति से बने संबंध दुष्कर्म नहीं, हाईकोर्ट ने शादी का झांसा देकर रेप केस में सुनाया ऐसा फैसला की चौंक जाएंगे आप …

February 8, 2026
नवोत्थान और विकसित भारत–2047 के विजन का सशक्त दस्तावेज है केन्द्रीय बजट …

नवोत्थान और विकसित भारत–2047 के विजन का सशक्त दस्तावेज है केन्द्रीय बजट …

February 8, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

बॉडी बनाने का शार्टकट युवाओं की सेहत पर पड़ रहा भारी, बिना सलाह प्रोटीन पाउडर, क्रिएटीन और सप्लीमेंट्स लेना है इतना खतरनाक…

बॉडी बनाने का शार्टकट युवाओं की सेहत पर पड़ रहा भारी, बिना सलाह प्रोटीन पाउडर, क्रिएटीन और सप्लीमेंट्स लेना है इतना खतरनाक…

February 8, 2026
सहमति से बने संबंध दुष्कर्म नहीं, हाईकोर्ट ने शादी का झांसा देकर रेप केस में सुनाया ऐसा फैसला की चौंक जाएंगे आप …

सहमति से बने संबंध दुष्कर्म नहीं, हाईकोर्ट ने शादी का झांसा देकर रेप केस में सुनाया ऐसा फैसला की चौंक जाएंगे आप …

February 8, 2026
बॉडी बनाने का शार्टकट युवाओं की सेहत पर पड़ रहा भारी, बिना सलाह प्रोटीन पाउडर, क्रिएटीन और सप्लीमेंट्स लेना है इतना खतरनाक…
लाइफस्टाइल

बॉडी बनाने का शार्टकट युवाओं की सेहत पर पड़ रहा भारी, बिना सलाह प्रोटीन पाउडर, क्रिएटीन और सप्लीमेंट्स लेना है इतना खतरनाक…

by NBTV24
February 8, 2026
0

नई दिल्ली:–:शहर के कॉलेजों और यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले युवाओं में कम समय में बॉडी बनाने का क्रेज तेजी से...

Read more
सहमति से बने संबंध दुष्कर्म नहीं, हाईकोर्ट ने शादी का झांसा देकर रेप केस में सुनाया ऐसा फैसला की चौंक जाएंगे आप …

सहमति से बने संबंध दुष्कर्म नहीं, हाईकोर्ट ने शादी का झांसा देकर रेप केस में सुनाया ऐसा फैसला की चौंक जाएंगे आप …

February 8, 2026
नवोत्थान और विकसित भारत–2047 के विजन का सशक्त दस्तावेज है केन्द्रीय बजट …

नवोत्थान और विकसित भारत–2047 के विजन का सशक्त दस्तावेज है केन्द्रीय बजट …

February 8, 2026
31 मार्च से पहले प्रदेश में खत्म होगा नक्सलवाद, अमित शाह ने नक्सलियों को दी आखिरी चेतावनी…

31 मार्च से पहले प्रदेश में खत्म होगा नक्सलवाद, अमित शाह ने नक्सलियों को दी आखिरी चेतावनी…

February 8, 2026
अगर आपके आंखों के नीचे काले घेरे जड़ से हो जाएंगे खत्म सोने से पहले कर लें ये 1 काम…

अगर आपके आंखों के नीचे काले घेरे जड़ से हो जाएंगे खत्म सोने से पहले कर लें ये 1 काम…

February 8, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com