• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home आज

राम मंदिर के उद्घाटन से पहले अमेरिका में हिंदुओं ने निकाली कार रैली, इतने दिनों तक चलेगा उत्सव

NBTV24 by NBTV24
December 17, 2023
in आज, टेक्नोलॉजी, मनोरंजन, राजनीति
0
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

अमेरिका: अमेरिका में विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष महेंद्र सापा ने बताया कि 500 सालों के हिंदुओं के संघर्ष के बाद भगवान श्री राम के मंदिर का अयोध्या में उद्घाटन होने जा रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर पर हम अमेरिका में भी उत्सव मना रहे हैं।

अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को भव्य राम मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है। इसे लेकर पूरे देश में एक उत्साह और उल्लास का माहौल है। ऐसा ही उत्साह और उल्लास अमेरिका में रहने वाले हिंदू समुदाय के लोगों में भी है। यही वजह है कि राम मंदिर के उद्घाटन से पहले अमेरिका में महीने भर तक इसका उत्सव मनाया जाएगा। शनिवार को इस उत्सव की शुरुआत एक विशाल कार रैली से हुई। वॉसिंगटन डीसी के उपनगरीय इलाकों में यह कार रैली निकाली गई।

अमेरिका में महीने भर तक चलेगा उत्सव
अमेरिका में रहने वाले हिंदू समुदाय के कई सदस्य शनिवार को मैरीलैंड के नजदीक स्थित फ्रेडरिक सिटी में श्री भक्त आंजनेय मंदिर में इकट्ठा हुए और राम मंदिर के उद्घाटन की खुशी में कार रैली निकाली। अमेरिका में विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष महेंद्र सापा ने बताया कि 500 सालों के हिंदुओं के संघर्ष के बाद भगवान श्री राम के मंदिर का अयोध्या में उद्घाटन होने जा रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर पर हम अमेरिका में भी उत्सव मना रहे हैं। 20 जनवरी को वॉशिंगटन, डीसी इलाके में करीब 1000 हिंदू परिवारों के साथ ऐतिहासिक जश्न मनाया जाएगा।

उत्सव के दौरान ये कार्यक्रम होंगे
सापा ने बताया कि उत्सव के दौरान राम लीला का आयोजन भी कराया जाएगा। साथ ही भगवान श्री राम की कहानियां, भगवान राम की आरती, भजन भी गाए जाएंगे। इस दौरान अमेरिका में पैदा हुए बच्चों को भी भगवान राम के जीवन के बारे में बताया जाएगा। इन उत्सवों के सह-संयोजक और स्थानीय तमिल हिंदू नेता प्रेम कुमार स्वामीनाथन ने कार रैली के दौरान तमिल भाषा में भगवान राम का भजन गाया और साथ ही सभी परिवारों को 20 जनवरी के उत्सव के लिए आमंत्रित किया।

कार रैली में मौजूद अन्य लोगों ने भी कन्नड़, तेलुगु और अन्य भारतीय भाषाओं में भगवान श्री राम की महत्ता बताई। इस कार रैली का आयोजन कृष्णा गुडीपति ने किया। बता दें कि साल 2019 में सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले से अयोध्या में राम मंदिर बनने का रास्ता साफ हो गया था। 5 अगस्त 2020 को पीएम मोदी ने राम मंदिर के निर्माण की आधारशिला रखी थी।

Tags: Hindi newsIndiaPoliticsToday latest newsToday newsअमेरिकाराजनीतिराम मंदिर
Previous Post

राम मंदिर के उद्घाटन से पहले अमेरिका में हिंदुओं ने निकाली कार रैली, इतने दिनों तक चलेगा उत्सव

Next Post

3 राज्यों में हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने इस तारीख को सीडब्ल्यूसी की बुलाई बैठक

Next Post

3 राज्यों में हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने इस तारीख को सीडब्ल्यूसी की बुलाई बैठक

Recent News

नगरीय निकायों में बायोमेट्रिक हाजिरी होगी अनिवार्य, इसी आधार पर तय होगा वेतन…

नगरीय निकायों में बायोमेट्रिक हाजिरी होगी अनिवार्य, इसी आधार पर तय होगा वेतन…

October 25, 2025
विश्व ओपेरा दिवस आज, जानें इस दिन का इतिहास और महत्व…

विश्व ओपेरा दिवस आज, जानें इस दिन का इतिहास और महत्व…

October 25, 2025
प्रदेश के इन जिलों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, शुरू हुई तापमान में गिरावट, छाने लगा कोहरा…

प्रदेश के इन जिलों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, शुरू हुई तापमान में गिरावट, छाने लगा कोहरा…

October 25, 2025
मीन राशि वालों के लाइफ में आएगा ये बदलाव, मकर राशि वाले तनाव को करें कम जानिए सभी जातकों का हाल…

मीन राशि वालों के लाइफ में आएगा ये बदलाव, मकर राशि वाले तनाव को करें कम जानिए सभी जातकों का हाल…

October 25, 2025

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

नगरीय निकायों में बायोमेट्रिक हाजिरी होगी अनिवार्य, इसी आधार पर तय होगा वेतन…

नगरीय निकायों में बायोमेट्रिक हाजिरी होगी अनिवार्य, इसी आधार पर तय होगा वेतन…

October 25, 2025
विश्व ओपेरा दिवस आज, जानें इस दिन का इतिहास और महत्व…

विश्व ओपेरा दिवस आज, जानें इस दिन का इतिहास और महत्व…

October 25, 2025
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com