• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home लाइफस्टाइल

रिश्तेदारों की पांच सलाह से सावधान, पति-पत्नी के बीच का रिश्ता हो सकता है खराब

NBTV24 by NBTV24
March 9, 2024
in लाइफस्टाइल, सामान्य
0
रिश्तेदारों की पांच सलाह से सावधान, पति-पत्नी के बीच का रिश्ता हो सकता है खराब
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : रिश्तेदारों की कुछ सलाह ऐसी भी होती हैं, जो आपके रिश्ते को बिगाड़ सकती हैं और पति के साथ बॉन्डिंग अच्छी होने के बजाय खराब हो सकती है। एक अच्छे रिश्ते की खासियत होती है उसमें मौजूद पॉजिटीविटी, जो आपको आगे बढ़ने में मदद करने के साथ-साथ खुश भी रखती है। अगर ऐसा नहीं हो रहा है तो इसका मतलब है कि आपके रिश्ते में कहीं न कहीं टूटने के संकेत दिखाई दे रहे हैं। आपसी मनमुटाव की ये बातें परिजनों या रिश्तेदारों को पता चलती हैं तो वे सलाह देने लगते हैं। लेकिन रिश्तेदारों की कई ऐसी सलाहें होती हैं, जो रिश्ते को बनाने के बजाय टूटने के कगार पर पहुंचा देती हैं।

समय के साथ सब ठीक हो जाएगा

रिश्तेदारों द्वारा दी गई इस सलाह को मान कर आप हाथ पर हाथ रखकर नहीं बैठ सकतीं कि समय के साथ सब ठीक हो जाता है, क्योंकि कई बार समय हाथ से निकल जाता है और रिश्ते बिगड़ते चले जाते हैं। इसलिए जब आपके रिश्ते में थोड़ी-सी भी कड़वाहट आए तो आपको आपस में चीजें ठीक करने की कोशिश करनी चाहिए।

ससुराल छोड़ने का मशविरा

आपसी रिश्ते बिगड़ने पर रिश्तेदारों की यह खास सलाह होती है कि ससुराल छोड़ दो। उनके अनुसार, सास-ससुर से अलग रहने से सब ठीक हो जाता है। लेकिन आप अपना रिश्ता बरकरार रखना चाहती हैं तो रिश्तेदारों की इस सलाह को न मानें।

प्रेग्नेंसी प्लान करो

आपके खराब हो रहे रिश्ते की खबर जब रिश्तेदारों को लगती है तो आमतौर पर उनकी पहली सलाह होती है कि अब प्रेगनेंसी प्लान कर लो, सब ठीक हो जाएगा। प्रेगनेंसी प्लान करने से पहले अपने रिश्ते को ठीक करना ही बेहतर होगा। बच्चे को जन्म देने का फैसला आप दोनों का ही होना चाहिए, न कि रिश्तेदारों का।

घर के काम औरतों को ही शोभा देते हैं

औरत ही घर का अधिकांश काम कर लेती है। लेकिन अगर कभी आपने रिश्तेदारों के सामने पति को छोटे-से काम में भी मदद करने के लिए कह दिया तो फिर वह अक्सर यह ताना मारेंगे कि घर का काम पुरुषों का नहीं होता है और यही बात वह अन्य लोगों से भी कहेंगे। इस तरह यह बात घर के बाहर चली जाएगी कि आपके घर में तो आदमी काम करते हैं। इस ताने से पति के व्यवहार में भी बदलाव आता है। ऐसे में आप उनसे खुल कर बात करें।

आत्मसम्मान की बात है तो झुकना मत

आपके आपसी मतभेद की बात रिश्तेदारों को पता चलते ही कई सलाहकार आपको सलाह देने आ जाएंगे कि आत्मसम्मान है तो झुकना मत। उनकी इस तरह की सलाह पर आप बिल्कुल ध्यान न दें, क्योंकि उनकी ऐसी सलाह भी आपके अच्छे-भले रिश्ते को बिगाड़ सकती है। रिश्ते को बनाए रखने के लिए कई बार छोटी-छोटी बातों को अनदेखा भी करना पड़ता है।

बड़ा फैसला लेने से पहले

राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम की क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. एस. धनंजय कहती हैं, अगर आपको लगता है कि ससुराल में पर्याप्त प्यार नहीं मिल रहा है तो पहले इसका कारण जानें। क्या आप सास-ससुर के साथ माता-पिता, ननद के साथ बहन, देवर के साथ भाई जैसा व्यवहार कर रही हैं और उन्हें सम्मान दे रही हैं? ससुराल में कोई आपके साथ कैसा व्यवहार करता है, यह उसके व्यक्तित्व को दर्शाता है। आप दुनिया में हर किसी को संतुष्ट नहीं कर सकतीं। बस, एक बात का ध्यान रखें कि आप किसी का अपमान न करें। अगर आपके साथ कोई अप्रिय व्यवहार होता है तो एकांत में चर्चा करें और शांत भाव से पति को बताएं। बड़ा फैसला लेने से पहले सास-ससुर और माता-पिता से चर्चा जरूर करें और बात न बने तो मनोवैज्ञानिक की सलाह लें।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsनई दिल्लीरिश्तेदारों की पांच सलाह से सावधान
Previous Post

कार इंश्योरेंस में रखें इन चार बातों का खास ध्यान, लापरवाही करने पर नहीं मिलेगा एनसीबी का फायदा

Next Post

अभिनेत्री सोफिया लियोनी का 26 साल की उम्र में निधन, अपार्टमेंट में पाई गईं मृत

Related Posts

मुस्लिम आरक्षण पर सरकार का बड़ा फैसला, 5% कोटा पूरी तरह खत्म सभी आदेश निरस्त…
सामान्य

मुस्लिम आरक्षण पर सरकार का बड़ा फैसला, 5% कोटा पूरी तरह खत्म सभी आदेश निरस्त…

February 18, 2026
पुलिस में 700 से ज्यादा पदों पर भर्ती, कल से शुरू होंगे आवेदन…
सामान्य

पुलिस में 700 से ज्यादा पदों पर भर्ती, कल से शुरू होंगे आवेदन…

February 18, 2026
चलती ट्रेन में टीटीई ने छात्रा से की दरिंदगी, इस बहाने केबिन में बुलाया, फिर की अपनी हद पार
सामान्य

चलती ट्रेन में टीटीई ने छात्रा से की दरिंदगी, इस बहाने केबिन में बुलाया, फिर की अपनी हद पार

February 18, 2026
4.2 फीट का दूल्हा, 3.8 फीट की दुल्हन सोशल मीडिया से शुरू हुई प्रेम कहानी, देशभर चर्चा में…
सामान्य

4.2 फीट का दूल्हा, 3.8 फीट की दुल्हन सोशल मीडिया से शुरू हुई प्रेम कहानी, देशभर चर्चा में…

February 18, 2026
रेल यात्रियों की बल्ले-बल्ले, होली पर इस लाइन के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखिए टाइम टेबल…
मध्यप्रदेश

रेल यात्रियों की बल्ले-बल्ले, होली पर इस लाइन के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखिए टाइम टेबल…

February 18, 2026
तारिक रहमान बने इस देश के नए प्रधानमंत्री, ढाका में हुआ भव्य शपथ ग्रहण…
सामान्य

तारिक रहमान बने इस देश के नए प्रधानमंत्री, ढाका में हुआ भव्य शपथ ग्रहण…

February 17, 2026
Next Post
अभिनेत्री सोफिया लियोनी का 26 साल की उम्र में निधन, अपार्टमेंट में पाई गईं मृत

अभिनेत्री सोफिया लियोनी का 26 साल की उम्र में निधन, अपार्टमेंट में पाई गईं मृत

मुस्लिम आरक्षण पर सरकार का बड़ा फैसला, 5% कोटा पूरी तरह खत्म सभी आदेश निरस्त…

मुस्लिम आरक्षण पर सरकार का बड़ा फैसला, 5% कोटा पूरी तरह खत्म सभी आदेश निरस्त…

February 18, 2026
पुलिस में 700 से ज्यादा पदों पर भर्ती, कल से शुरू होंगे आवेदन…

पुलिस में 700 से ज्यादा पदों पर भर्ती, कल से शुरू होंगे आवेदन…

February 18, 2026
चलती ट्रेन में टीटीई ने छात्रा से की दरिंदगी, इस बहाने केबिन में बुलाया, फिर की अपनी हद पार

चलती ट्रेन में टीटीई ने छात्रा से की दरिंदगी, इस बहाने केबिन में बुलाया, फिर की अपनी हद पार

February 18, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

मुस्लिम आरक्षण पर सरकार का बड़ा फैसला, 5% कोटा पूरी तरह खत्म सभी आदेश निरस्त…

मुस्लिम आरक्षण पर सरकार का बड़ा फैसला, 5% कोटा पूरी तरह खत्म सभी आदेश निरस्त…

February 18, 2026
पुलिस में 700 से ज्यादा पदों पर भर्ती, कल से शुरू होंगे आवेदन…

पुलिस में 700 से ज्यादा पदों पर भर्ती, कल से शुरू होंगे आवेदन…

February 18, 2026
मुस्लिम आरक्षण पर सरकार का बड़ा फैसला, 5% कोटा पूरी तरह खत्म सभी आदेश निरस्त…
सामान्य

मुस्लिम आरक्षण पर सरकार का बड़ा फैसला, 5% कोटा पूरी तरह खत्म सभी आदेश निरस्त…

by NBTV24
February 18, 2026
0

नई दिल्ली:– महाराष्ट्र की राजनीति में आरक्षण को लेकर एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। राज्य की देवेंद्र फडणवीस सरकार...

Read more
पुलिस में 700 से ज्यादा पदों पर भर्ती, कल से शुरू होंगे आवेदन…

पुलिस में 700 से ज्यादा पदों पर भर्ती, कल से शुरू होंगे आवेदन…

February 18, 2026
चलती ट्रेन में टीटीई ने छात्रा से की दरिंदगी, इस बहाने केबिन में बुलाया, फिर की अपनी हद पार

चलती ट्रेन में टीटीई ने छात्रा से की दरिंदगी, इस बहाने केबिन में बुलाया, फिर की अपनी हद पार

February 18, 2026
चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक उतार-चढ़ाव: 48 घंटे में इतने लाख की गिरावट…

चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक उतार-चढ़ाव: 48 घंटे में इतने लाख की गिरावट…

February 18, 2026
जनगणना-2027 राष्ट्र निर्माण की आधारशिला मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

जनगणना-2027 राष्ट्र निर्माण की आधारशिला मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

February 18, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com