पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर अवैध गतिविधियों पर रोकने हेतु दिशा निर्देश दिए गए थे जिस पर नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रॉबिंसन गुड़िया के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी कुसमुंडा कृष्ण कुमार वर्मा के नेतृत्व में वाहन चेकिंग दौरान कुचेना कुसमुण्डा क्षेत्र में 4 नग नया होण्डा साईन 125 सीसी मोटर सायकल,4 नग नया होण्डा साईन 100 सीसी मोटर सायकल,5 नग नया होण्डा एक्टिवा स्कूटी मिला किमत लगभग 13,00,000 रुपये है जो लावारिस हालत में मिला है उक्त मोटर सायकल चोरी का होने के संदेह पर जप्तसुदा माल कब्जा पुलिस लेकर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक कृष्ण कुमार वर्मा, स.उ.नि. संतराम सिन्हा, प्रधान आरक्षक जशपाल सिंह,आरक्षक सुरेश कैवर्त, आरक्षक मदन जायसवाल,पुष्पेन्द्र साहू,आर खगेश्वर साहू की भूमिका रही।