• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home राजनीति

कमलनाथ को बड़ा झटका, छिंदवाड़ा के महापौर भाजपा में शामिल

NBTV24 by NBTV24
April 1, 2024
in राजनीति, लाइफस्टाइल
0
कमलनाथ को बड़ा झटका, छिंदवाड़ा के महापौर भाजपा में शामिल
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

भोपाल : मध्य प्रदेश में कांग्रेस और कमलनाथ को बड़ा झटका लगा है। छिंदवाड़ा के महापौर विक्रम अहाके ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ले ली।

दिल्ली की बैठक में शामिल होंगे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को दिल्ली, रीवा, सतना और छिंदवाड़ा जिले के प्रवास पर रहेंगे। वे भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेने प्रातः दिल्ली जाएंगे। दोपहर में दिल्ली से रीवा पहुंचकर रामपुर बघेलान के लिए रवाना होंगे। वहां स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेकर छिंदवाड़ा के लिए रवाना होंगे। छिंदवाड़ा के चौरई में चुनाव प्रचार करेंगे। इसके बाद शहपुरा चांद में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। रात को शहनाई गार्डन में आयोजित प्रबुद्धजन कार्यक्रम में भाग लेंगे। रात्रि विश्राम भी छिंदवाड़ा में करेंगे। दो अप्रैल को प्रातः जबलपुर के लिए रवाना होंगे।

तीन अप्रैल को आएंगी स्मृति, छह को राजनाथ
लोकसभा चुनाव की दृष्टि से भारतीय जनता पार्टी का वरिष्ठ नेतृत्व प्रदेश के विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों के प्रवास पर रहेंगे। प्रदेश लोकसभा चुनाव प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह सोमवार को शहडोल जिले के प्रवास पर रहेंगे। दो अप्रैल को केंन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना में रहेंगे। तीन अप्रैल को केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी खजुराहो में रहेंगी और छह अप्रैल को केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सीधी में चुनावी कार्यक्रम में भाग लेंगे। सिंधिया मंगलवार को शाम 7 बजे गुना में गुना नगर व कैंट मंडल पोलिंग बूथ के कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल होंगे। स्मृति ईरानी बुधवार को दोपहर 2.30 बजे पन्ना में नामांकन के पश्चात् रोड-शो में शामिल होकर जनसभा को संबोधित करेंगी। केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह छह अप्रैल को प्रातः 11.30 बजे सिंगरौली जिले के बैढ़न में जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 2.30 बजे लोकतंत्र सेनानियों से भेंट करेंगे एवं सीधी कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे। श्री सिंह दोपहर 3.30 बजे प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक में शमिल होंगे। सायं 4.30 बजे सीधी में जनसभा को संबोधित करेंगे।

यह भी हुए भाजपा में शामिल

छिंदवाड़ा महापौर विक्रम अहाके के साथ छिंदवाड़ा नगर निगम जल विभाग सभापति प्रमोद शर्मा, अनुसूचित जाति विभाग जिला अध्यक्ष सिद्धांत थनेसर, पूर्व एनएसयूआई जिला अध्यक्ष आशीष साहू, पूर्व एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष धीरज राऊत, पूर्व एनएसयूआई जिला कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य उपाध्याय, पूर्व एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष सुमित दुबे भी भाजपा में शामिल हुए हैं।

इससे पहले भी लगे हैं झटके

मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और कमलनाथ के करीबी माने जाने वाले दीपक सक्सेना के भी भाजपा में शामिल होने की अटकलें लग रही हैं। पिछले हफ्ते कांग्रेस के विधायक कमलेश शाह ने भी भाजपा की सदस्यता ली थी। इससे पहले कांग्रेस नेता और पूर्व प्रवक्ता सैयद जाफर भी भाजपा में शामिल हो चुके हैं। छिंदवाड़ा में कमलनाथ और नकुलनाथ को कमजोर करने के लिए भाजपा लगातार हमले कर रही है। 2019 के चुनावों में छिंदवाड़ा सीट छोड़कर प्रदेश की 29 में से 28 सीटों को भाजपा ने जीता था। भाजपा इस बार राज्य की सभी सीटों को जीतने का लक्ष्य लेकर काम कर रही है। इसी वजह से कमलनाथ को उनके घर में घेरा जा रहा है।

कमलनाथ को बड़ा झटका, छिंदवाड़ा के महापौर भाजपा में शामिल
मध्य प्रदेश में कमलनाथ और कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। सांसद और कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ के आदिवासियों को लेकर दिए गए बयान से आहत होकर छिंदवाड़ा महापौर विक्रम अहाके भाजपा में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के सामने छिंदवाड़ा महापौर विक्रम अहाके भाजपा में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने छिंदवाड़ा महापौर अहाके का स्वागत किया। डॉ. यादव ने कहा कि छिंदवाड़ा में कमलनाथ जी ने बहुत गड़बड़ की है। नकुलनाथ जी ने आदिवासियों का अपमान किया था। गोंड समाज के राजपरिवार का अपमान किया है। यह उन्हें शोभा नहीं देता है। इससे आहत होकर छिंदवाड़ा के महापौर विक्रम भाई ने तय किया कि उन्हें कांग्रेस में नहीं रहना है। इस वजह से उन्होंने भाजपा में आने का फैसला किया है। हम उनका स्वागत करते हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि छिंदवाड़ा के महापौर विक्रम अहाके और अन्य पार्षदों का स्वागत करता हूं। हमने पहले ही कहा था कि छिंदवाड़ा में कमलनाथ एक्सपोज हो गए हैं। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की रिपोर्ट के अंदर कांग्रेस कार्यालय से लेकर कमलनाथ के निवास तक भ्रष्टाचार में लिप्त है। छिंदवाड़ा की जनता में और जनप्रतिनिधियों ने तय कर लिया है कि इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा को जीत दिलाना है। छिंदवाड़ा के प्रत्येक बूथ से कमलनाथ जी की विदाई होगी।

यह कहा था नकुलनाथ ने
छिंदवाड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ ने हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए अमरवाड़ा विधायक कमलेश शाह को गद्दार कहा था। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि आदिवासी भोले-भाले होते हैं और वे गद्दार नहीं होते। आपके द्वारा चुने गए एक विधायक ने गद्दारी करते हुए कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। आप उन्हें कभी माफ नहीं करना।

महापौर बोले- इस बार छिंदवाड़ा में खिलेगा कमल

विक्रम अहाके ने कहा कि देश और प्रदेश मोदी जी और डॉ. यादव जी के साथ आगे बढ़ रहे हैं। हम उनके कार्यों से प्रभावित होकर उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे। छिंदवाड़ा में इस बार कमल का फूल खिलेगा। विवेक बंटी साहू जीतकर संसद जाएंगे। सबका साथ सबका विश्वास की नीति पर हमें भरोसा है और निश्चित तौर पर और भी नेता हैं छिंदवाड़ा के जो भाजपा में शामिल होने का सोच रहे हैं।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsकमलनाथ को बड़ा झटकानई दिल्लीभोपालमध्यप्रदेश
Previous Post

शेयर बाजार में सरकार की कुल हिस्सेदारी ₹38 लाख करोड़ तक पहुंची, कंपनियों के लाभांश पर यह बात आई सामने

Next Post

पादरी गिरफ्तार, बस में 50 लोगों को लेकर जा रहे थे धर्म परिवर्तन कराने , जांच में होंगे कई बड़े खुलासे

Related Posts

JDU में अभी ‘खेला’ बाकी है नीतीश कुमार ने बुलाई विधायकों-सांसदों की बैठक, सियासी हलचल तेज…
राजनीति

JDU में अभी ‘खेला’ बाकी है नीतीश कुमार ने बुलाई विधायकों-सांसदों की बैठक, सियासी हलचल तेज…

March 6, 2026
प्रदेश में चला साइलेंट ऑपरेशन लोटस चुनाव के वक्त ही बन गई थी नीतीश को हटाने की रणनीति, सवालों के घेरे में BJP…
राजनीति

प्रदेश में चला साइलेंट ऑपरेशन लोटस चुनाव के वक्त ही बन गई थी नीतीश को हटाने की रणनीति, सवालों के घेरे में BJP…

March 5, 2026
नीतीश कुमार ने भरा राज्यसभा नामांकन नए मुख्यमंत्री को लेकर सियासी हलचल तेज…
राजनीति

नीतीश कुमार ने भरा राज्यसभा नामांकन नए मुख्यमंत्री को लेकर सियासी हलचल तेज…

March 5, 2026
पीएम और शाह के खिलाफ FIR सुप्रीम अदालत ने लगाई वकील की क्लास, पूछा- आपको वकालत का लाइसेंस…
राजनीति

पीएम और शाह के खिलाफ FIR सुप्रीम अदालत ने लगाई वकील की क्लास, पूछा- आपको वकालत का लाइसेंस…

February 28, 2026
केजरीवाल और मनीष सिसोदिया सभी आरोपों से बरी, कोर्ट ने कहा- CBI के पास कोई सबूत नहीं…
राजनीति

केजरीवाल और मनीष सिसोदिया सभी आरोपों से बरी, कोर्ट ने कहा- CBI के पास कोई सबूत नहीं…

February 27, 2026
किसान महाचौपाल भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ राहुल-खरगे की हुंकार, ये है पूरा सियासी विवाद…
राजनीति

किसान महाचौपाल भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ राहुल-खरगे की हुंकार, ये है पूरा सियासी विवाद…

February 24, 2026
Next Post
पादरी गिरफ्तार, बस में 50 लोगों को लेकर जा रहे थे धर्म परिवर्तन कराने , जांच में होंगे कई बड़े खुलासे

पादरी गिरफ्तार, बस में 50 लोगों को लेकर जा रहे थे धर्म परिवर्तन कराने , जांच में होंगे कई बड़े खुलासे

UPSC 2025 में युवाओं का जलवा, रायपुर की वैभवी अग्रवाल को 35वीं रैंक…

UPSC 2025 में युवाओं का जलवा, रायपुर की वैभवी अग्रवाल को 35वीं रैंक…

March 6, 2026
महाराष्ट्र बजट क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा CM ने किए बड़े ऐलान, देखें पूरी लिस्ट…

महाराष्ट्र बजट क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा CM ने किए बड़े ऐलान, देखें पूरी लिस्ट…

March 6, 2026
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 08 मार्च को खेलो इंडिया अस्मिता लीग एवं जिला स्तरीय महिला खेल का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 08 मार्च को खेलो इंडिया अस्मिता लीग एवं जिला स्तरीय महिला खेल का आयोजन

March 6, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

UPSC 2025 में युवाओं का जलवा, रायपुर की वैभवी अग्रवाल को 35वीं रैंक…

UPSC 2025 में युवाओं का जलवा, रायपुर की वैभवी अग्रवाल को 35वीं रैंक…

March 6, 2026
महाराष्ट्र बजट क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा CM ने किए बड़े ऐलान, देखें पूरी लिस्ट…

महाराष्ट्र बजट क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा CM ने किए बड़े ऐलान, देखें पूरी लिस्ट…

March 6, 2026
UPSC 2025 में युवाओं का जलवा, रायपुर की वैभवी अग्रवाल को 35वीं रैंक…
सामान्य

UPSC 2025 में युवाओं का जलवा, रायपुर की वैभवी अग्रवाल को 35वीं रैंक…

by NBTV24
March 6, 2026
0

छत्तीसगढ़:– संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा घोषित सिविल सेवा परीक्षा 2025 के फाइनल परिणाम में छत्तीसगढ़ के कई युवाओं...

Read more
महाराष्ट्र बजट क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा CM ने किए बड़े ऐलान, देखें पूरी लिस्ट…

महाराष्ट्र बजट क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा CM ने किए बड़े ऐलान, देखें पूरी लिस्ट…

March 6, 2026
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 08 मार्च को खेलो इंडिया अस्मिता लीग एवं जिला स्तरीय महिला खेल का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 08 मार्च को खेलो इंडिया अस्मिता लीग एवं जिला स्तरीय महिला खेल का आयोजन

March 6, 2026
जेलर 2’ में दिखेगा सुपरस्टार्स का महा-संगम, रजनीकांत के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे ये एक्टर…

जेलर 2’ में दिखेगा सुपरस्टार्स का महा-संगम, रजनीकांत के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे ये एक्टर…

March 6, 2026
सड़क निर्माण में लापरवाही पर सख्त हुए सीएम साय, घटिया काम पर कार्रवाई और ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश…

सड़क निर्माण में लापरवाही पर सख्त हुए सीएम साय, घटिया काम पर कार्रवाई और ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश…

March 6, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com