• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

CG: कोरबा में कन्वेंशन हॉल का सीलिंग ढहने पर एक्शन, हाउसिंग बोर्ड के दो इंजीनियर सस्पेंड

NBTV24 by NBTV24
July 14, 2025
in छत्तीसगढ़
0
CG: कोरबा में कन्वेंशन हॉल का सीलिंग ढहने पर एक्शन, हाउसिंग बोर्ड के दो इंजीनियर सस्पेंड
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

कोरबा:- छत्तीसगढ़ का सबसे मुख्य औद्योगिक शहर माना जाने वाले कोरबा का कन्वेंशन हॉल इन दिनों सुर्खियों में है. यहां के रिसदी रोड में 17 करोड़ की लागत से बने रानी अहिल्याबाई कन्वेंशन हॉल का सीलिंग बीते दिनों ढह गया था. सीलिंग ढहने के मामले में हाउसिंग बोर्ड के दो इंजीनियर को सस्पेंड कर दिया गया है.

कन्वेंशन हॉल का सीलिंग गिरने पर एक्शन: इस मामले में चूक कहां हुई, निर्माण के गुणवत्ता में कहां लापरवाही बरती गई. इसके लिए जांच के आदेश भी दिए गए हैं.सस्पेंड कर दोनों इंजीनियर को आयुक्त छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल रायपुर में जगदलपुर में अटैच कर दिया है.

जून में उद्घाटन और जुलाई में गिरा सिलिंग: ठीक 1 महीने पहले विगत 12 जून को राज्य सरकार की एक महत्वाकांक्षी परियोजना में शामिल कन्वेंशन हॉल का उद्घाटन स्वयं सीएम विष्णु देव साय ने किया था किया था.अब एक महीने के भीतर ही जुलाई में इस कन्वेंशन हॉल की सीलिंग भरभराकर गिर गई है.जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं.कन्वेंशन हॉल का नामकरण रानी अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर सीएम ने ही किया था.

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के आयुक्त का आदेश: कोरबा जिला अपर आयुक्त, छत्तीसगढ़ के निर्माण मंडल बिलासपुर के अधीन है. अपर आयुक्त द्वारा प्रेषित पत्र के आधार पर ही कार्यपालन अभियंता(सिविल) आरके दंदेलिया और सहायक अभियंता(सिविल) कांशी प्रकाश पैकरा को सस्पेंड कर दिया गया है. सस्पेंशन ऑर्डर में उल्लेख किया है कि 11 जुलाई को पत्र के माध्यम से पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होलकर कन्वेंशन हॉल में फॉल्स सीलिंग के गिरने के संबंध में जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया है.

फॉल सीलिंग का गिरना गंभीर तकनीकी खामी: इस जांच प्रतिवेदन में कहा गया है कि भवन का निर्माण 23 अप्रैल 2024 को पूर्ण किया गया है और 8 जुलाई 2025 को अल्प समय में फॉल सीलिंग का गिरना गंभीर तकनीकी खामी और गुणवत्ता में कमी को प्रमाणित करता है.इतने महत्वपूर्ण भवन की एक बड़े भाग की फॉल्स सीलिंग के गिरने से मंडल के छवि धूमिल हुई है. जिसमें प्रथम दृष्टया जांच के आधार पर अन्य दोनों इंजीनियर को निलंबित किया जाता है.रायपुर स्थित गृह निर्माण मंडल के मुख्यालय स्तर से ही जांच टीम का गठन कर इस मामले में आगे की जांच को पूरा किया जाएगा.वर्तमान में की गई कार्रवाई प्रथम दृष्टया तौर पर लापरवाही की वजह से की गई है.

सीएम ने की वेंटिलेशन और एसी लगाने की थी घोषणा :सीएम विष्णु देव साय 12 जून को जब इस कन्वेंशन हॉल का उद्घाटन करने कोरबा आए थे.तब उन्होंने कहा था कि यह हॉल जनता को समर्पित किया जा रहा है.लोकार्पण के समय उन्होंने कन्वेंशन हॉल में वेंटिलेशन की जरूरत महसूस की एक और इसकी व्यवस्था के लिए अलग से राशि स्वीकृत करने की बात भी उन्होंने कही थी. हॉल में वेंटिलेशन की कोई व्यवस्था नहीं है.कहीं भी पंखे और एसी की व्यवस्था भी नहीं की गई है.इस खामी को सीएम ने महसूस किया था और वेंटिलेशन के साथ एसी लगाने के लिए अलग से राशि स्वीकृत करने की घोषणा की थी.हॉल में यह काम शुरू होता, इसके पहले ही इसकी सीलिंग का हिस्सा बुरी तरह से ढह गया है.

हॉल की उपयोगिता पर उठ रहे सवाल: खनिज न्यास मद से होने वाले कार्यों और उनकी उपयोगिता पर हमेशा से ही सवालिया निशान उठते रहे हैं.इस हॉल का निर्माण भी खनिज न्यास फंड से ही किया गया था.फिलहाल कन्वेंशन हॉल का लगभग 30 फ़ीसदी सीलिंग का हिस्सा पूरी तरह से जमीन पर गिर गया है.हॉल की बनावट और इसकी छत काफी फैली हुई है.इतने बड़े हॉल में फॉल सीलिंग लगाए जाने से पहले भी जानकारों ने सवाल उठाए थे.कन्वेंशन हॉल के ऊपर का हिस्सा टीन की शीट से ढका हुआ है.इस टीन की शीट के नीचे भीतर की तरफ फॉल सीलिंग लगाया गया था.

कब शुरू हुआ था कन्वेंशन हॉल का निर्माण ?: इस कन्वेंशन हॉल का निर्माण लगभग वर्ष 2016-17 में शुरू हुआ था. तत्कालीन कलेक्टर पी दयानंद के कार्यकाल में इसकी परिकल्पना की गई और निर्माण कार्य शुरू हुआ था.जहां लगभग 2000 लोगों के एक साथ मौजूद रहने की व्यवस्था है.अब इतने बड़े निर्माण कार्य और इस कन्वेंशन हॉल की उपयोगिता और जरूरत पर भी सवाल उठ रहे हैं.यह एक बड़ा सवाल है कि जिस हॉल के निर्माण में इतनी भारी भरकम राशि खर्च की गई है. उसकी उपयोगिता किस तरह से सार्थक होगी.

Tags: CG: Action taken on collapse of ceiling of convention hall in KorbaHindi newsIndiapeople are celebrating the birth of their beloved Kanha.Shri Krishna has been the center of our faith for agesToday latest newsToday newsWhile people are celebrating the birth of their beloved Kanhaनई दिल्ली
Previous Post

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आह्वान- ‘वेटलैण्ड मित्र’ बनें, जैविक विरासत को बचाएं

Next Post

मुख्यमंत्री साय से आज विधानसभा परिसर में आए जैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात, ये रहे उपस्थित

Related Posts

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में ये राज्य देश में अव्वल…
छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में ये राज्य देश में अव्वल…

March 11, 2026
आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित
छत्तीसगढ़

आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

March 11, 2026
जबरन धर्मांतरण को लेकर प्रदेश में कितना सख्त होने वाला है कानून नए बिल को कैबिनेट से मिली मंजूरी…
छत्तीसगढ़

जबरन धर्मांतरण को लेकर प्रदेश में कितना सख्त होने वाला है कानून नए बिल को कैबिनेट से मिली मंजूरी…

March 11, 2026
ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री साय…
छत्तीसगढ़

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री साय…

March 10, 2026
फुले-नकुल-अम्बेडकर जयंती मेला महोत्सव के लिए सीएम सायं को मिला आमंत्रण…
छत्तीसगढ़

फुले-नकुल-अम्बेडकर जयंती मेला महोत्सव के लिए सीएम सायं को मिला आमंत्रण…

March 10, 2026
इस गांव में सीएम साय की बड़ी घोषणा चंद्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के सामुदायिक भवन के लिए 50 लाख और सड़क के लिए 20 लाख की स्वीकृति…
छत्तीसगढ़

इस गांव में सीएम साय की बड़ी घोषणा चंद्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के सामुदायिक भवन के लिए 50 लाख और सड़क के लिए 20 लाख की स्वीकृति…

March 10, 2026
Next Post
मुख्यमंत्री साय से आज विधानसभा परिसर में आए जैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात, ये रहे उपस्थित

मुख्यमंत्री साय से आज विधानसभा परिसर में आए जैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात, ये रहे उपस्थित

PM खुद घबराए हुए हैं, सदन में नहीं आ पा रहे’, राहुल गांधी ने एपस्टीन और अडानी का नाम लेकर पीएम पर बोला हमला…

PM खुद घबराए हुए हैं, सदन में नहीं आ पा रहे’, राहुल गांधी ने एपस्टीन और अडानी का नाम लेकर पीएम पर बोला हमला…

March 12, 2026
खरमास में पड़ रही चैत्र नवरात्र 2026 आखिर क्या रुक जाएंगे मांगलिक काम…

खरमास में पड़ रही चैत्र नवरात्र 2026 आखिर क्या रुक जाएंगे मांगलिक काम…

March 12, 2026
मरकर भी अमर होंगे हरीश इच्छामृत्यु से पहले अंगदान का बड़ा फैसला, कई बुझते चिरागों को मिलेगी नई जिंदगी…

मरकर भी अमर होंगे हरीश इच्छामृत्यु से पहले अंगदान का बड़ा फैसला, कई बुझते चिरागों को मिलेगी नई जिंदगी…

March 12, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

PM खुद घबराए हुए हैं, सदन में नहीं आ पा रहे’, राहुल गांधी ने एपस्टीन और अडानी का नाम लेकर पीएम पर बोला हमला…

PM खुद घबराए हुए हैं, सदन में नहीं आ पा रहे’, राहुल गांधी ने एपस्टीन और अडानी का नाम लेकर पीएम पर बोला हमला…

March 12, 2026
खरमास में पड़ रही चैत्र नवरात्र 2026 आखिर क्या रुक जाएंगे मांगलिक काम…

खरमास में पड़ रही चैत्र नवरात्र 2026 आखिर क्या रुक जाएंगे मांगलिक काम…

March 12, 2026
PM खुद घबराए हुए हैं, सदन में नहीं आ पा रहे’, राहुल गांधी ने एपस्टीन और अडानी का नाम लेकर पीएम पर बोला हमला…
राजनीति

PM खुद घबराए हुए हैं, सदन में नहीं आ पा रहे’, राहुल गांधी ने एपस्टीन और अडानी का नाम लेकर पीएम पर बोला हमला…

by NBTV24
March 12, 2026
0

नई दिल्ली:– कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर...

Read more
खरमास में पड़ रही चैत्र नवरात्र 2026 आखिर क्या रुक जाएंगे मांगलिक काम…

खरमास में पड़ रही चैत्र नवरात्र 2026 आखिर क्या रुक जाएंगे मांगलिक काम…

March 12, 2026
मरकर भी अमर होंगे हरीश इच्छामृत्यु से पहले अंगदान का बड़ा फैसला, कई बुझते चिरागों को मिलेगी नई जिंदगी…

मरकर भी अमर होंगे हरीश इच्छामृत्यु से पहले अंगदान का बड़ा फैसला, कई बुझते चिरागों को मिलेगी नई जिंदगी…

March 12, 2026
तकिए के नीचे इन चीजों के रखने से पलट सकती है आपकी किस्मत…

तकिए के नीचे इन चीजों के रखने से पलट सकती है आपकी किस्मत…

March 12, 2026
यहां पर दिखेगा विराट, धोनी और रोहित का जलवा जानें कब और किसके बीच हो सकते हैं मैच…

यहां पर दिखेगा विराट, धोनी और रोहित का जलवा जानें कब और किसके बीच हो सकते हैं मैच…

March 12, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com