• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

CG: ब्लैकमेल करने वाले कपल के घर मिला करोड़ों का खजाना, बड़े ज्वेलर को कर रहे थे परेशान

NBTV24 by NBTV24
June 20, 2025
in छत्तीसगढ़
0
CG: ब्लैकमेल करने वाले कपल के घर मिला करोड़ों का खजाना, बड़े ज्वेलर को कर रहे थे परेशान
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

छत्तीसगढ़:- दुर्ग जिले में सेक्सटॉर्शन का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिसमें एक शातिर पति-पत्नी ने मिलकर भिलाई के एक बड़े सराफा व्यवसायी को ब्लैकमेल करते हुए उससे करीब दो करोड़ रुपए की वसूली कर ली। मामले का खुलासा तब हुआ जब आरोपी दंपति से परेशान होकर व्यापारी ने खुदकुशी करने की कोशिश की, लेकिन परिजनों ने उसे बचा लिया। जिसके बाद उसने अपने साथ हो रही ब्लैकमेलिंग की पूरी कहानी परिजनों को बता दी। तब जाकर मामला पुलिस तक पहुंचा और करोड़ों रुपए की अवैध वसूली के इस पूरे खेल का खुलासा हो गया। इस मामले को लेकर वैशाली नगर पुलिस ने आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर लिया है। जिनकी पहचान नीलिमा यादव उर्फ नीलम लहरे और उसके पति आनंद के रूप में हुई है।

वीडियो कॉल पर कपड़े उतारे, फिर घर बुला बनाया अश्लील वीडियो

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी महिला ने व्यापारी को वीडियो कॉल करते हुए अपने कपड़े उतार दिए, जिसके बाद ज्वेलर बहक गया और उसके झांसे में आ गया। इसके बाद शातिर महिला ने पति के साथ मिलकर साजिश रचते हुए ज्वेलर को अपने घर बुलाया, जहां एक बार फिर उसे अपने जाल में फंसाते हुए महिला ने ज्वेलर का अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद पति-पत्नी मिलकर उसे ब्लैकमेल करने लगे और उससे लगभग 2 करोड़ रुपए की अवैध वसूली कर ली। इस रकम से उन्होंने आलीशान जिंदगी जीते हुए जमीन, बंगला, गाड़ी, ज्वेलरी खरीद लगी। आरोपियों ने पीड़ित कारोबारी को इतना प्रताड़ित किया कि छुटकारा पाने के लिए उसने आत्महत्या करने की कोशिश भी कर ली। ऐसे में परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तब जाकर मामला थाने पहुंचा।

पुलिस के मुताबिक पीड़ित सराफा कारोबारी की भिलाई के वैशाली नगर में बड़ी ज्वेलरी की दुकान है। 4 साल पहले नीलिमा यादव उर्फ नीलम लहरे नाम की महिला सराफा व्यवसायी की दुकान में काम मांगने के लिए गई थी। इसी बीच नीलिमा ने बातचीत के दौरान व्यवसायी को अपने जाल में फंसा लिया। मोबाइल नंबर मांगकर उससे बातचीत करने लगी। इस बीच उसने वीडियो कॉल पर अश्लील हरकत भी की, जिससे व्यवसायी बहक गया। इसके बाद आरोपी महिला ने अपने पति के साथ मिलकर साजिश रचते हुए एक दिन व्यवसायी को अपने घर बुलाया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद वह दोनों मिलकर सराफा कारोबारी को ब्लैकमेल करने लगे।

ब्लैकमेलिंग के पैसों से लग्जरी जिंदगी

पुलिस ने बताया कि पति-पत्नी ने बीते चार सालों में सराफा व्यवसायी को ब्लैकमेल कर लगभग 2 करोड़ रुपए हड़प लिए। व्यवसायी से मिले रुपयों से आरोपियों ने गाड़ी, बंगला, जमीन और सोना खरीदने के अलावा बैंकों में कई एफडी भी अपने नाम करवा ली। जब करोड़ों रुपए लेने के बाद भी आरोपियों ने धमकी देना नहीं छोड़ा तो परेशान होकर व्यवसायी ने एक बार आत्महत्या की कोशिश भी की, हालांकि परिजनों ने उसे बचा लिया। जिसके बाद व्यवसायी ने अपने साथ हुई पूरी घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद परिजनों ने वैशाली नगर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने धारा 308(2),351(2),61(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी।

आरोपी दंपति को पुलिस ने गिरफ्तार किया

मामले की जानकारी देते हुए दुर्ग SSP विजय अग्रवाल ने बताया कि ब्लैकमेलिंग के मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच की और नीलिमा व उसके पति आनंद को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग करने की बात स्वीकार की है। आरोपी नीलिमा की निशानदेही पर ब्लैकमेलिंग से मिले करीब 16.45 लाख रुपए नगद, 80 लाख 49 हजार 200 रुपए की ज्वेलरी जिनमें सोने-चांदी के जेवर और सोने के बिस्किट शामिल हैं के अलावा 25 लाख रुपए की एफडी, 35 लाख रुपए का बंगला, 2 दोपहिया वाहन, एक XUV वाहन, 100 डॉलर और फर्जी सिम के साथ 3 नग मोबाइल फोन जब्त किए हैं। ज्वेलरी कारोबारी से आरोपी लगभग 2 करोड़ रुपए की वसूली कर चुके थे। आरेापी दंपती को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेजा गया है।

Tags: CG: Treasure worth crores found in the house of a blackmailing coupleHindi newsIndiapeople are celebrating the birth of their beloved Kanha.Shri Krishna has been the center of our faith for agesthe TV36 Hindustan family also celebrated the birth anniversary of Krishna with their Kanha….Today latest newsToday newsWhile people are celebrating the birth of their beloved Kanhaनई दिल्ली
Previous Post

पहली बार रायपुर पहुंचे बीजापुर के सुदूर गांवों के युवा, CM साय से मुलाकात कर रखी अपनी बात

Next Post

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने जन्मदिन पर देहरादून में हुईं भावुक, बहने लगे आंसू, जानिए क्यों

Related Posts

सीएम साय दो जिलों का करेंगे दौरा, मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम, कल कैबिनेट बैठक, माशिमं ने बढ़ाई बोर्ड परीक्षा…
छत्तीसगढ़

सीएम साय दो जिलों का करेंगे दौरा, मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम, कल कैबिनेट बैठक, माशिमं ने बढ़ाई बोर्ड परीक्षा…

February 10, 2026
बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ा मौका सरकारी आईटीआई में नौकरी की बौछार, 250 पदों पर होगी भर्ती, जानें आने होगा ऑनलाइन सिलेक्शन…
छत्तीसगढ़

बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ा मौका सरकारी आईटीआई में नौकरी की बौछार, 250 पदों पर होगी भर्ती, जानें आने होगा ऑनलाइन सिलेक्शन…

February 9, 2026
बोर्ड का बड़ा फैसला 10वीं–12वीं की फीस 460 से बढ़ाकर इतनी की…
छत्तीसगढ़

बोर्ड का बड़ा फैसला 10वीं–12वीं की फीस 460 से बढ़ाकर इतनी की…

February 9, 2026
बस्तर की पहचान बारूद नहीं, संस्कृति है बस्तर पंडुम में गृहमंत्री बोले इस तय समय में ख़त्म होगा नक्सलवाद …
छत्तीसगढ़

बस्तर की पहचान बारूद नहीं, संस्कृति है बस्तर पंडुम में गृहमंत्री बोले इस तय समय में ख़त्म होगा नक्सलवाद …

February 9, 2026
कलेक्टर ने किया वजन त्यौहार का शुभारंभ बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य परीक्षण, जनजागरूकता पर विशेष जोर देने दिए निर्देश…
छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने किया वजन त्यौहार का शुभारंभ बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य परीक्षण, जनजागरूकता पर विशेष जोर देने दिए निर्देश…

February 9, 2026
साय कैबिनेट की बैठक अब इस दिन, लिए जा सकते हैं कई महत्वपूर्ण निर्णय…
छत्तीसगढ़

साय कैबिनेट की बैठक अब इस दिन, लिए जा सकते हैं कई महत्वपूर्ण निर्णय…

February 9, 2026
Next Post
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने जन्मदिन पर देहरादून में हुईं भावुक, बहने लगे आंसू, जानिए क्यों

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने जन्मदिन पर देहरादून में हुईं भावुक, बहने लगे आंसू, जानिए क्यों

सीएम साय दो जिलों का करेंगे दौरा, मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम, कल कैबिनेट बैठक, माशिमं ने बढ़ाई बोर्ड परीक्षा…

सीएम साय दो जिलों का करेंगे दौरा, मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम, कल कैबिनेट बैठक, माशिमं ने बढ़ाई बोर्ड परीक्षा…

February 10, 2026
पुलिस भर्ती में फर्जीवाड़ा रोकने की बड़ी तैयारी, 53 हजार अभ्यर्थियों की होगी तीन बार…

पुलिस भर्ती में फर्जीवाड़ा रोकने की बड़ी तैयारी, 53 हजार अभ्यर्थियों की होगी तीन बार…

February 10, 2026
बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ा मौका सरकारी आईटीआई में नौकरी की बौछार, 250 पदों पर होगी भर्ती, जानें आने होगा ऑनलाइन सिलेक्शन…

बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ा मौका सरकारी आईटीआई में नौकरी की बौछार, 250 पदों पर होगी भर्ती, जानें आने होगा ऑनलाइन सिलेक्शन…

February 9, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

सीएम साय दो जिलों का करेंगे दौरा, मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम, कल कैबिनेट बैठक, माशिमं ने बढ़ाई बोर्ड परीक्षा…

सीएम साय दो जिलों का करेंगे दौरा, मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम, कल कैबिनेट बैठक, माशिमं ने बढ़ाई बोर्ड परीक्षा…

February 10, 2026
पुलिस भर्ती में फर्जीवाड़ा रोकने की बड़ी तैयारी, 53 हजार अभ्यर्थियों की होगी तीन बार…

पुलिस भर्ती में फर्जीवाड़ा रोकने की बड़ी तैयारी, 53 हजार अभ्यर्थियों की होगी तीन बार…

February 10, 2026
सीएम साय दो जिलों का करेंगे दौरा, मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम, कल कैबिनेट बैठक, माशिमं ने बढ़ाई बोर्ड परीक्षा…
छत्तीसगढ़

सीएम साय दो जिलों का करेंगे दौरा, मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम, कल कैबिनेट बैठक, माशिमं ने बढ़ाई बोर्ड परीक्षा…

by NBTV24
February 10, 2026
0

छत्तीसगढ़:– सीएम विष्णुदेव साय आज दो जिलों का दौरा करेंगे, गौरेला पेंड्रा मरवाही में मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम, कल...

Read more
पुलिस भर्ती में फर्जीवाड़ा रोकने की बड़ी तैयारी, 53 हजार अभ्यर्थियों की होगी तीन बार…

पुलिस भर्ती में फर्जीवाड़ा रोकने की बड़ी तैयारी, 53 हजार अभ्यर्थियों की होगी तीन बार…

February 10, 2026
बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ा मौका सरकारी आईटीआई में नौकरी की बौछार, 250 पदों पर होगी भर्ती, जानें आने होगा ऑनलाइन सिलेक्शन…

बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ा मौका सरकारी आईटीआई में नौकरी की बौछार, 250 पदों पर होगी भर्ती, जानें आने होगा ऑनलाइन सिलेक्शन…

February 9, 2026
रिलीज से पहले ही रणवीर की ‘धुरंधर 2’ ने यश की ‘टॉक्सिक’ को पछाड़ा, जानिए ऐसे…

रिलीज से पहले ही रणवीर की ‘धुरंधर 2’ ने यश की ‘टॉक्सिक’ को पछाड़ा, जानिए ऐसे…

February 9, 2026
बोर्ड का बड़ा फैसला 10वीं–12वीं की फीस 460 से बढ़ाकर इतनी की…

बोर्ड का बड़ा फैसला 10वीं–12वीं की फीस 460 से बढ़ाकर इतनी की…

February 9, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com