• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

प्रदेश पहुंचे मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, सीएम साय ने किया गरिमामय स्वागत…

NBTV24 by NBTV24
February 22, 2026
in छत्तीसगढ़
0
प्रदेश पहुंचे मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, सीएम साय ने किया गरिमामय स्वागत…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:– भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत के छत्तीसगढ़ आगमन पर राजधानी रायपुर में गरिमामय वातावरण में उनका आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुष्प गुच्छ भेंटकर मुख्य न्यायाधीश का अभिनंदन किया और उन्हें प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा से जुड़ी स्मृति चिह्न भेंट किए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राजकीय गमछा ओढ़ाकर उनका सम्मान किया, साथ ही विश्वविख्यात बस्तर दशहरा पर आधारित कॉफी टेबल बुक तथा बेल मेटल से निर्मित भगवान श्रीराम और माता शबरी की आकर्षक प्रतिकृति भेंट की। इन प्रतीकों के माध्यम से छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपरा और आध्यात्मिक मूल्यों को प्रदर्शित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति नरसिम्हा और न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा का भी स्वागत किया गया। साथ ही छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा का भी अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, न्यायिक अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मुख्य न्यायाधीश का छत्तीसगढ़ आगमन राज्य के लिए गौरव का विषय है। न्यायपालिका लोकतंत्र का एक मजबूत स्तंभ है और उसके मार्गदर्शन से देश में कानून का शासन सुदृढ़ होता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रवास से न्यायिक एवं शैक्षणिक संस्थानों को नई दिशा और प्रेरणा मिलेगी।

उल्लेखनीय है कि भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत हिदायतुल्ला राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (Hidayatullah National Law University) के दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होने के लिए छत्तीसगढ़ प्रवास पर आए हैं।

दीक्षांत समारोह में वे विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे और विधि के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को उपाधियां प्रदान करेंगे। यह समारोह विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए ऐतिहासिक क्षण माना जा रहा है।

मुख्य न्यायाधीश के इस दौरे को प्रदेश में न्यायिक व्यवस्था और विधि शिक्षा के सुदृढ़ीकरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राज्य सरकार ने उनके स्वागत की विशेष तैयारियां की थीं और पूरे कार्यक्रम को गरिमामय ढंग से संपन्न किया गया।

Tags: Chief Justice Surya Kant reached the stateHindi newsIndiaToday latest newsToday newsछत्तीसगढ़नई दिल्ली
Previous Post

होली के दिन भारत-पाकिस्तान में महामुकाबला जानिए टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल का पूरा समीकरण…

Next Post

ये है बोर्ड का हाल 12 मार्च का पेपर 20 फरवरी को ही खोल डाला, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप…

Related Posts

प्रदेश में अगले 48 घंटों में बढ़ेगी ठंड…
छत्तीसगढ़

प्रदेश में अगले 48 घंटों में बढ़ेगी ठंड…

February 22, 2026
माँ का आशीर्वाद और अपार जनस्नेह बगिया में आत्मीयता के साथ मना सीएम का जन्मदिन…
छत्तीसगढ़

माँ का आशीर्वाद और अपार जनस्नेह बगिया में आत्मीयता के साथ मना सीएम का जन्मदिन…

February 21, 2026
बच्चों के चेहरों की मुस्कान बना मुख्यमंत्री श्री साय के जन्मदिन का सबसे बड़ा…
छत्तीसगढ़

बच्चों के चेहरों की मुस्कान बना मुख्यमंत्री श्री साय के जन्मदिन का सबसे बड़ा…

February 21, 2026
कोरबा जिले में रेत आपूर्ति सुचारू, अवैध उत्खनन पर कड़ी निगरानी-प्रशासन की सतत कार्रवाई जारी
छत्तीसगढ़

कोरबा जिले में रेत आपूर्ति सुचारू, अवैध उत्खनन पर कड़ी निगरानी-प्रशासन की सतत कार्रवाई जारी

February 21, 2026
मुख्यमंत्री साय ने वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय मधुकर खेर की जयंती पर किया स्मरण…
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय मधुकर खेर की जयंती पर किया स्मरण…

February 21, 2026
मुख्यमंत्री साय का जन्मदिन नेताओं ने दी शुभकामनाएं, बगिया में पारिवारिक आयोजन…
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय का जन्मदिन नेताओं ने दी शुभकामनाएं, बगिया में पारिवारिक आयोजन…

February 21, 2026
Next Post
ये है बोर्ड का हाल 12 मार्च का पेपर 20 फरवरी को ही खोल डाला, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप…

ये है बोर्ड का हाल 12 मार्च का पेपर 20 फरवरी को ही खोल डाला, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप…

अमेरिका में जज ऐसे चुने जाते हैं जानिए पूरी प्रक्रिया और भारत से ये अलग है सिस्टम…

अमेरिका में जज ऐसे चुने जाते हैं जानिए पूरी प्रक्रिया और भारत से ये अलग है सिस्टम…

February 22, 2026
प्रदेश में अगले 48 घंटों में बढ़ेगी ठंड…

प्रदेश में अगले 48 घंटों में बढ़ेगी ठंड…

February 22, 2026
समुद्र में महाराष्ट्र के छात्रों के साथ बड़ा हादसा 1 की मौत, 1 लापता CM ने संभाला मोर्चा…

समुद्र में महाराष्ट्र के छात्रों के साथ बड़ा हादसा 1 की मौत, 1 लापता CM ने संभाला मोर्चा…

February 22, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

अमेरिका में जज ऐसे चुने जाते हैं जानिए पूरी प्रक्रिया और भारत से ये अलग है सिस्टम…

अमेरिका में जज ऐसे चुने जाते हैं जानिए पूरी प्रक्रिया और भारत से ये अलग है सिस्टम…

February 22, 2026
प्रदेश में अगले 48 घंटों में बढ़ेगी ठंड…

प्रदेश में अगले 48 घंटों में बढ़ेगी ठंड…

February 22, 2026
अमेरिका में जज ऐसे चुने जाते हैं जानिए पूरी प्रक्रिया और भारत से ये अलग है सिस्टम…
सामान्य

अमेरिका में जज ऐसे चुने जाते हैं जानिए पूरी प्रक्रिया और भारत से ये अलग है सिस्टम…

by NBTV24
February 22, 2026
0

नई दिल्ली:– अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा डोनाल्ड ट्रंप की व्यापार नीति पर बड़ा झटका देने के बाद दुनिया भर में...

Read more
प्रदेश में अगले 48 घंटों में बढ़ेगी ठंड…

प्रदेश में अगले 48 घंटों में बढ़ेगी ठंड…

February 22, 2026
समुद्र में महाराष्ट्र के छात्रों के साथ बड़ा हादसा 1 की मौत, 1 लापता CM ने संभाला मोर्चा…

समुद्र में महाराष्ट्र के छात्रों के साथ बड़ा हादसा 1 की मौत, 1 लापता CM ने संभाला मोर्चा…

February 22, 2026
इस नेता पर मोदी का हमला पीएम बनना चाहते हो तो लोगों के दिल जीतो, रैपिड मेट्रो रेल का किया उद्घाटन…

इस नेता पर मोदी का हमला पीएम बनना चाहते हो तो लोगों के दिल जीतो, रैपिड मेट्रो रेल का किया उद्घाटन…

February 22, 2026
इन लोगों को भूलकर भी नहीं देखना चाहिए होलिका दहन, जानिए इस दिन क्या करना पड़ सकता है आपको भारी…

इन लोगों को भूलकर भी नहीं देखना चाहिए होलिका दहन, जानिए इस दिन क्या करना पड़ सकता है आपको भारी…

February 22, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com