रायपुर : चुनावी साल है और चुनाव का शंखनाद हो चुका है। सियासत गर्म है। भाजपा ने अबतक 85 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है, कांग्रेस की बात करें तो अभी तक एक भी उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं हुआ है।
इन सबके बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट के माध्यम से उन्होंने 15 के कार्यकाल में भाजपा ने राज्य को क्या दिया और कांग्रेस ने अपने 5 साल में राज्य को क्या दिया उसे बताया है। इस ट्वीट के जरीए उन्होंने भाजपा कार्यकाल में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकाल में हुए कामों को गिनाएं है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा है…
भाजपा ने 15 साल में छत्तीसगढ़ को क्या दिया?
आंखफोड़वा कांड
गर्भाशय कांड
नसबंदी कांड
पोरा बाई कांड
कांग्रेस ने 5 साल में छत्तीसगढ़ को क्या दिया?
स्वामी आत्मानंद स्कूल
सबको 35 किलो चावल प्रतिमाह
हॉफ बिजली बिल
कॉलेज जाने के लिए बच्चों को FREE बस
