• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

भविष्य की जरूरत के अनुरूप हो विद्युत सुविधाओं का विस्तार मुख्यमंत्री साय…

NBTV24 by NBTV24
January 29, 2026
in छत्तीसगढ़
0
भविष्य की जरूरत के अनुरूप हो विद्युत सुविधाओं का विस्तार मुख्यमंत्री साय…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ऊर्जा विभाग के कार्यों की उच्च स्तरीय समीक्षा की। बैठक में उन्होंने राज्य में विद्युत उत्पादन, ट्रांसमिशन, वितरण तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिजली आमजन की मूलभूत आवश्यकता है और इसकी निर्बाध आपूर्ति सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। छत्तीसगढ़ देश के अग्रणी विद्युत उत्पादक राज्यों में शामिल है और भविष्य की बढ़ती मांग को देखते हुए ऊर्जा अवसंरचना का समयबद्ध विस्तार किया जाना आवश्यक है। उन्होंने ऑफ-ग्रिड विद्युतीकृत गांवों को शीघ्र ग्रिड से जोड़ने तथा विद्युत अधोसंरचनाओं के सुदृढ़ीकरण कार्यों को तय समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

श्री साय ने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना को विद्युत आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए इसके प्रति उपभोक्ताओं में जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने सोलर पैनल स्थापना एवं रखरखाव की प्रक्रिया को सरल बनाने, इंस्टालेशन की दैनिक संख्या बढ़ाने और सभी शासकीय भवनों में सोलर पैनल लगाने के निर्देश दिए। साथ ही पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना एवं स्मार्ट मीटर से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा।

मुख्यमंत्री ने लंबित बिजली बिलों की समीक्षा करते हुए उपभोक्ताओं को भुगतान के लिए अवसर और सुविधा देने विशेष कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने बस्तर के दूरस्थ अंचलों में ग्रिड आधारित विद्युतीकरण को गति देने, नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन क्षमता बढ़ाने तथा पीक डिमांड के अनुरूप ट्रांसमिशन क्षमता विस्तार पर भी जोर दिया।

बैठक में बताया गया कि पिछले दो वर्षों में ट्रांसफार्मर क्षमता 24,227 एमवीए से बढ़कर 27,820 एमवीए हो गई है तथा 400/220 केवी, 220/132 केवी और 132/33 केवी उपकेंद्रों के उन्नयन सहित कई परियोजनाएं प्रगति पर हैं। मुख्यमंत्री ने सौर सुजला योजना, कुसुम योजना, नियद नेल्ला नार एवं ग्राम विद्युतीकरण से जुड़ी योजनाओं की भी समीक्षा की।

ऊर्जा विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव ने पीपीटी के माध्यम से विद्युत उत्पादन, ट्रांसमिशन, वितरण, पीएम सूर्यघर, पीएम जनमन, कृषि पंपों के ऊर्जीकरण, मजराटोला विद्युतीकरण एवं नवीकरणीय ऊर्जा से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने आगामी वर्षों में नए उपकेंद्रों की स्थापना, वितरण ट्रांसफार्मरों की संख्या बढ़ाने और अंडरग्राउंड केबल सहित विभिन्न विकास कार्यों की कार्ययोजना प्रस्तुत की।

बैठक में मुख्य सचिव श्री विकास शील, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत, सीएसपीडीसीएल, सीएसपीजीसीएल, सीएसपीटीसीएल के वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद थे।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsछत्तीसगढ़नई दिल्ली
Previous Post

मुख्यमंत्री साय नारायणपुर से करेंगे महतारी वंदन योजना की 24वीं किस्त जारी…

Next Post

SC ने लगाई UGC के नए नियमों पर रोक तो मोदी-शाह को धन्यवाद देने लगे गिरिराज, बोले- सनातन को…

Related Posts

अब कहीं रेड कॉरिडोर नहीं, हर तरफ ग्रीन कॉरिडोर है सीएम साय…
छत्तीसगढ़

अब कहीं रेड कॉरिडोर नहीं, हर तरफ ग्रीन कॉरिडोर है सीएम साय…

April 4, 2026
एक भारत श्रेष्ठ भारत” के तहत राजभवन में मनाया गया 6 राज्य, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, ओडिशा, सहित इन राज्यों का स्थापना दिवस…
छत्तीसगढ़

एक भारत श्रेष्ठ भारत” के तहत राजभवन में मनाया गया 6 राज्य, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, ओडिशा, सहित इन राज्यों का स्थापना दिवस…

April 4, 2026
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का आयोजन जनजातीय प्रतिभाओं के लिए ऐतिहासिक और यादगार मंच सीएम सायं…
खेल

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का आयोजन जनजातीय प्रतिभाओं के लिए ऐतिहासिक और यादगार मंच सीएम सायं…

April 4, 2026
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के बाद सामुदायिक पावर हाउस के रूप में जाने जाएंगे…
खेल

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के बाद सामुदायिक पावर हाउस के रूप में जाने जाएंगे…

April 4, 2026
प्रदेश में तीन घंटे तक महिला से हैवानियत, दुष्कर्म के बाद प्राइवेट पार्ट में डाली बोतल CCTV में सुनाई दी ये चीखें…
अपराध

प्रदेश में तीन घंटे तक महिला से हैवानियत, दुष्कर्म के बाद प्राइवेट पार्ट में डाली बोतल CCTV में सुनाई दी ये चीखें…

April 4, 2026
मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना ग्रामीणों को मिली सुगम आवागमन की सुविधा …
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना ग्रामीणों को मिली सुगम आवागमन की सुविधा …

April 3, 2026
Next Post
SC ने लगाई UGC के नए नियमों पर रोक तो मोदी-शाह को धन्यवाद देने लगे गिरिराज, बोले- सनातन को…

SC ने लगाई UGC के नए नियमों पर रोक तो मोदी-शाह को धन्यवाद देने लगे गिरिराज, बोले- सनातन को…

अब कहीं रेड कॉरिडोर नहीं, हर तरफ ग्रीन कॉरिडोर है सीएम साय…

अब कहीं रेड कॉरिडोर नहीं, हर तरफ ग्रीन कॉरिडोर है सीएम साय…

April 4, 2026
रामायण में रणबीर कपूर का बड़ा सरप्राइज राम के साथ इस किरदार में भी दिखेंगे एक्टर…

रामायण में रणबीर कपूर का बड़ा सरप्राइज राम के साथ इस किरदार में भी दिखेंगे एक्टर…

April 4, 2026
कृषि छात्रों के लिए एक नया नियम 4 साल तक पौधे की करनी होगी देखरेख, डिग्री के साथ मिलेगा ये सर्टिफिकेट…

कृषि छात्रों के लिए एक नया नियम 4 साल तक पौधे की करनी होगी देखरेख, डिग्री के साथ मिलेगा ये सर्टिफिकेट…

April 4, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

अब कहीं रेड कॉरिडोर नहीं, हर तरफ ग्रीन कॉरिडोर है सीएम साय…

अब कहीं रेड कॉरिडोर नहीं, हर तरफ ग्रीन कॉरिडोर है सीएम साय…

April 4, 2026
रामायण में रणबीर कपूर का बड़ा सरप्राइज राम के साथ इस किरदार में भी दिखेंगे एक्टर…

रामायण में रणबीर कपूर का बड़ा सरप्राइज राम के साथ इस किरदार में भी दिखेंगे एक्टर…

April 4, 2026
अब कहीं रेड कॉरिडोर नहीं, हर तरफ ग्रीन कॉरिडोर है सीएम साय…
छत्तीसगढ़

अब कहीं रेड कॉरिडोर नहीं, हर तरफ ग्रीन कॉरिडोर है सीएम साय…

by NBTV24
April 4, 2026
0

छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के 31 मार्च 2026 को माओवादी आतंक से मुक्त होने पर प्रधानमंत्री...

Read more
रामायण में रणबीर कपूर का बड़ा सरप्राइज राम के साथ इस किरदार में भी दिखेंगे एक्टर…

रामायण में रणबीर कपूर का बड़ा सरप्राइज राम के साथ इस किरदार में भी दिखेंगे एक्टर…

April 4, 2026
कृषि छात्रों के लिए एक नया नियम 4 साल तक पौधे की करनी होगी देखरेख, डिग्री के साथ मिलेगा ये सर्टिफिकेट…

कृषि छात्रों के लिए एक नया नियम 4 साल तक पौधे की करनी होगी देखरेख, डिग्री के साथ मिलेगा ये सर्टिफिकेट…

April 4, 2026
ये साइलेंट किलर बन सकते हैं 5 विटामिन्स इनके बिगड़ते लेवल से हो सकता है शरीर को भारी नुकसान…

ये साइलेंट किलर बन सकते हैं 5 विटामिन्स इनके बिगड़ते लेवल से हो सकता है शरीर को भारी नुकसान…

April 4, 2026
एक भारत श्रेष्ठ भारत” के तहत राजभवन में मनाया गया 6 राज्य, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, ओडिशा, सहित इन राज्यों का स्थापना दिवस…

एक भारत श्रेष्ठ भारत” के तहत राजभवन में मनाया गया 6 राज्य, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, ओडिशा, सहित इन राज्यों का स्थापना दिवस…

April 4, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com