• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर जांजगीर-चांपा में जनादेश परब का भव्य आयोजन

NBTV24 by NBTV24
December 22, 2025
in छत्तीसगढ़, सामान्य
0
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर जांजगीर-चांपा में  जनादेश परब का भव्य आयोजन
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

रायपुर 22 दिसंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के सफल दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जांजगीर-चांपा जिले के खोखराभाठा पुलिस लाइन मैदान में आयोजित जनादेश परब में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने मंच से प्रदेश की उपलब्धियों, जनकल्याण और भविष्य की दिशा पर स्पष्ट संदेश दिया। वंदे मातरम और राज्यगीत के साथ आरंभ हुए कार्यक्रम में जनविश्वास, गौरव और निर्माण के संकल्प को दोहराया गया।केंद्रीय मंत्री श्री नड्डा ने कहा कि “जो कहा था, वह किया – और जो नहीं कहा था, वह भी करके दिखाया।” उन्होंने दो वर्षों के रिपोर्ट-कार्ड को रेखांकित करते हुए बताया कि सरकार ने किसानों, महिलाओं, युवाओं और श्रमिकों के हित में संवेदनशील और परिणामकारी निर्णय लिए हैं, जिनका असर जमीनी स्तर पर दिख रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के पहले महीने में किसानों को 3700 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान और बीते दो वर्षों में 1.25 लाख करोड़ रुपये का प्रत्यक्ष अंतरण अन्नदाताओं के सम्मान का प्रमाण है। भूमिहीन कृषि मजदूरों के लिए 5 लाख से अधिक हितग्राहियों को 10-10 हजार रुपये की सहायता दी गई, जिससे उनकी सामाजिक-आर्थिक सुरक्षा मजबूत हुई। केंद्रीय मंत्री श्री नड्डा ने कहा कि युवाओं के लिए पारदर्शी भर्ती तंत्र, 32 हजार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया, लोक सेवा आयोग में पारदर्शिता, नालंदा लाइब्रेरी की स्थापना और आईटीआई के आधुनिकीकरण जैसे कदमों को उन्होंने “भविष्य-निर्माण की नींव” बताया। महिलाओं के स्वावलंबन हेतु महतारी वंदन योजना और महतारी सदन, पीएम जनमन के तहत 70 लाख परिवारों को लाभ तथा धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष योजना के माध्यम से आदिवासी समाज के सशक्तिकरण को उन्होंने सरकार की संवेदनशीलता का उदाहरण बताया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ का रेलवे बजट 22 गुना बढ़ा है, 32 अमृत स्टेशन वर्ल्ड-क्लास मानकों पर विकसित हो रहे हैं और आयुष्मान भारत, उज्ज्वला, जल जीवन मिशन, पीएम-किसान जैसी योजनाओं का व्यापक लाभ आमजन तक पहुंचा है।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ की वर्तमान सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर बधाई देते हुए कहा कि सरकार आम जनता के विश्वास पर खरा उतरने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री आवास, महतारी वंदन, भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना, चरण पादुका सहित अनेक योजनाओं से विकास को गति मिली है। मुख्यमंत्री श्री साय ने स्पष्ट किया कि नक्सलवाद की कमर तोड़ने और नक्सल-मुक्त छत्तीसगढ़ के लक्ष्य की दिशा में ठोस प्रगति हुई है। सुरक्षा, पुनर्वास और विकास – तीनों मोर्चों पर समन्वित रणनीति से शांति और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त हुआ है। उन्होंने कहा कि विजन डॉक्यूमेंट 2047 के माध्यम से संसाधन-समृद्ध छत्तीसगढ़ को सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित राज्य बनाने का रोडमैप तय किया गया है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को अवसरों का राज्य मिल सके।उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि जांजगीर-चांपा में जनादेश परब का आयोजन जिले के लिए ऐतिहासिक क्षण है। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटियों को एक-एक कर पूरा किया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि सरकार बनने के बाद 18 लाख आवास स्वीकृत किए गए हैं और विकास के सभी कार्यों को तेज़ी से आगे बढ़ाया जा रहा है, जिससे आमजन को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है।वित्त मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि सरकार ने लोकतंत्र, जनविश्वास और सुशासन को सुदृढ़ किया है। विजन डॉक्यूमेंट के माध्यम से छत्तीसगढ़ विकास के नए मानक गढ़ रहा है। जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव ने सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर जनता को बधाई देते हुए कहा कि इस अवधि में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है।कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री श्री जे पी नड्डा ने छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में 2 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों के रिपोर्ट-कार्ड और “सेवा के 2 साल” पुस्तक का विमोचन किया, जिसमें सरकार की दो वर्ष की उपलब्धियों को प्रस्तुत किया गया है। कार्यक्रम के दौरान जांजगीर-चांपा की विशिष्ट पहचान को रेखांकित करते हुए कोसा और कांसा भेंटकर अतिथियों का पारंपरिक स्वागत-अभिनंदन किया गया।कार्यक्रम में बीते दो वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित वीडियो का प्रदर्शन हुआ। केंद्रीय मंत्री श्री जे पी नड्डा और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विभिन्न विभागों की विकासमूलक प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य, शिक्षा, महिला-बाल विकास, जल संसाधन, ऊर्जा, सहकारिता सहित कई स्टॉलों पर योजनाओं की जानकारी ली गई। मुख्यमंत्री श्री साय ने हितग्राहियों से सीधे संवाद कर योजनाओं से जीवन में आए सकारात्मक बदलावों को सुना। कार्यक्रम में पीएम आवास योजनांतर्गत लाभार्थियों को चाबियां सौंपी गईं। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों से योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का आह्वान किया।इस दौरान कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब, लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने जनादेश परब को संबोधित करते हुए विगत 02 वर्ष में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य निरंतर विकास होने की बात कही। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, मंत्रीगण श्री दयालदास बघेल, श्री केदार कश्यप, श्री लखन लाल देवांगन, श्री श्याम बिहारी जायसवाल, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, श्री टंकराम वर्मा, श्री गजेन्द्र यादव, श्री गुरु खुशवंत साहेब, श्री राजेश अग्रवाल अन्य सांसद-विधायकगण, जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Tags: Hindi newsIndiapeople are celebrating the birth of their beloved Kanha.Shri Krishna has been the center of our faith for agesthe TV36 Hindustan family also celebrated the birth anniversary of Krishna with their Kanha….Today latest newsToday newsWhile people are celebrating the birth of their beloved Kanha
Previous Post

राज्य कर्मचारियों को बड़ी सौगात: एसबीआई से एमओयू बिना प्रीमियम मिलेगा 1.60 करोड़ तक का बीमा कवर

Next Post

राज्य सरकार ने आगामी वर्ष को ‘महतारी गौरव वर्ष’ किया घोषित मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए सरकार दृढ़संकल्पित

Related Posts

RJD अध्यक्ष बनते ही तेजस्वी यादव ने भरी हुंकार PM को दे डाली सीधी चुनौती, चलाएंगे ये बड़ा अभियान…
राजनीति

RJD अध्यक्ष बनते ही तेजस्वी यादव ने भरी हुंकार PM को दे डाली सीधी चुनौती, चलाएंगे ये बड़ा अभियान…

January 25, 2026
कोई बस कंडक्टर तो कोई लोक कलाकार आपके राज्य से किसे मिला पद्म पुरस्कार देखें यहां से पूरी लिस्ट…
सामान्य

कोई बस कंडक्टर तो कोई लोक कलाकार आपके राज्य से किसे मिला पद्म पुरस्कार देखें यहां से पूरी लिस्ट…

January 25, 2026
इंटरनेट की इस दुनिया में प्रिंट और साहित्य का महत्व हमेशा रहेगा राज्यपाल…
सामान्य

इंटरनेट की इस दुनिया में प्रिंट और साहित्य का महत्व हमेशा रहेगा राज्यपाल…

January 25, 2026
‘भारत बना दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम’, मन की बात के 130वें एपिसोड में पीएम मोदी नें इन टॉपिक पर की विशेष चर्चा…
सामान्य

‘भारत बना दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम’, मन की बात के 130वें एपिसोड में पीएम मोदी नें इन टॉपिक पर की विशेष चर्चा…

January 25, 2026
गणतंत्र दिवस पर 31 CBI अफसरों को मिलेगा सम्मान, सूची में ये बड़े नाम शामिल…
सामान्य

गणतंत्र दिवस पर 31 CBI अफसरों को मिलेगा सम्मान, सूची में ये बड़े नाम शामिल…

January 25, 2026
ट्रंप का सख्त अल्टीमेटम, चीन से समझौते पर कनाडा पर इतने % टैरिफ तय…
सामान्य

ट्रंप का सख्त अल्टीमेटम, चीन से समझौते पर कनाडा पर इतने % टैरिफ तय…

January 25, 2026
Next Post
राज्य सरकार ने आगामी वर्ष  को ‘महतारी गौरव वर्ष’  किया घोषित मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए सरकार दृढ़संकल्पित

राज्य सरकार ने आगामी वर्ष को ‘महतारी गौरव वर्ष’ किया घोषित मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए सरकार दृढ़संकल्पित

RJD अध्यक्ष बनते ही तेजस्वी यादव ने भरी हुंकार PM को दे डाली सीधी चुनौती, चलाएंगे ये बड़ा अभियान…

RJD अध्यक्ष बनते ही तेजस्वी यादव ने भरी हुंकार PM को दे डाली सीधी चुनौती, चलाएंगे ये बड़ा अभियान…

January 25, 2026
कोई बस कंडक्टर तो कोई लोक कलाकार आपके राज्य से किसे मिला पद्म पुरस्कार देखें यहां से पूरी लिस्ट…

कोई बस कंडक्टर तो कोई लोक कलाकार आपके राज्य से किसे मिला पद्म पुरस्कार देखें यहां से पूरी लिस्ट…

January 25, 2026
इंटरनेट की इस दुनिया में प्रिंट और साहित्य का महत्व हमेशा रहेगा राज्यपाल…

इंटरनेट की इस दुनिया में प्रिंट और साहित्य का महत्व हमेशा रहेगा राज्यपाल…

January 25, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

RJD अध्यक्ष बनते ही तेजस्वी यादव ने भरी हुंकार PM को दे डाली सीधी चुनौती, चलाएंगे ये बड़ा अभियान…

RJD अध्यक्ष बनते ही तेजस्वी यादव ने भरी हुंकार PM को दे डाली सीधी चुनौती, चलाएंगे ये बड़ा अभियान…

January 25, 2026
कोई बस कंडक्टर तो कोई लोक कलाकार आपके राज्य से किसे मिला पद्म पुरस्कार देखें यहां से पूरी लिस्ट…

कोई बस कंडक्टर तो कोई लोक कलाकार आपके राज्य से किसे मिला पद्म पुरस्कार देखें यहां से पूरी लिस्ट…

January 25, 2026
RJD अध्यक्ष बनते ही तेजस्वी यादव ने भरी हुंकार PM को दे डाली सीधी चुनौती, चलाएंगे ये बड़ा अभियान…
राजनीति

RJD अध्यक्ष बनते ही तेजस्वी यादव ने भरी हुंकार PM को दे डाली सीधी चुनौती, चलाएंगे ये बड़ा अभियान…

by NBTV24
January 25, 2026
0

नई दिल्ली:– राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद तेजस्वी यादव अपने पिता लालू यादव की...

Read more
कोई बस कंडक्टर तो कोई लोक कलाकार आपके राज्य से किसे मिला पद्म पुरस्कार देखें यहां से पूरी लिस्ट…

कोई बस कंडक्टर तो कोई लोक कलाकार आपके राज्य से किसे मिला पद्म पुरस्कार देखें यहां से पूरी लिस्ट…

January 25, 2026
इंटरनेट की इस दुनिया में प्रिंट और साहित्य का महत्व हमेशा रहेगा राज्यपाल…

इंटरनेट की इस दुनिया में प्रिंट और साहित्य का महत्व हमेशा रहेगा राज्यपाल…

January 25, 2026
‘भारत बना दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम’, मन की बात के 130वें एपिसोड में पीएम मोदी नें इन टॉपिक पर की विशेष चर्चा…

‘भारत बना दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम’, मन की बात के 130वें एपिसोड में पीएम मोदी नें इन टॉपिक पर की विशेष चर्चा…

January 25, 2026
क्या आप भी गलत तरीके से खाते हैं काला चना मांसपेशियों को मजबूत बनाना है तो इस तरह करें डाइट में इसे शामिल…

क्या आप भी गलत तरीके से खाते हैं काला चना मांसपेशियों को मजबूत बनाना है तो इस तरह करें डाइट में इसे शामिल…

January 25, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com