• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

सिंगापुर से रायपुर लौटे CM साय, ढोल-नगाड़ों से स्वागत, बोले – सफल रहा दौरा, प्रदेश को मिले ₹43,600 करोड़ के निवेश प्रस्ताव…

NBTV24 by NBTV24
October 7, 2026
in छत्तीसगढ़
0
सिंगापुर से रायपुर लौटे CM साय, ढोल-नगाड़ों से स्वागत, बोले – सफल रहा दौरा, प्रदेश को मिले ₹43,600 करोड़ के निवेश प्रस्ताव…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

छत्तीसगढ़ :- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सिंगापुर के तीन दिवसीय दौरे के बाद 6 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ लौट आए। रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने अपने दौरे की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि सिंगापुर में आयोजित इंडिया ग्रोथ फोरम 2026 में छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं को उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के सामने रखा गया। इस दौरान प्रदेश के लिए कुल ₹43,600 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। मुख्यमंत्री साय के अनुसार इन प्रस्तावों से छत्तीसगढ़ में निवेश के साथ रोजगार और स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। सिंगापुर के उद्योग जगत के कई प्रतिनिधियों से चर्चा के दौरान उन्हें छत्तीसगढ़ आने और प्रदेश में निवेश करने के लिए आमंत्रित भी किया गया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि सिंगापुर दौरे के दौरान एनर्जी कैपिटल ग्लोबल की ओर से छत्तीसगढ़ में ₹41,750 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव मिला है। यह पूरे निवेश प्रस्ताव में सबसे बड़ा हिस्सा है। इसके अलावा एग्री बिजनेस वैल्यू इंटरनेशनल ने करीब ₹350 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव दिया है। वहीं सन स्ट्रीम ग्रीन एनर्जी ने सोलर सेक्टर में करीब ₹1,500 करोड़ के निवेश की पेशकश की है। सन स्ट्रीम ग्रीन एनर्जी प्रदेश में सोलर सेक्टर के साथ बैटरी स्टोरेज और उससे जुड़े कंपोनेंट के क्षेत्र में काम करेगी। इससे प्रदेश में रिन्यूएबल एनर्जी और स्टोरेज से जुड़े उद्योगों को बढ़ावा मिलने की संभावना है।
मुख्यमंत्री साय ने बताया कि IT एजुकेशन सर्विस के साथ भी एमओयू किया गया है। उन्होंने संस्था के IT परिसर का दौरा कर वहां के कौशल विकास मॉडल को देखा। मुख्यमंत्री के मुताबिक यह मॉडल विश्व स्तर पर कौशल विकास के क्षेत्र में पहचान रखता है। निवेश प्रस्तावों के जमीन पर उतरने को लेकर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सरकार कंपनियों के साथ किसी भी एमओयू को करने से पहले पूरी जांच-परख कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि सिंगापुर दौरे के दौरान मिले निवेश प्रस्ताव केवल कागजों तक सीमित न रहें, बल्कि इन्हें छत्तीसगढ़ में धरातल पर उतारा जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन निवेश प्रस्तावों का लाभ प्रदेश की जनता को मिले और रोजगार के अवसर पैदा हों, सरकार इस दिशा में काम करेगी।

प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल पूरे होने पर ‘सेवा ज्योति’ कार्यक्रम
सिंगापुर दौरे के अलावा मुख्यमंत्री ने बीजेपी के सेवा ज्योति कार्यक्रम को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देशभर में सेवा संकल्प अभियान के तहत अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाली थी। इस अवसर को लेकर देशभर में 13 तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें सेवा ज्योति कार्यक्रम भी शामिल है। प्रधानमंत्री देशवासियों को संबोधित करेंगे और उनके संबोधन को सभी जिला मुख्यालयों पर सुना जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 17 सितंबर को देशवासियों ने दीप जलाकर प्रधानमंत्री को आशीर्वाद दिया था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ के तहत सेवा के क्षेत्र में जो ज्योति जलाई है, उसे आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsछत्तीसगढ़नई दिल्ली
Previous Post

यहां की तर्ज पर इंटरनेशनल टूरिज्म मैप पर चमकेगा छत्तीसगढ़, CM विष्णु देव साय ने की बड़ी…

Related Posts

यहां की तर्ज पर इंटरनेशनल टूरिज्म मैप पर चमकेगा छत्तीसगढ़, CM विष्णु देव साय ने की बड़ी…
छत्तीसगढ़

यहां की तर्ज पर इंटरनेशनल टूरिज्म मैप पर चमकेगा छत्तीसगढ़, CM विष्णु देव साय ने की बड़ी…

October 7, 2026
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष देश के विकास और परिवर्तन की प्रेरक यात्रा : मुख्यमंत्री साय

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘सबके लिए आवास’ के संकल्प को प्रदेश पूरी प्रतिबद्धता से कर रहा साकार – मुख्यमंत्री साय
छत्तीसगढ़

तीन दिनों की लगातार बैठकों और संवाद से निवेश, कौशल विकास तथा अंतरराष्ट्रीय सहयोग के नए द्वार खुले…

October 7, 2026
सिंगापुर में छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास के लिए किया एमओयू, एग्रो प्रोसेसिंग में ₹350 करोड़ का नया निवेश…

October 6, 2026
साय कैबिनेट की बैठक में फिल्म ‘हनुमान अंश’ टैक्स फ्री, अतिथि व्याख्याताओं की नीति में बदलाव, पूर्व अग्निवीरों को 10% आरक्षण…
छत्तीसगढ़

इस देश के दौरे पर CM साय, कोरबा में नुक्कड़ नाटक और AI कार्यक्रम है आज…

October 6, 2026
CM साय आज दिल्ली में करेंगे अहम बैठक, यहां पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; बस्तर ओलंपिक का पंजीयन हुआ शुरू…
छत्तीसगढ़

प्रदेश में ग्रामीण पर्यटन को नई पहचान देगा ‘चेन्दरू’ पुरस्कार, उत्कृष्ट योगदान पर मिलेगा एक लाख रुपये का सम्मान’

October 6, 2026
सिंगापुर से रायपुर लौटे CM साय, ढोल-नगाड़ों से स्वागत, बोले – सफल रहा दौरा, प्रदेश को मिले ₹43,600 करोड़ के निवेश प्रस्ताव…

सिंगापुर से रायपुर लौटे CM साय, ढोल-नगाड़ों से स्वागत, बोले – सफल रहा दौरा, प्रदेश को मिले ₹43,600 करोड़ के निवेश प्रस्ताव…

October 7, 2026
यहां की तर्ज पर इंटरनेशनल टूरिज्म मैप पर चमकेगा छत्तीसगढ़, CM विष्णु देव साय ने की बड़ी…

यहां की तर्ज पर इंटरनेशनल टूरिज्म मैप पर चमकेगा छत्तीसगढ़, CM विष्णु देव साय ने की बड़ी…

October 7, 2026
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष देश के विकास और परिवर्तन की प्रेरक यात्रा : मुख्यमंत्री साय

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष देश के विकास और परिवर्तन की प्रेरक यात्रा : मुख्यमंत्री साय

October 7, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

सिंगापुर से रायपुर लौटे CM साय, ढोल-नगाड़ों से स्वागत, बोले – सफल रहा दौरा, प्रदेश को मिले ₹43,600 करोड़ के निवेश प्रस्ताव…

सिंगापुर से रायपुर लौटे CM साय, ढोल-नगाड़ों से स्वागत, बोले – सफल रहा दौरा, प्रदेश को मिले ₹43,600 करोड़ के निवेश प्रस्ताव…

October 7, 2026
यहां की तर्ज पर इंटरनेशनल टूरिज्म मैप पर चमकेगा छत्तीसगढ़, CM विष्णु देव साय ने की बड़ी…

यहां की तर्ज पर इंटरनेशनल टूरिज्म मैप पर चमकेगा छत्तीसगढ़, CM विष्णु देव साय ने की बड़ी…

October 7, 2026
सिंगापुर से रायपुर लौटे CM साय, ढोल-नगाड़ों से स्वागत, बोले – सफल रहा दौरा, प्रदेश को मिले ₹43,600 करोड़ के निवेश प्रस्ताव…
छत्तीसगढ़

सिंगापुर से रायपुर लौटे CM साय, ढोल-नगाड़ों से स्वागत, बोले – सफल रहा दौरा, प्रदेश को मिले ₹43,600 करोड़ के निवेश प्रस्ताव…

by NBTV24
October 7, 2026
0

छत्तीसगढ़ :- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सिंगापुर के तीन दिवसीय दौरे के बाद 6 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ लौट आए। रायपुर एयरपोर्ट...

Read more
यहां की तर्ज पर इंटरनेशनल टूरिज्म मैप पर चमकेगा छत्तीसगढ़, CM विष्णु देव साय ने की बड़ी…

यहां की तर्ज पर इंटरनेशनल टूरिज्म मैप पर चमकेगा छत्तीसगढ़, CM विष्णु देव साय ने की बड़ी…

October 7, 2026
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष देश के विकास और परिवर्तन की प्रेरक यात्रा : मुख्यमंत्री साय

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष देश के विकास और परिवर्तन की प्रेरक यात्रा : मुख्यमंत्री साय

October 7, 2026
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘सबके लिए आवास’ के संकल्प को प्रदेश पूरी प्रतिबद्धता से कर रहा साकार – मुख्यमंत्री साय

तीन दिनों की लगातार बैठकों और संवाद से निवेश, कौशल विकास तथा अंतरराष्ट्रीय सहयोग के नए द्वार खुले…

October 7, 2026
सिंगापुर में छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास के लिए किया एमओयू, एग्रो प्रोसेसिंग में ₹350 करोड़ का नया निवेश…

सिंगापुर में छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास के लिए किया एमओयू, एग्रो प्रोसेसिंग में ₹350 करोड़ का नया निवेश…

October 6, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com