• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

जबरन दबावपूर्वक मैनुअल स्केवेंजर्स का कार्य करवाने वालों पर की जाए कड़ी कार्यवाही सीएम साय…

NBTV24 by NBTV24
March 18, 2026
in छत्तीसगढ़, सामान्य
0
जबरन दबावपूर्वक मैनुअल स्केवेंजर्स का कार्य करवाने वालों पर की जाए कड़ी कार्यवाही सीएम साय…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि राज्य में जबरन दबावपूर्वक मैनुअल स्केवेंजर्स का कार्य करवाने वाले व्यक्तियों पर कड़ाई से कार्यवाही की जाए। उन्होंने सीवरेज सफाई के संबध में स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने के निर्देश दिए। इसके अतर्गत केवल नगर निगम के माध्यम से अथवा पंजीकृत संस्थाओं के माध्यम से ही सीवरेज सफाई का कार्य करवाया जाए। साथ ही सफाई के दौरान सुरक्षा मापदंडों का पूरा ख्याल रखा जाना चाहिए, जिससे कोई भी अप्रिय घटना ना होने पाए।

मुख्यमंत्री श्री साय ने आज अनुसूचित जाति विकास विभाग के अंतर्गत हाथ से मैला उठाने वाले कर्मियों के नियोजन का प्रतिषेध तथा उनका पुनर्वास अधिनियम, 2013 के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में राज्य अनुश्रवण समिति की छत्तीसगढ विधानसभा स्थित सभाकक्ष में आयोजित बैठक की अध्यक्षता के दौरान ये निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कल राज्य के एक निजी बड़े हॉस्पिटल में सेप्टिक टैंक सफाई के दौरान तीन मजदूरों की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पीड़ित वर्ग को हर संभव सहायता दी जाए साथ ही घटना के जिम्मेदार लोगों पर नियमानुसार कड़ी कार्यवाही की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की अप्रिय घटना ना होने पाए।

इस मौके पर आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने बताया कि जबरन हाथ से मैला उठाने का कार्य करवाने वाले व्यक्तियों पर ऐक्ट में दंड का भी प्रावधान है, जिसमें एक वर्ष का कारावास अथवा पचास हजार तक जुर्माने का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि नगरीय क्षेत्रों में जागरूकता लाने हेतु उचित प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि राज्य स्तरीय अनुश्रवण समिति के पुनर्गठन के बाद यह पहली बैठक है। प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश के परिपालन में गाईडलाइन अनुसार प्रदेश के समस्त जिलों में मैनुअल स्केवेंजर्स रिसर्वे करवाया गया है जिसमें सभी जिला कलेक्टर द्वारा मैनुअल स्केवेंजर्स मुक्त का प्रमाण पत्र दिया गया है जो कि प्रदेश के लिए बहुत ही सम्मान एवं गौरव का क्षण है। उन्होंने कहा कि हाथ से मैला उठाने की प्रथा मानवीय मूल्यों एवं संविधान द्वारा स्थापित उच्च आदर्शों के विपरीत है। समाज में हर व्यक्ति को पूरे सम्मान के साथ जीने का अधिकार है। उन्होंने मैन्युअल स्कैवेंजर्स प्रथा के उन्मूलन की दिशा में सराहनीय प्रयास हेतु पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग तथा अन्य सहयोगी विभागों / संस्थानों के समन्वित प्रयास की भी सराहना की।

बैठक में वर्ष 2018 में आयोजित पूर्व बैठक का कार्यवाही विवरण प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिनांक 20 अक्टूबर 2023 के आदेश के अनुसरण में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग से प्राप्त मैनुअल स्कैवेजर्स के पुनसर्वेक्षण रिपोर्ट पर राज्य स्तरीय सर्वेक्षण समिति द्वारा चर्चा की गई एवं अनुमोदन किया गया।

बैठक में केबिनेट मंत्री गुरू खुशवंत साहेब, विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले, श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, मुख्य सचिव श्री विकासशील, पुलिस महानिदेशक श्री अरूण देव गौतम, अपर मुख्य सचिव श्री मनोज पिंगुआ, प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव श्री भीम सिंह, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव श्री बसव राजू सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsछत्तीसगढ़नई दिल्ली
Previous Post

सीएम साय से मिले एमपी के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, रीवा-रायपुर हवाई सेवा पर जताया आभार…

Next Post

मुख्यधारा की ओर लौटता विश्वास 140 आत्मसमर्पित नक्सलियों ने सीएम से की मुलाकात..

Related Posts

ओलावृष्टि और बारिश से फसलें चौपट यहांके किसानों को बीमा क्लेम के लिए 72 घंटे का अलर्ट..
छत्तीसगढ़

क्या आप जानते हैं फल खाने का भी होता है सही समय ये गलत आदतें बन सकती हैं बीमारी की वजह…
लाइफस्टाइल

कल गुड़ी पड़वा के दिन ये गलतियां पड़ेगी बहुत भारी पढ़िए और गांठ बांध लें…
सामान्य

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

ओलावृष्टि और बारिश से फसलें चौपट यहांके किसानों को बीमा क्लेम के लिए 72 घंटे का अलर्ट..

ओलावृष्टि और बारिश से फसलें चौपट यहांके किसानों को बीमा क्लेम के लिए 72 घंटे का अलर्ट..

March 18, 2026
ओलावृष्टि और बारिश से फसलें चौपट यहांके किसानों को बीमा क्लेम के लिए 72 घंटे का अलर्ट..

ओलावृष्टि और बारिश से फसलें चौपट यहांके किसानों को बीमा क्लेम के लिए 72 घंटे का अलर्ट..

March 18, 2026
ओलावृष्टि और बारिश से फसलें चौपट यहांके किसानों को बीमा क्लेम के लिए 72 घंटे का अलर्ट..
छत्तीसगढ़

ओलावृष्टि और बारिश से फसलें चौपट यहांके किसानों को बीमा क्लेम के लिए 72 घंटे का अलर्ट..

by NBTV24
March 18, 2026
0

छत्तीसगढ़ :– धमतरी जिले में हालिया ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश ने रबी फसलों को नुकसान पहुंचाया है। इस स्थिति को...

Read more
ओलावृष्टि और बारिश से फसलें चौपट यहांके किसानों को बीमा क्लेम के लिए 72 घंटे का अलर्ट..

ओलावृष्टि और बारिश से फसलें चौपट यहांके किसानों को बीमा क्लेम के लिए 72 घंटे का अलर्ट..

March 18, 2026
क्या आप जानते हैं फल खाने का भी होता है सही समय ये गलत आदतें बन सकती हैं बीमारी की वजह…

क्या आप जानते हैं फल खाने का भी होता है सही समय ये गलत आदतें बन सकती हैं बीमारी की वजह…

March 18, 2026
कल गुड़ी पड़वा के दिन ये गलतियां पड़ेगी बहुत भारी पढ़िए और गांठ बांध लें…

कल गुड़ी पड़वा के दिन ये गलतियां पड़ेगी बहुत भारी पढ़िए और गांठ बांध लें…

March 18, 2026
मुख्यधारा की ओर लौटता विश्वास 140 आत्मसमर्पित नक्सलियों ने सीएम से की मुलाकात..

मुख्यधारा की ओर लौटता विश्वास 140 आत्मसमर्पित नक्सलियों ने सीएम से की मुलाकात..

March 18, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com