गोरखपुर : सीएम योगी ने रामगढ़ताल में क्रूज पर बैठकर सैर-सपाटा भी किया। क्रूज की आंतरिक सजावट भी पांच सितारा होटल की तरह की गई है। मुख्यमंत्री की पहल पर रामगढ़ताल का कायाकल्प हुआ तो दशकों तक उपेक्षित रहा यह ताल पर्यटन और सेवा क्षेत्र में रोजगार का बड़ा माध्यम भी बनने लगा।
गोरखपुर के रामगढ़ताल में क्रूज पर बैठकर सैर-सपाटा करने का इंतजार शुक्रवार से खत्म हो गया। वहीं, शहर को एक और पांच सितारा होटल की सौगात मिल गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होटल व क्रूज का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में पर्यटन सुविधाओं का सतत विकास हो रहा है।
सीएम योगी ने रामगढ़ताल में क्रूज पर बैठकर सैर-सपाटा भी किया। क्रूज की आंतरिक सजावट भी पांच सितारा होटल की तरह की गई है। मुख्यमंत्री की पहल पर रामगढ़ताल का कायाकल्प हुआ तो दशकों तक उपेक्षित रहा यह ताल पर्यटन और सेवा क्षेत्र में रोजगार का बड़ा माध्यम भी बनने लगा।