• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home आज

बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, गलियों में लंबी कतारें, वृंदावन हुआ जाम

NBTV24 by NBTV24
May 12, 2024
in आज, लाइफस्टाइल
0
बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, गलियों में लंबी कतारें, वृंदावन हुआ जाम
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

वृंदावन : बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए रविवार को इस कदर भीड़ उमड़ी कि वृंदावन जाम हो गया। एक ओर मार्गों पर वाहनों की लंबी कतार लगी तो दूसरी ओर मंदिर जाने के मार्ग पर भक्तों की तीन किमी लंबी कतार। श्रद्धालुओं की भीड़ को देख पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। वहीं मंदिर में भव्य फूल बंगले के बीच विराजमान ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन कर श्रद्धालु भाव विभोर हो रहे थे।

मथुरा के वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर में रविवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। विद्यापीठ चौराहा से लेकर बांके बिहारी मंदिर को जाने वाली सभी गलियां खचाखच श्रद्धालुओं से भरीं नजर आईं। मंदिर के प्रवेश द्वारों पर श्रद्धालुओं के बीच आपाधापी मची रही। भीड़ के दबाव में महिलाएं और बच्चे बुरी तरह फंसे नजर आए। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों को हालत पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं यहां आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों ने वृंदावन जाम कर दिया।

बिहारी मंदिर के अंदर निजी सुरक्षा सुरक्षा गार्ड भी भीड़ को नियंत्रित करने में पसीना-पसीना हो गए। विद्यापीठ चौराहा, दाऊजी, जुगाल घाट, दाऊजी तिराहा की ओर से मंदिर को जाने वाले भीड़ के सैलाब को नियंत्रित करने में पुलिस के भी हाथ पांव फूल गए।

वृंदावन में रविवार को सुबह से मंदिरों के पट बंद होने तक जबरदस्त जाम लगा दिखाई दिया। शहर के प्रवेश मार्गों पर वाहनों को लंबी कतार लग गई। श्रद्धालु घंटों जाम में फंसे दिखाई दिए। किधर से भी निकलने का रास्ता नहीं मिल पा रहा था।

वहीं स्थानीय लोगों का घरों से निकलना दुश्वार हो गया। शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई। बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं के आगे पुलिस प्रशासन की व्यवस्था बौनी नजर आईं।

वाहनों को निकालने के लिए पुलिसकर्मियों ने खूब मशक्कत की, लेकिन ये प्रयास सफल नहीं होते दिखाई दिए। वाहनों के पहिए जहां के तहां थमे नजर आए।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsनई दिल्ली
Previous Post

पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, ऑडिट केस हारने पर देना होगा 10 करोड़ डॉलर का टैक्स

Next Post

सौर तूफान के बाद लाल रंग से चमक रहा आसमान; आज भी कई जगह लोग देख सकेंगे यह नजारा

Next Post
सौर तूफान के बाद लाल रंग से चमक रहा आसमान; आज भी कई जगह लोग देख सकेंगे यह नजारा

सौर तूफान के बाद लाल रंग से चमक रहा आसमान; आज भी कई जगह लोग देख सकेंगे यह नजारा

Recent News

नगरीय निकायों में बायोमेट्रिक हाजिरी होगी अनिवार्य, इसी आधार पर तय होगा वेतन…

नगरीय निकायों में बायोमेट्रिक हाजिरी होगी अनिवार्य, इसी आधार पर तय होगा वेतन…

October 25, 2025
विश्व ओपेरा दिवस आज, जानें इस दिन का इतिहास और महत्व…

विश्व ओपेरा दिवस आज, जानें इस दिन का इतिहास और महत्व…

October 25, 2025
प्रदेश के इन जिलों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, शुरू हुई तापमान में गिरावट, छाने लगा कोहरा…

प्रदेश के इन जिलों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, शुरू हुई तापमान में गिरावट, छाने लगा कोहरा…

October 25, 2025
मीन राशि वालों के लाइफ में आएगा ये बदलाव, मकर राशि वाले तनाव को करें कम जानिए सभी जातकों का हाल…

मीन राशि वालों के लाइफ में आएगा ये बदलाव, मकर राशि वाले तनाव को करें कम जानिए सभी जातकों का हाल…

October 25, 2025

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

नगरीय निकायों में बायोमेट्रिक हाजिरी होगी अनिवार्य, इसी आधार पर तय होगा वेतन…

नगरीय निकायों में बायोमेट्रिक हाजिरी होगी अनिवार्य, इसी आधार पर तय होगा वेतन…

October 25, 2025
विश्व ओपेरा दिवस आज, जानें इस दिन का इतिहास और महत्व…

विश्व ओपेरा दिवस आज, जानें इस दिन का इतिहास और महत्व…

October 25, 2025
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com