नई दिल्ली : बॉलीवुड के पॉवर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों जल्द ही पहली बार माता-पिता बनने जा रहे हैं। पिछले दिनों दोनों स्टार्स बेबीमून मनाने के लिए लंदन गए थे। अब रणवीर और दीपिका बेबीमून मना कर भारत लौट आए हैं। दोनों को एक साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। एयरपोर्ट पर रणवीर और दीपिका एक-दूसरे के हाथों को थामें नजर आ रहे थे-
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे क्लिप में दीपिका पादुकोण और रणवीर को एक-दूसरे का हाथ थामें एयरपोर्ट से बाहर निकलते देखा जा सकता है। दोनों साथ चलते हुए एक-दूसरे से कुछ बात करते नजर आ रहे हैं। कार की तरफ बढ़ते हुए रणवीर और दीपिका ने कैमरे की तरफ मुस्कुरा कर भी देखा।
रणवीर सिंह दीपिका का हाथ थामें काफी खुश दिखाई दे रहे थे। जब दीपिका कार में बैठ गई तब उन्होंने कार का दरवाजा उनके लिए बंद किया। इस दौरान दीपिका धीरे से उन्हें थैंक्स बोलती नजर आईं।
दीपिका पादुकोण मां बनने वाली हैं और इस दौरान उन्होंने अपने लुक को काफी कैजुअल रखा है। वे अक्सर ब्लैक आउटफिट में स्पॉट की जाती हैं। आज भी उन्होंने मैचिंग लेदर जैकेट, ट्राउजर और सफेद स्नीकर्स के नीचे काले रंग का टॉप पहना था। वहीं रणवीर सिंह भी ब्लैक आउटफिट में जंच रहे थे। दोनों ने गहरे रंग का धूप का चश्मा भी पहन रखा था।
वहीं दीपिका पादुकोण की आगामी फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म का निर्देशन नाग अश्विन ने किया है। इस फिल्म में दीपिका अमिताभ बच्चन और प्रभास के संग नजर आएंगी। यह फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।