मुंबई: महाराष्ट्र में मस्जिदों पर लगे अनाधिकृत लाउडस्पीकर हटाए जाएंगे. सीएम देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में यह घोषणा की. भाजपा विधायक अतुल भातखलकर ने अनाधिकृत मस्जिदों पर लगे अनाधिकृत लाउडस्पीकरों पर सवाल उठाया था. विधानसभा बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री ने अनाधिकृत मस्जिदों पर लगे लाउड स्पीकर को लेकर बड़ी घोषणा की. मुख्यमंत्री ने विधानसभा में आश्वासन दिया है कि जिन पुलिस स्टेशन क्षेत्रों में अनाधिकृत मस्जिदों पर लाउडस्पीकर लगे हैं, वहां के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उसे हटाने का काम करेंगे.क्या हुआ विधानसभा मेंः महाराष्ट्र विधानसभा में सोमवार को वित्त मंत्री अजित पवार ने राज्य का बजट पेश किया था.
इसके बाद आज मंगलवार को बजट पर चर्चा की जानी थी. इस बीच आज सुबह विपक्ष ने विधान भवन की सीढ़ियों पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. विधानसभा भवन में प्रश्नोत्तर सत्र के बाद अलार्म बजा. भाजपा विधायक अतुल भातखलकर ने अनाधिकृत मस्जिदों पर अनाधिकृत रुप से लाउडस्पीकर बजाने का मुद्दा उठाया.क्या कहा विधायक भातखलकर ने: भाजपा विधायक अतुल भातखलकर ने कहा, “मैंने मस्जिदों पर अनधिकृत लाउडस्पीकर का मुद्दा उठाया था. इस समय सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए फैसले के आधार पर मैंने अनुरोध किया कि अनाधिकृत मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकर हटा दिए जाएं.
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मस्जिदों पर लगे अनाधिकृत लाउडस्पीकर जल्द ही हटा दिए जाएंगे. गृह विभाग द्वारा कार्रवाई की जाएगी.”विधानसभा में उठा मुद्दाः सुबह-शाम अज़ान के नाम पर मस्जिदों से ज़ोरदार लाउडस्पीकर बजाए जाते हैं. ये बंद होने चाहिए. बॉम्बे हाई कोर्ट ने ऐसा आदेश दिया है. क्या इस संबंध में कोई समयबद्ध कार्यक्रम बनाया जाएगा? यह सवाल आज विधानसभा में भाजपा नेता विधायक अतुल भातखलकर ने उठाया. अब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्पष्ट किया है कि वे इस आदेश को लागू करेंगे. इसकी जिम्मेदारी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों पर डालेंगे.













