• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home लाइफस्टाइल

अरमान मलिक और उनकी पत्नियों की देवोलीना ने की आलोचना, बहुविवाह को बढ़ावा देने को बताया घृणित

NBTV24 by NBTV24
June 23, 2024
in लाइफस्टाइल, सामान्य
0
अरमान मलिक और उनकी पत्नियों की देवोलीना ने की आलोचना, बहुविवाह को बढ़ावा देने को बताया घृणित
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : बिग बॉस में यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियों के आने पर उन्होंने नाराजगी जताई है। एक्स पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखकर उन्होंने इसकी कड़ा आलोचना की और इसे घृणित कहा।

‘बिग बॉस ओटीटी 3’ की शुरुआत हो चुकी है। इस बार शो में यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर की बड़ी तादाद है। शनिवार को शो के शुरुआत के साथ यूट्यूबर अरमान मलिक ने अपनी दोनों पत्नियों पायल और कृतिका के साथ प्रतिभागी के रूप में बिग बॉस के घर में प्रवेश किया। इस दौरान उन्होंने अपनी प्रेम कहानी सुनाई। अरमान की दोनों पत्नियों ने साझा किया कि उन्हें अरमान से मिलने के सात दिनों के भीतर प्यार हो गया। सोशल मीडिया पर भी उनकी प्रेम कहानी की खूब चर्चा चल रही है। हालांकि, अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी को ये पसंद नहीं आया। अभिनेत्री ने रियलिटी शो में बहुविवाह को बढ़ावा देने के लिए तीनों की आलोचना की। उन्होंने इसे ‘घृणित’ कहा।

देवोलीना ने की जमकर आलोचना
अभिनेत्री और बिग बॉस की पूर्व प्रतिभागी देवोलीना ने तीनों की जमकर आलोचना की और उन पर बहुविवाह को रियलिटी शो में बढ़ावा देने का आरोप लगाया। अभिनेत्री ने एक्स पर लिखा, ‘क्या आपको लगता है कि यह मनोरंजन है? यह मनोरंजन नहीं है, यह गंदगी है। इसे हल्के में लेने की गलती मत करो क्योंकि यह सिर्फ रील नहीं है, यह असली है। मेरा मतलब है, मैं यह भी नहीं समझ सकती कि कोई इस बेशर्मी को मनोरंजन कैसे कह सकता है? मुझे इसके बारे में सुनकर ही घिन आती है। मेरा मतलब है, सिर्फ छह-सात दिनों में प्यार हुआ, शादी हुई और फिर पत्नी की सबसे अच्छी दोस्त के साथ भी यही हुआ। यह मेरी कल्पना से परे है।’

बिग बॉस पर भी उठाया सवाल

अभिनेत्री ने आगे लिखते हुए बिग बॉस से भी सवाल किया, देवोलीना ने लिखा, ‘बिग बॉस आपको क्या हो गया है? क्या इतने बुरे दिन चल रहे हैं आपके कि आपको बहुविवाह मनोरंजक लगता है? जब आपने ऐसे प्रतियोगियों को पेश किया तो आप क्या सोच रहे थे? यह शो बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी देखते हैं। आप नई पीढ़ी को क्या सिखाना चाहते हैं? कि वे दो-तीन-चार शादियां कर सकते हैं? हर कोई एक साथ खुशी से रह सकता है? जाकर उनसे पूछिए जो हर दिन ऐसी घटनाओं से पीड़ित हैं, अपना जीवन दुख में जी रहे हैं।’

यूसीसी की जताई अनिवार्यता
अभिनेत्री ने आगे लिखा, ‘इसलिए विशेष विवाह अधिनियम और यूसीसी अनिवार्य होना चाहिए। ताकि कानून सबके लिए समान हो और समाज ऐसी गंदगी से मुक्त हो सके। पहली पत्नी के होते हुए दूसरी पत्नी, कल्पना कीजिए कि अगर समानता के नाम पर पत्नियां दो-दो पति रखने लगे, तो क्या तब भी आपका मनोरंजन होगा?’ अभिनेत्री ने लिखा कि उन्हें समझ नहीं आता की इनके फॉलोवर्स कौन हैं? और किस वजह से उन्हें फॉलो करते हैं? अभिनेत्री भड़कते हुए लिखती हैं, ‘क्या आपका दिमाग सही जगह पर है या नहीं, कृपया पहले इसका इलाज करवा लें। अगर आपको यह बेशर्मी सही लगती है तो आपका जीवन बर्बाद है। आप इसके आगे कुछ नहीं सोच सकते और न ही इसके बारे में कुछ कर सकते हैं। आप नई पीढ़ी को क्या सिखाना चाहते हैं, कि उन्हें कई शादियां करनी चाहिए? यह विचार ही बहुत घिनौना है। अगर दो-तीन शादियां करना इतना जरूरी है तो करें और घर पर रहें। इस गंदी मानसिकता को दुनिया में न फैलाएं। एक समाज के तौर पर हम सिर्फ विनाश की ओर बढ़ रहे हैं। सच में लोग पागल हो गए हैं। और बिग बॉस, मुझे नहीं पता कि आपको क्या हो गया है।’

नेटिजन्स ने जताई सहमति
देवोलीना ने जैसे ही एक्स पर इस पोस्ट को साझा किया, नेटिजन्स उनके समर्थन में उतर आएं। उनके इस विचार की सराहना करने लगे। ज्यादातर ने उनके पोस्ट से सहमति भी जताई। इससे पहले भी नेटिजन्स ने रियलिटी शो में तीनों को लाने के लिए बिग बॉस की आलोचना कर चुके हैं।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsअरमान मलिक और उनकी पत्नियों की देवोलीना ने की आलोचनानई दिल्ली
Previous Post

आखिर भारत में मिलने वाले इस खीरे में क्या है खास? सोने से भी ज्यादा है कीमत

Next Post

दाल-चावल नहीं, इस बार पोहे से तैयार करें स्वादिष्ट इडली

Related Posts

चुनाव से पहले पीएम भरेंगे भाजपा नेताओं में जोश, पुडुचेरी-असम को ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ के तहत देंगे ये संदेश…
सामान्य

चुनाव से पहले पीएम भरेंगे भाजपा नेताओं में जोश, पुडुचेरी-असम को ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ के तहत देंगे ये संदेश…

March 30, 2026
ट्रिपल मर्डर केस हाई कोर्ट का बड़ा फैसला 2 की उम्र कैद बरकरार, तीन आरोपी बरी, सिर्फ संदेह और कॉल डिटेल से दोष सिद्ध नहीं अदालत का निर्देश
सामान्य

ट्रिपल मर्डर केस हाई कोर्ट का बड़ा फैसला 2 की उम्र कैद बरकरार, तीन आरोपी बरी, सिर्फ संदेह और कॉल डिटेल से दोष सिद्ध नहीं अदालत का निर्देश

March 30, 2026
अब जल्द ही AI की मदद से बना लें अपना करियर, शुरू हुआ नया प्रोग्राम…
सामान्य

अब जल्द ही AI की मदद से बना लें अपना करियर, शुरू हुआ नया प्रोग्राम…

March 30, 2026
अब महिलाओं के लिए बड़ी सौगात, अप्रैल से मिलेंगे हर महीने ₹1500…
सामान्य

अब महिलाओं के लिए बड़ी सौगात, अप्रैल से मिलेंगे हर महीने ₹1500…

March 30, 2026
अगर घर बैठे भजन कर रहे हैं ये गलतियां कर दीं तो भक्ति भी खत्म, महाराज ने बताया आ सकती है परेशानी…
सामान्य

अगर घर बैठे भजन कर रहे हैं ये गलतियां कर दीं तो भक्ति भी खत्म, महाराज ने बताया आ सकती है परेशानी…

March 29, 2026
₹25 लाख तक का बीमा और महिलाओं को कैश, इस पार्टी ने जारी किया घोषणा पत्र क्या खास…
सामान्य

₹25 लाख तक का बीमा और महिलाओं को कैश, इस पार्टी ने जारी किया घोषणा पत्र क्या खास…

March 29, 2026
Next Post
दाल-चावल नहीं, इस बार पोहे से तैयार करें स्वादिष्ट इडली

दाल-चावल नहीं, इस बार पोहे से तैयार करें स्वादिष्ट इडली

श्री हनुमान जयंती पर श्री चिंताहरण हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ व भजन संध्या

श्री हनुमान जयंती पर श्री चिंताहरण हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ व भजन संध्या

March 30, 2026
“रूट्स टू विंग्स एजुकेशनल सोसाइटी और साईं श्रद्धा हायर सेकेंडरी स्कूल: कम फीस में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, गढ़ रहे जिम्मेदार भविष्य”…

“रूट्स टू विंग्स एजुकेशनल सोसाइटी और साईं श्रद्धा हायर सेकेंडरी स्कूल: कम फीस में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, गढ़ रहे जिम्मेदार भविष्य”…

March 30, 2026
सीएम साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 132वीं कड़ी; जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ बना देश के लिए मिसाल कोरिया के जल संरक्षण मॉडल की PM ने की सराहना…

संवेदनशील नेतृत्व की मिसाल सीएम साय ने दिव्यांग चंदूलाल की सुनी पुकार, मिनटों में मिला समाधान…

March 30, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

श्री हनुमान जयंती पर श्री चिंताहरण हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ व भजन संध्या

श्री हनुमान जयंती पर श्री चिंताहरण हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ व भजन संध्या

March 30, 2026
“रूट्स टू विंग्स एजुकेशनल सोसाइटी और साईं श्रद्धा हायर सेकेंडरी स्कूल: कम फीस में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, गढ़ रहे जिम्मेदार भविष्य”…

“रूट्स टू विंग्स एजुकेशनल सोसाइटी और साईं श्रद्धा हायर सेकेंडरी स्कूल: कम फीस में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, गढ़ रहे जिम्मेदार भविष्य”…

March 30, 2026
श्री हनुमान जयंती पर श्री चिंताहरण हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ व भजन संध्या
छत्तीसगढ़

श्री हनुमान जयंती पर श्री चिंताहरण हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ व भजन संध्या

by NBTV24
March 30, 2026
0

श्री हनुमंत सेवा समिति व दीपक-नरेश केडिया द्वारा आयोजन सचिन गुप्ता एण्ड पार्टी की होगी भजन संध्यारायपुर। श्री हनुमान जन्मोत्सव...

Read more
“रूट्स टू विंग्स एजुकेशनल सोसाइटी और साईं श्रद्धा हायर सेकेंडरी स्कूल: कम फीस में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, गढ़ रहे जिम्मेदार भविष्य”…

“रूट्स टू विंग्स एजुकेशनल सोसाइटी और साईं श्रद्धा हायर सेकेंडरी स्कूल: कम फीस में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, गढ़ रहे जिम्मेदार भविष्य”…

March 30, 2026
सीएम साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 132वीं कड़ी; जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ बना देश के लिए मिसाल कोरिया के जल संरक्षण मॉडल की PM ने की सराहना…

संवेदनशील नेतृत्व की मिसाल सीएम साय ने दिव्यांग चंदूलाल की सुनी पुकार, मिनटों में मिला समाधान…

March 30, 2026
सीएम साय ने चंदखुरी में माता कौशल्या एवं भगवान श्रीराम के किए दर्शन: प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की…

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com