मध्य प्रदेश:- जानवरों की सेवा करने से आपको केवल पुण्य की प्राप्ति नहीं होती बल्कि बहुत सारे ग्रह दोष आपके कट जाते हैं. जानवरों के लिए सेवा भाव पॉजीटिव एनर्जी को अपनी ओर आकर्षित करता है. बहुत से जानवरों का संबंध अलग-अलग ग्रहों से होता है.आज बात करेंगे स्ट्रीट डॉग को खाना खिलाने से क्या होता है.
अगर आप स्ट्रीट डॉग को खाना खिलाते हैं या उसकी सेवा करते हैं तो आप अपने कुंडली के दोष को खत्म कर सकते हैं. इन ग्रह दोष के कारण आपको बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. सेहत,आर्थिक समस्या, करियर में बाधाएं और रिश्तों में दरार जैसे समस्या का सामना कर सकते हैं.
ग्रह दोष को दूर करने के लिए कुत्तों की सेवा करें, विशेष तौर पर काले कुत्ते की सेवा करने से शनि दोष को कम किया जा सकता है. काला रंग शनि भगवान का होता है. शनि देव न्याय के देवता हैं. जो लोगों को उनके कर्म के अनुसार फल प्रदान करते हैं. कुत्तों की सेवा करने से आपको पुण्य की प्राप्ति होती है साथ ही भगवान की कृपा आप पर बनी रहती है.
कुत्ते को खाना खिलाने या उसकी सेवा करने से धन की देवी लक्ष्मी जी भी प्रसन्न होती है. कुत्ता भगवान शिव के उग्र रुप भैरव जी का वाहन हैं. भैरव जी देवी लक्ष्मी के संरक्षक भी हैं. इसीलिए कुत्ते की सेवा कर आप लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही कुत्ते को भोजन कराने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होता है.
कुत्ते को खाना खिलाने से आप केतु ग्रह को मजबूत कर सकते हैं. अगर आपकी कुंडली में केतु दोष है तो आप कुत्ते की सेवा जरुर करें. ऐसा करने से आप पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।











